प्रियंका चोपड़ा ने कहा, कई लोगों ने उनका करियर खराब करने की कोशिश की, काम छीना
''बहुत सारे लोग होंगे, जो आपको नीचे खींचने की कोशिश करेंगे. मगर आपको खुद आगे की ओर पुश करते रहना चाहिए.''
.webp?width=210)
Priyanka Chopra लंबे समय के बाद भारत वापस लौटी थीं. यहां आने के बाद उन्होंने कई इवेंट्स अटेंड किए. इंटरव्यू दिए. फिल्ममेकर्स से मिलीं. ऐसे ही एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कई लोगों ने उनका काम छीनने की कोशिश की. साथ ही उनका करियर खराब करने की भी तमाम कोशिशें हुईं.
प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बिटिया माल्ती के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हैं. क्योंकि वो हिंदी से ज़्यादा हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं. बीते दिनों वो तीन साल के बाद इंडिया वापस लौटी थीं. लौटने पर प्रियंका ने बीयर बाइसेप्स के नाम से पहचाने जाने वाले यूट्यूबर रणवीर अलाहाबदिया को एक इंटरव्यू दिया. यहां उन्होंने कहा कि कई लोगों ने ये मेक श्योर किया कि उन्हें कोई काम न दे. उन्होंने इस मसले पर बात करते हुए कहा-
इस बारे में आगे बात करते हुए प्रियंका कहती हैं-
खैर, कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया इंडिया आने के बाद प्रियंका ने फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज से मुलाकात की. दोनों किसी संभावित प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत कर रहे हैं. हालांकि इस बाबत अब तक कोई कंफर्मेशन नहीं आई है. आने वाले दिनों में प्रियंका चोपड़ा Sam Heughan के साथ फिल्म Love Again में नज़र आने वाली हैं. उनके खाते में रूसो ब्रदर्स डायरेक्टेड वेब सीरीज़ Citadel भी है. इसके अलावा वो फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले ज़रा' में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ काम करने वाली हैं. हालांकि ये फिल्म कब तक शुरू होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.
वीडियो देखें: प्रियंका चोपड़ा की ये बात सुनकर शायद सलमान खान ख़ुश हो जाएंगे

.webp?width=60)

