आधा बॉलीवुड बिका हुआ है, आधा डरा हुआ है - प्रकाश राज
Prakash Raj ने कहा कि पॉलिटिकल मुद्दों पर चुप रहने वालों को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा.

जाने-माने एक्टर Prakash Raj फिल्मों के साथ-साथ अपने बयानों के लिए भी जाने जाते हैं. वो हर मुद्दे पर मुखर होकर अपनी बात रखते हैं. रिसेंटली प्रकाश, 'दी लल्लनटॉप' के खास कार्यक्रम 'गेस्ट इन द न्यूज़रूम' में आए थे. जहां उन्होंने अपनी फिल्मी जर्नी पर तो बात की ही. बल्कि अपनी पॉलिटिकल जर्नी पर भी कई सारी बातें कहीं. उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग जो ज़रूरी पॉलिटिकल मुद्दों पर चुप्पी साधे बैठे रहते हैं, उन्हें इतिहास कभी माफ नहीं करेगा.
प्रकाश राज ने कहा कि सरकार अक्सर असहमतियों को दबाती है. इसलिए ये ज़रूरी है कि हमारे फिल्ममेकर्स सोच-समझकर सिनेमा बनाएं. साथ ही उसकी रिलीज़ के लिए लड़े भीं. प्रकाश ने कहा,
प्रकाश राज ने कहा,
प्रकाश राज ने इसी इंटरव्यू में ये भी बताया कि ज़्यादा मुखर होने की वजह से उन्हें इडंस्ट्री में कम काम मिल रहा है. उन्होंने कहा,
जब उनसे पूछा गया कि इस वजह से क्या उनके हाथ से कोई प्रोजेक्ट चला गया है या उन्हें कम काम मिला है? तो बोले,
ख़ैर, प्रकाश ने इसके अलावा अपनी पुरानी फिल्मों और को-स्टार्स पर भी बात की. उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में सूर्या की रिलीज़ हुई फिल्म 'रेट्रो' में दिखाई दिए हैं. इसके अलावा वो जल्द ही विजय की Jana Nayagan और पवन कल्याण की They Call Him OG में दिखाई देने वाले हैं.
वीडियो: एक्टर प्रकाश राज को ED का समन, प्रणव ज्वेलर्स की 100 करोड़ रुपए की स्कीम से जुड़ा है मामला

.webp?width=60)

