प्रभास की 'प्रोजेक्ट के' की कहानी क्या होगी, पता चल गया
'प्रोजेक्ट के' एक्शन सीन्स के लिए हॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर्स को बुलाया गया है.

बॉलीवुड, हॉलीवुड और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक जगह, एक साथ पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए एप्पल की सीरीज़ से लेकर ‘ब्रह्मास्त्र’ तक की कमाई की खबरें.
#एप्पल टीवी की सीरीज़ 'शांताराम' का ट्रेलर आ गया है
एप्पल टीवी की सीरीज़ 'शांताराम' का ट्रेलर आ गया. ये Gregory David Roberts की लिखी नॉवेल पर बेस्ड है. Charlie Hunnam स्टारर इस सीरीज़ की कहानी एक भागे हुए शख्स की है, जो इंडिया में आकर बस जाता है.
12 एपिसोड्स की ये सीरीज़ 14 अक्टूबर से देखी जा सकेगी.
#02 दिसंबर को रिलीज़ होगी अदिवी शेष की मूवी 'हिट 2'
अदिवी शेष की फिल्म 'हिट 2' की रिलीज़ डेट आ गई. ये तेलगु एक्शन-थ्रिलर फिल्म 02 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.
#धनुष की Nene Vasthunna का टीज़र आ गया
धनुष की फिल्म Nene Vasthunna का टीज़र आ गया. फिल्म में धनुष का डबल रोल होगा. Selvaraghavan के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का क्लैश 'पीएस-1 'के साथ होगा.
मूवी 29 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी.
#पहले हफ्ते में 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई 300 करोड़ रुपए
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की इंटरनेशनल कमाई 38 मिलियन डॉलर्स यानी 303 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है. जबकि देसी टिकट खिड़की पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 200 करोड़ रुपए हो गया है. इसका नेट कलेक्शन 170 करोड़ रुपए के आसपास बताया जा रहा है.
# पवन कल्याण की फ्लॉप फिल्म का रीमेक है KKBKKJ?
सलमान खान जल्द ही 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म में दिखाई देने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म पवन कल्याण की फ्लॉप फिल्म Katamarayudu की रीमेक होगी. जो साल 2017 में रिलीज़ हुई थी. इंट्रस्टिंग बात ये है कि ये फिल्म भी अजीत कुमार की तमिल फिल्म Veeram का रीमेक थी. फिलहाल 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.
# प्रड्यूसर ने सनी देओल पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
प्रड्यूसर सुनील दर्शन ने सनी देओल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. एक इंटरव्यू में सुनील ने कहा कि सनी ने उनके साथ फिल्म साइन की थी. जिसके लिए बहुत मोटी फीस भी ली थी. मगर बाद में फिल्म करने से मना कर दिया और ली हुई फीस भी वापिस नहीं की. सनी, सुनील के साथ 'अजय' और 'इन्तेकाम' जैसी फिल्म कर चुके हैं.
#प्रभास की 'प्रोजेक्ट के' की कहानी क्या होगी, पता चल गया
प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन एक साथ फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में नज़र आएंगे. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के एक्शन सीन्स के लिए हॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर्स को बुलाया गया है. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि फिल्म में वर्ल्ड वॉर 3 के टाइम को दिखाया जाएगा. फिल्म की शूटिंग 2023 के मिड तक खत्म होगी. जिसे 2024 को रिलीज़ किया जाएगा.
वीडियो: रणबीर की ब्रह्मास्त्र ने पांचवे दिन भी की बंपर कमाई

.webp?width=60)

