The Lallantop
Advertisement

पाकिस्तानी फिल्म 'जॉयलैंड' की तारीफ में प्रियंका ने क्या कह दिया

पाकिस्तान की फिल्म 'जॉयलैंड' को ऑस्कर में एंट्री मिली है.

Advertisement
pic
18 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 18 जनवरी 2023, 07:05 PM IST)
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'जॉएलैंड' मस्ट वॉच फिल्म है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

सिनेमा से जुड़ी बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह आप नीचे पढ़ सकते हैं. आज पढ़िए शाहरुख ने जॉन अब्राहम के बारे में क्या कहा. साथ ही जानिए प्रियंका चोपड़ा ने 'जॉएलैंड' की तारीफ में क्या कहा?

# करिश्मा की सीरीज़ 'ब्राउन' का बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में सेलेक्शन

करिश्मा कपूर की अपकमिंग सीरीज़ 'ब्राउन-अ फर्स्ट केस' को बर्लिनेल सीरीज़ मार्केट सेलेक्ट्स के लिए चुना गया है. ये सीरीज़ 'सिटी ऑफ डेथ' बुक पर आधारित है. अभिनय देओल के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज़ जल्द ही रिलीज़ की जाएगी.

# 'पठान' की एडवांस बुकिंग खुलने से पहले ही बुक कर लिया पूरा थिएटर

'पठान' की एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से शुरू होने वाली है. इसके बज़ को देखते हुए मुंबई के थिएटर Gaiety Galaxy ने अपनी सालों पुरानी परम्परा को तोड़ते हुए सुबह 09 बजे से 'पठान' का शो रखा है. अब खबर है कि इस शो को शाहरुख खान के ही एक फैन क्लब ने बुक करवा लिया है. तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया कि इस फैन क्लब ने 25 जनवरी की सुबह फर्स्ट शो के लिए पूरा का पूरा थिएटर ही बुक कर लिया है.

# शाहरुख खान ने जॉन अब्राहम की तारीफों के पुल बांध दिए

बीते दिनों जॉन अब्राहम का ये वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वो एक प्रेस इवेंट में 'पठान' के हर सवाल को इग्नोर करते दिख रहे थे. इस वीडियो के बाद कहा जाने लगा कि शाहरुख और उनकी कुछ अनबन हो गई है. लेकिन शाहरुख ने अब जॉन के साथ काम करने को लेकर भी बात कही है. यश राज के शेयर किए वीडियो में शाहरुख ने कहा, ''मैं जब से मुंबई आया हूं तब से जॉन को जानता हूं. वो मेरा दोस्त है. वो बहुत शर्मीला और शांत है. 'पठान' से पहले भी हम हमेशा ही मिलते रहे हैं. वो टॉप स्टार हैं. उनकी खुद की फ्रेंचाइज़ फिल्में हैं. बहुत सारी एक्शन फिल्म्स भी कर रहे हैं. ऐसे में कोई ऐसा रोल एक्सेप्ट करना जिसमें वो विलेन का रोल प्ले करें, ऐसा करने के लिए गट्स चाहिए. मेरे दिल में उनके लिए बहुत रिस्पेक्ट है.'' शाहरुख ने ये भी बताया जॉन के साथ एक्शन फिल्म करके उन्होंने बहुत कुछ सीखा. जॉन ने फिल्म में उनकी बॉडी लैंग्वेज को लेकर उन्हें बहुत कुछ सिखाया. शाहरुख ने कहा कि वो चाहते हैं जब फिल्म रिलीज़ हो तो जॉन के किरदार को सबसे ज़्यादा पसंद किया जाए. क्योंकि ये रोल एक्सेप्ट करने के लिए बहुत हिम्मत की ज़रूर थी.

# प्रियंका चोपड़ा ने पाकिस्तानी फिल्म 'जॉयलैंड' की खूब तारीफ की

पाकिस्तान की फिल्म 'जॉयलैंड' को ऑस्कर में एंट्री मिली है. अब इस फिल्म की तारीफ प्रियंका चोपड़ा ने भी कर डाली है. इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ''जॉयलैंड को देखना मज़ेदार रहा. इस कहानी को पर्दे पर लाने के लिए पूरी टीम को बधाई. ये एक मस्ट वॉच फिल्म है.'' मूवी के मेकर्स ने प्रियंका के इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्हें धन्यवाद भी कहा है.

#'मॉर्डन मास्टर्स' के पहले एपिसोड में RRR वाले राजामौली

अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट ने एक डॉक्यू सीरीज़ की अनाउंसमेंट की है. जिसका नाम होगा 'मॉर्डन मास्टर्स'. इसमें इंडियन फिल्ममेकर्स की जर्नी को दिखाया जाएगा. उनके काम करने के तरीके, उनकी प्रेरणाओं के बारे में चर्चा होगी. इस सीरीज़ के पहले गेस्ट होंगे एसएस राजामौली. जिनसे उनकी फिल्मोग्राफी पर सवाल जवाब किए जाएंगे. इसमें कई एक्टर्स और प्रड्यूसर्स के भी इंटरव्यू होंगे. इसकी रिलीज़ डेट जल्द अनाउंस होगी.

# शमिता शेट्टी की फिल्म 'द टेनेंट' का ट्रेलर आ गया है

शमिता शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'द टेनेंट' का ट्रेलर आ गया है. फिल्म में स्वानन्द किरकिरे भी नज़र आएंगे. ये फिल्म सुश्रुत जैन के डायरेक्शन में बन रही है. फिल्म 10 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

# ऐश्वर्या राय बच्चन को नासिक की तहसील की तरफ से नोटिस

ऐश्वर्या राय को नासिक के सिन्नर तहसील की तरफ से एक नोटिस भेजा गया है. रिपोर्ट्स हैं कि सिन्नर के अदवाड़ी शिवरात इलाके में ऐश्वर्या की ज़मीन है. जिसका एक साल का टैक्स बकाया है. इसी को ना जमा करने के लिए ऐश्वर्या को ये नोटिस मिला है.

दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'पठान' OTT प्लेटफॉर्म पर कब आएगी, जान लीजिए

Advertisement

Advertisement

()