The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Priyanka Chopra's Citadel set to be second most expensive series due to re shoots

प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' दुनिया की दूसरी सबसे महंगी सीरीज़ होगी

अमेज़न की पहली सबसे महंगी सीरीज़ है, 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स-द रिंग्स ऑफ पावर'. जिसके दो एपिसोड्स आज रिलीज़ हो चुके हैं.

Advertisement
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा 'सिटाडेल' की शूटिंग करते हुए.
pic
मेघना
2 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 2 सितंबर 2022, 05:01 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

फिल्मी दुनिया की खबरों को एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो नीचे पढ़ सकते हैं. आज पढ़िए रूसो ब्रदर्स की सीरीज़ ‘सिटाडेल’ के बजट के बारे में. जानिए जावेद अख्तर ने बॉयकॉट कल्चर पर क्या कहा और दूसरे दिन कितना रहा विक्रम की ‘कोबरा’ का कलेक्शन.

# रूसो ब्रदर्स की 'सिटाडेल' का बजट 200 मिलियन डॉलर पार

रूसो ब्रदर्स की मच अवेटेड सीरीज़ 'सिटाडेल' को अमेज़न की दूसरी सबसे महंगी वेब सीरीज़ बताया जा रहा है. जिसका बजट तकरीबन 235 मिलियन डॉलर तक जाने की संभावना है. यानी लगभग 1875 करोड़ रुपए. पहले इसका बजट 160 मिलियन डॉलर था. द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार शो मेकर्स के क्रिएटिव डिफरेंसेज़ होने की वजह से शो के कुछ हिस्से को री-शूट किया जाना है. 

Image embed

जिसके कारण इसका बजट 75 मिलियन डॉलर बढ़ रहा है. अमेज़न की पहली सबसे महंगी सीरीज़ है, 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स-द रिंग्स ऑफ पावर'. जिसके दो एपिसोड्स आज रिलीज़ हो चुके हैं.

# कपोला की 'मेगापोलिस' फिल्म में दिखेंगे शिया लाबूफ

दिग्गज फिल्ममेकर फ्रांसिस फोर्ड कपोला के ड्रीम प्रोजेक्ट 'मेगापोलिस' में एक्टर शिया लाबूफ भी नज़र आएंगे. साल 2020 में उन पर शारीरिक शोषण का आरोप लगा था. ये फ्रांसिस फोर्ड कपोला का पैशन प्रोजेक्ट है. जिसका बजट 120 मिलियन डॉलर यानी करीब 955 करोड़ रुपए बताया जा रहा है.

# 'हाउस ऑफ द ड्रैगन 2' का हिस्सा नहीं होंगे Miguel

HBO की सीरीज़ 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' के को-क्रिएटर और शो-रनर Miguel Sapochnik इस शो से अलग हो गए हैं. 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' के सेकंड सीज़न में वो शो के रनर नहीं होंगे. 

Embed

उनके इस अलगाव की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है.

# 'द कपिल शर्मा शो' के दूसरे  प्रोमो में सुमोना-किकू दिखे

'द कपिल शर्मा शो' टीवी पर फिर से टेलीकास्ट होने वाला है. मेकर्स ने रिसेंटली इसका प्रोमो शेयर किया. जिसमें सुमोना चक्रवर्ती और किकू शारदा नज़र आ रहे हैं. प्रोमो में अर्चना पूरन सिंह भी दिखाई दे रही हैं. 

Embed

शो को 10 सितंबर से रात 9.30 बजे सोनी टीवी पर देखा जा सकेगा.

# जावेद अख्तर ने बॉयकॉट बॉलीवुड को लेकर दिया बयान

जावेद अख्तर ने बॉलीवुड में चल रहे बॉयकॉट ट्रेंड पर बात की. ई-टाइम्स से बात करते हुए जावेद ने कहा-

Embed

# दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ढह गई विक्रम की 'कोबरा'

चियां विक्रम की फिल्म 'कोबरा' ने पहले दिन ऑल ओवर इंडिया में करीब 20 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन दूसरे दिन मूवी बॉक्स ऑफिस पर ढह गई. इसको मिल रहे नेगेटिव रिव्यूज़ का असर फिल्म की कमाई पर पड़ा है. दूसरे दिन मूवी की कमाई में तगड़ी गिरावट आई. फिल्म ने सिर्फ 5.50 करोड़ रुपए ही कमाए.

वीडियो: दी सिनेमा शो: मारुती की ‘राजा डीलक्स’ में दो किरदार निभाएंगे प्रभास

Advertisement

Advertisement

()