ऑस्कर्स के लिए शॉर्टलिस्ट हुई फिल्म 'अनुजा' के साथ जुड़ीं प्रियंका चोपड़ा
ये फिल्म इस साल लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर्स के लिए शॉर्टलिस्ट हुई है.

आगे बढ़ी Oscars नॉमिनेशन अनाउंसमेंट की तारीख, Shahid Kapoor के साथ फिल्म बनाएंगे एटली, नीरज पांडे की फिल्म में Manoj Bajpayee और Kay Kay Menon. Cinema से जुड़ी सभी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
1. फिल्म प्रोड्यूसर प्रीतीश नंदी का निधन'हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी', 'कांटे', 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' और 'शादी के साइड इफेक्ट्स' जैसी फिल्में प्रोड्यूस करने वाले प्रोड्यूसर प्रीतीश नंदी का निधन हो गया है. वो 73 साल के थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 जनवरी को नंदी साउथ मुंबई में अपने घर पर थे. करीबियों ने बताया है कि कार्डिएक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ. 8 जनवरी की शाम ही उनका अंतिम संस्कार भी किया गया.
2. आगे बढ़ी ऑस्कर्स नॉमिनेशन अनाउंसमेंट की तारीख17 जनवरी को ऑस्कर्स के लिए अलग-अलग कैटेगरी के नॉमिनेशंस अनाउंस किए जाने थे. लेकिन अब इसे आगे खिसका दिया गया है. अब ये अनाउंसमेंट 19 जनवरी को की जाएगी. साथ ही वोटिंग पीरियड भी बड़ा दिया गया है. ये फैसला लॉस एंजेलिस में फैली आग की वजह से लिया गया है.
3. शाहिद कपूर के साथ फिल्म बनाएंगे एटली?खबर है कि 'देवा' के बाद शाहिद की अगली फिल्म एटली के साथ होने वाली है. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से छपी खबर में बताया, ''शाहिद पिछले पांच महीनों से एटली के साथ मीटिंग कर रहे हैं. दोनों एक मसालेदार एंटरटेनिंग फिल्म को लेकर चर्चा कर रहे हैं. एटली इस फिल्म के प्रोड्यूसर होंगे. शाहिद को ये रोल और ये स्क्रिप्ट दोनों ही पसंद आ गए हैं. ये किसी फिल्म की रीमेक नहीं, बल्कि ओरिजिनल स्क्रिप्ट होगी.''
4. इस वजह से 'आशिकी 3' से बाहर हुईं तृप्ति डिमरीबताया जा रहा है कि अनुराग बासु के डायरेक्शन में बनने जा रही 'आशिकी 3' से तृप्ति डिमरी को निकाल दिया गया है. वजह है उनकी पिछली फिल्में 'एनिमल' और 'भूल भुलैया 3'. पीपिंगमून ने सोर्स के हवाले से खबर छापी. जिसमें बताया गया, ''आशिकी फ्रैंचाइज़ की पिछली दो फिल्मों की हीरोइनों की बहुत प्योर वाइब थी. मगर तृप्ति ने हाल में जो रोल्स किए हैं, उसकी वजह से 'आशिकी 3' से उनकी वाइब मैच नहीं करती.''
5. 'अनुजा' के साथ प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ीं प्रियंकाप्रियंका चोपड़ा, शॉर्ट फिल्म 'अनुजा' के साथ एग्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ गई हैं. ये फिल्म इस साल लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर्स के लिए भी शॉर्टलिस्ट हुई है. ये 9 साल की अनुजा की कहानी है. फिल्म को एडम जे ग्रेव्स ने डायरेक्ट किया है. गुनीत मोंगा भी इस फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं.
6. नीरज पांडे की फिल्म में मनोज बाजपेयी और के के मेननपिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज पांडे के अगले प्रोजेक्ट में मनोज बाजपेयी और के के मेनन साथ आ रहे हैं. ये एक थ्रिलर फिल्म होगी, जो इंडियन इंटेलिजेंस एजेंसी के बैकडड्रॉप में सेट होगी. रिपोर्ट में बताया गया है कि नीरज ने नेटफ्लिक्स के साथ इस फिल्म को लेकर डील भी कर ली है. इसे 2026 में रिलीज़ करने की तैयारी है.
वीडियो: 'डॉन' में काम करने पर प्रियंका चोपड़ा ने सब बता दिया

.webp?width=60)

