ज़बरदस्ती की, पैसे मारे, पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का प्रोड्यूसर पर संगीन आरोप
Sunanda Sharma अपने गाने Mummy Nu Pasand और Udh Di Phiran जैसे गानों के लिए जाने जाते हैं.

पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूज़िक प्रोड्यूसर Pinky Dhaliwal को गिरफ्तार किया गया है. मशहूर सिंगर Sunanda Sharma ने उन पर धोखाधड़ी और शोषण का आरोप लगाया था. जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया. शनिवार यानी 08 मार्च की देर रात पुलिस ने पिंकी को उनके चंडीगढ़ वाले घर से गिरफ्तार कर लिया है. सुनंदा शर्मा ने इसी से जुड़ा एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी किया था. क्या है पूरा मामला, क्या लिखा है उस पोस्ट में आइए बताते हैं.
सुनंदा ने बीते दिनों शिकायत की थी कि पिंकी धालीवाल ने उनके गाए कई गानों को यू-ट्यूब से हटा लिया है. साथ ही पिंकी की कंपनी स्काई डिजिटल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी थी. जिसके बाद पुलिस ने पिंकी को गिरफ्तार कर लिया. सुनंदा ने इसी बीच इंस्टा पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी किया. लिखा,
उन्होंने आगे जोड़ा,
उनके इस पोस्ट को देखकर पंजाब महिला कमीशन भी एक्टिव हो गया. खुद से संज्ञान लेते हुए महिला कमीशन ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए. इसी के बाद पिंकी के खिलाफ मटोर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई. पिंकी धालीवाल के खिलाफ अलग-अलग सेक्शन के तहत मामला दर्ज किया गया है. पिंकी धालीवाल पर धारा 406, 420, 465, 467, 468, 471, 506 और 341 लगाई गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सुनंदा ने धालीवाल पर सालों से आर्थिक रूप से शोषित करने का आरोप लगाया. कहा कि धालीवाल उन्हें कॉन्सर्ट या किसी म्यूज़िक शोज़ में परफॉर्म करने के लिए बहुत कम पैसे दिया करते थे. साथ ही शोज़ करने के लिए मजबूर करते थे. सुनंदा ने ये भी बताया कि इसी दौरान उनकी 250 करोड़ रुपये की कमाई हुई. मगर गैर कानूनी तरीके से उनका हक मार लिया गया.
सुनंदा ने ये भी शिकायत की है कि धालीवाल ने उनसे कई डॉक्यूमेंट्स पर उनके जाली सिग्नेचर किए हैं. इस आर्थिक शोषण का उनके दिल और दिमाग पर बहुत बुरा असर हुआ. उन्होंने पिंकी और उनके बेटे गुरकरण सिंह धालीवाल पर शादी का झूठा वादा करके उनका शोषण करने का और धमकी देने का भी आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पिंकी की गिरफ्तारी के बाद सुनंदा ने एक और इंस्टा पोस्ट किया. जिसमें पंजाब पुलिस और पंजाब की सरकार को उनके मामले में तुरंत एक्शन लेने के लिए शुक्रिया कहा.
वीडियो: पंजाबी सिंगर सिमरन कौर धादली के गाने 'लहू दी आवाज' पर इतना विवाद क्यों?

.webp?width=60)

