The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Pushpa 2 choreographer says Allu Arjun credited him, no one does this in Bollywood

अल्लू अर्जुन ने मुझे बुलाकर क्रेडिट दिया, बॉलीवुड में ऐसा कोई नहीं करता - गणेश आचार्य

Pushpa 2 के गाने कोरियोग्राफ करने वाले Ganesh Acharya ने बताया कि फिल्म की सक्सेस पार्टी में ऐसा क्या देखा जो हैरान रह गए.

Advertisement
ganesh acharya, pushpa 2, allu arjun
गणेश ने 'पुष्पा 2' के सभी गाने कोरियोग्राफ किए थे.
pic
यमन
22 मार्च 2025 (अपडेटेड: 22 मार्च 2025, 05:21 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Ganesh Acharya ने Allu Arjun की Pushpa 2 The Rule के सभी गाने कोरियोग्राफ किए. उन्होंने इससे पहले Pushpa The Rise में Oo Antava गाना भी कोरियोग्राफ किया था. ये गाना बहुत चला. डांस स्टेप पॉपुलर हुए. हाल ही में गणेश आचार्य ने ‘पुष्पा’ पर बात की है. उसकी आड़ में बताया कि साउथ की इंडस्ट्री और हिन्दी इंडस्ट्री में क्या अंतर है. उनकी राय में हिन्दी सिनेमा के साथ क्या दिक्कत है. भारती और हर्ष के यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में गणेश ने कहा,

Embed

Embed

गणेश ने आगे कहा कि वो पूरी हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री को गलत नहीं कह रहे हैं. उनका मानना है कि कुछ लोगों की वजह से माहौल खराब हो रहा है. आगे उन्होंने ‘पुष्पा 2’ के जात्रा वाले सीक्वेंस के बनने की कहानी भी सुनाई. उन्होंने बताया कि उसे शूट करने में करीब 29 दिन लगे. 500 डांसर्स के साथ उस सीक्वेंस को शूट किया गया था. बता दें कि ‘पुष्पा 2’ इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्मों में शुमार हुई. गैर-हिन्दी फिल्म होते हुए भी ये सबसे बड़ी हिन्दी फिल्म बन चुकी है.            
 

वीडियो: शाहरुख खान पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार के साथ फिल्म प्लान कर रहे हैं?

Advertisement

Advertisement

()