The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Prashant Narayanan Slams Kartik Aaryan Acting Skills, Says He is Surviving on Parents Blessings

"कार्तिक आर्यन बेहद घटिया एक्टर हैं, मां-बाप के आशीर्वाद से बचे हुए हैं"

प्रशांत ने कहा, "लोग कार्तिक आर्यन पर हंसते हैं."

Advertisement
pic
16 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 16 फ़रवरी 2026, 02:05 PM IST)
prashant narayanan, kartik aaryan,
कार्तिक आर्यन की हाइएस्ट ग्रॉसिंग मूवी 'भूल भुलैया 2' ने 265 करोड़ से अधिक कमाए थे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Kartik Aaryan बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर न्यू एज स्टार्स में शामिल हैं. मगर Murder 2 और Ghost जैसी मूवीज़ में नज़र आ चुके एक्टर Prashant Narayanan, उन्हें इंडस्ट्री के सबसे बेकार एक्टर्स में से एक बताते हैं. प्रशांत की मानें तो कार्तिक केवल अपने माता-पिता के आशीर्वाद की वजह से अबतक बचे हुए हैं.

बॉलीवुड बबल के साथ इंटरव्यू में प्रशांत से कार्तिक आर्यन के बारे में सवाल पूछा गया था. उसी के जवाब में वो कहते हैं,

"मुझे लगता है कि कार्तिक इंडस्ट्री के सबसे बुरे लेकिन बेहद खुशकिस्मत एक्टर्स में से एक हैं. वो यहां केवल अपने मां-बाप के आशीर्वाद की वजह से बचे हुए हैं. मुझे लगता है कि वो बहुत कम कम्युनिकेट करने वाले इंसान हैं. उनके आसपास के लोग उन्हें ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ावा देते हैं. हालांकि, उनकी पहली फिल्म प्यार का पंचनामा में मुझे वो अच्छे लगे थे."

जब होस्ट ने उनसे कहा कि कार्तिक जैसे एक्टर्स को दर्शक ही पॉपुलर करते हैं, तो प्रशांत कहते हैं,

"मुझे नहीं पता कितने लोग उन्हें सच में पसंद कर रहे हैं. लेकिन मैंने कई लोगों को उन पर हंसते हुए देखा है. अगर आप किसी को हंसा सकते हैं, तो ये अपने आप में अच्छी बात है. लेकिन किसी के साथ मिलकर हंसने और किसी पर हंसने में फर्क होता है. ज़्यादातर भारतीय दर्शक किसी के साथ नहीं, बल्कि किसी पर हंसते हैं."

कार्तिक ने अपने करियर की शुरुआत लव रंजन के डायरेक्शन में बनी 'प्यार का पंचनामा' (2011) से की थी. उस मूवी को लोगों ने काफ़ी पसंद किया था. खासकर कार्तिक के 'प्रॉब्लम' वाले मोनोलॉग को. इसके बाद उनके खाते में 'आकाश वाणी' और 'कांची' जैसी फिल्में आई थीं. मगर दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गईं. कार्तिक की पॉपुलैरिटी बढ़ाने में 'प्यार का पंचनामा 2' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का बड़ा हाथ है. 'सोनू के टीटू...' के बाद तो उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई थी. इस दौरान उन्होंने 'लुका-छुप्पी', 'पति पत्नी और वो', 'धमाका', 'फ्रेडी' और 'सत्य प्रेम की कथा' जैसी फिल्में कर डालीं. मगर उन्हें करियर की सबसे बड़ी सक्सेस मिली 'भूल भुलैया' फ्रैंचाइज़ से.

इसके सेकेंड और थर्ड पार्ट में उन्होंने अक्षय कुमार को रीप्लेस कर दिया था. इस बात पर उनकी खूब ट्रोलिंग हुई थी. बावजूद इसके, दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थीं. 'चंदू चैंपियन' को उनका सबसे अच्छा काम माना जाता है. वो मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी. मगर फिल्मफेयर में उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड ज़रूर मिल गया था. बता दें कि इन दिनों वो करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही सुपरनैचुरल-क्रीचर फिल्म 'नागज़िला' की शूटिंग कर रहे हैं.

वीडियो: कार्तिक की कास्टिंग पर सुनील ने क्या बताया? राजू नहीं ये किरदार मिला था....

Advertisement

Advertisement

()