'प्राउड ऑफ यू शाहरुख' क्यों लिख रहे हैं लोग?
एक तरफ शाहरुख की 'पठान' का विरोध हो रहा है. दूसरी तरफ लोग 'प्राउड ऑफ यू शाहरुख' भी लिख रहे हैं.
.webp?width=210)
फिल्मी दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पर पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारें हैं. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
#शाहरुख की 'पठान' के हो रहे विरोध पर बोले अभय देओल
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का जमकर विरोध हो रहा है. ट्विटर पर भी मूवी का बॉयकॉट हो रहा है. इस पूरे विवाद पर अभय देओल ने बयान दिया है. इंडिया टुडे से बात करते हुए अभय ने कहा, ''हम जिस दुनिया में रह रहे हैं यहां टेक्नोलॉजी के माध्यम से जानकारी जितनी तेज़ फैलती है उतनी ही तेज़ गलत जानकारियां भी फैलती हैं. ये ज़रूरी नहीं कि मैं कैंसल कल्चर को कैसे देखता हूं. ज़रूरी ये है कि इसे रोका जाए. क्योंकि ये हमारी जड़ों में फैलता जा रहा है.''
# पुराने वीडियो शेयर कर 'प्राउड ऑफ यू शाहरुख' लिख रहे लोग
ट्विटर पर जहां एक तरफ शाहरुख की 'पठान' का विरोध हो रहा है. वहीं दूसरी तरफ लोग 'प्राउड ऑफ यू शाहरुख' भी लिख रहे हैं. दरअसल शाहरुख खान ने दिल्ली के कंझावला केस में जान गंवाने वाली अंजलि के परिवार की मदद की. उनके एनजीओ मीर फाउंडेशन की तरफ से आर्थिक मदद की गई है. जिसके बाद से ट्विटर पर लोग 'प्राउड ऑफ यू शाहरुख' लिख रहे हैं. एक शख्स ने शाहरुख का पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''शाहरुख चैरिटी करते हैं लेकिन दूसरे एक्टर्स की तरह कभी उसका विज्ञापन नहीं करते.'' शाहरुख खान के कुछ पुराने वीडियोज़ और मीर फाउंडेशन में एसिड अटैक विक्टिम्स से उनकी मुलाकात का वीडियो भी खूब शेयर हो रहा है.
# 'अफगानी स्नो' फिल्म में दिखेंगी तृप्ती डिमरी-आदित्य रॉय कपूर
आदित्य रॉय कपूर और तृप्ती डिमरी जल्द ही अन्शाई लाल के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'अफगानी स्नो' में नज़र आने वाले हैं. इस फिल्म को अनुष्का शर्मा प्रड्यूस करेंगी. पहले इस फिल्म में अनुष्का मेन लीड रोल करने वाली थी. मगर बाद में तृप्ती डिमरी को कास्ट कर लिया गया. फिल्म नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर की जाएगी.
# मराठी फिल्म 'जग्गू आणी जुलिएट' का टीज़र आ गया है
मराठी फिल्म 'जग्गू आणी जुलिएट' का टीज़र आ गया. ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. जिसमें वैदेही, मनोज जोशी और जसवंत वाडेकर जैसे एक्टर्स होंगे.
Mahesh Limaye के डायरेक्शन में बनने वाली ये फिल्म 10 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.
# 'वारिसु' के तेलुगु वर्जन की रिलीज़ डेट हुई पोस्टपोन
थलपति विजय की फिल्म 'वारिसु' के तेलुगु वर्जन की रिलीज़ डेट दो दिन आगे बढ़ा दी गई है. पहले इस फिल्म को 11 जनवरी को रिलीज़ किया जाना था. मगर रिसेंटली 'वारिसु' का पोस्टर रिलीज़ किया गया है.
जिसमें इसकी रिलीज़ डेट 14 जनवरी बताई गई है
# समांथा प्रभु की 'शाकुंतलम' का ट्रेलर आ गया है
समांथा प्रभु की फिल्म 'शाकुंतलम' का ट्रेलर आ गया. ये एक बिग बजट माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म होगी. ओरिजनली तेलगु में बनी ये फिल्म हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ा वर्जन में भी रिलीज़ की जाएगी.
फिल्म 17 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.
# शाहिद कपूर की 'फर्ज़ी' का दूसरा मोशन पोस्टर रिलीज़
शाहिद कपूर की डेब्यू सीरीज़ 'फर्ज़ी' का मोशन पोस्टर रिलीज़ हुआ है. जिसमें शाहिद कपूर के साथ विजय सेतुपति के साथ के. के. मेनन और राशि खन्ना का भी लुक आया है. राज एंड डीके के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज़ को 10 फरवरी से अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे.
# रजनीकांत स्टारर 'जेलर' से मोहनलाल का फर्स्ट लुक आया
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' में मोहनलाल भी नज़र आने वाले हैं. नेल्सन दिलीप कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से मोहनलाल का फर्स्ट लुक भी आया है. सन पिक्चर्स ने उनके इस लुक को शेयर किया है. मोहनलाल का किरदार क्या होगा अभी इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है.
दी सिनेमा शो: पठान से फ्री होते ही शाहरुख 'डंकी' का ये खतरनाक स्टंट शूट करने वाले हैं

