The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Prakash Raj To Face 100 Crore Defamation Threat Over Alleged Distortion of Ramayana

1000000000 का केस? 'रामायण' की तोड़-मरोड़ करने पर प्रकाश राज लंबा फंसे

प्रकाश राज को अगले एक हफ्ते के भीतर लोगों से माफ़ी मांगने को कहा गया है.

Advertisement
pic
20 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 20 अप्रैल 2026, 07:44 PM IST)
prakash raj,
लोगों ने प्रकाश राज को 'वाराणसी' मूवी से बाहर करने की मांग भी की है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

पिछले दिनों Prakash Raj ने Ramayana पर काफी विवादित बयान दिया था. उसमें उन्होंने राम-लक्ष्मण को रावण के बगीचे से फल चुराने वाला बता दिया. इस बात के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी बैकलैश मिला था. साथ ही उनके खिलाफ देश के अलग-अलग शहरों में पुलिस कंप्लेन भी हो गई. अब उन्हें एक कानूनी नोटिस भेजा गया है. उसमें प्रकाश राज को एक वॉर्निंग दी गई है. वॉर्निंग ये कि अगर उन्होंने अगले एक हफ्ते में लोगों से माफ़ी नहीं मांगी, तो उन पर 100 करोड़ रुपये का डिफेमेशन केस कर दिया जाएगा.

बता दें कि प्रकाश ने 'रामायण' पर ये बयान केरल लिट्रेचर फेस्टिवल के दौरान दिया था. इसके बहाने वो भारत में नॉर्थ से साउथ जाने वाले लोगों पर तंज कस रहे थे. इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि नॉर्थ से आने वाले लोग न तो उन पर हिन्दी थोपें, न ही उन्हें बीफ खाने से रोकें. खैर, मुद्दा ये है कि 'रामायण' वाले बयान के लिए उन्हें एक नोटिस चिपका दिया गया. ईटीवी भारत की रिपोर्ट के मुताबिक, ये नोटिस एडवोकेट कोटपल्ली अजय कुमार ने G भानु प्रकाश रेड्डी की तरफ से भेजा है. भानु प्रकाश, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम् (TTD) के बोर्ड मेम्बर हैं.

उनका कहना है कि प्रकाश ने राम-लक्ष्मण को नॉर्थ से आने वाले ऐसे लोगों की तरह पेश किया, जो साउथ वालों का हक मार रहे हैं. भानु प्रकाश की मानें तो इस तरह के बयान न केवल हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ करते हैं, बल्कि आर्यन-द्रविड़ नैरेटिव को भी पुश करते हैं. शिकायत में ये भी कहा गया है कि पब्लिक फिगर्स के दिए ऐसे बयान, लोगों को रीजनल बेसिस पर बांटने का काम कर रहे हैं.

नोटिस में मांग रखी गई है कि प्रकाश राज को सात दिनों के अंदर अखबारों और सोशल मीडिया के जरिए बिना माफी मांगनी होगी. साथ ही उन्हें ये भरोसा भी देना होगा कि वो आगे से इस तरह के कमेंट्स नहीं करेंगे. हालांकि इस खबर की असली हाईलाइट शर्त का सेकेंड हाफ है. उसके मुताबिक, अगर प्रकाश राज तय समय पर माफ़ी नहीं मांगते, तो उनके खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि का केस कर दिया जाएगा. इतना ही नहीं, उन पर सिविल और क्रिमिनल एक्शन्स भी लिए जा सकते हैं. खबर लिखे जाने तक उन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 299, 196 और 356 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

वीडियो: प्रकाश राज ने बताया बॉलीवुड में पहला काम किया, लोगों ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()