प्रभास-वांगा की सबसे बड़ी कमर्शियल फिल्म 'स्पिरिट' की ये बातें पता चल गईं
Prabhas और Sandeep Reddy Vanga वाली Spirit की शूटिंग कब से शुरू होगी, ये भी पता चल गया.

Prabhas का ये साल कतई बिज़ी होने वाला है. उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट ज़रा लंबी है. इनमें से सबसे ज़्यादा किसी फिल्म का इंतज़ार है तो वो है Spirit. Sandeep Reddy Vanga के साथ प्रभास का ये पहला कोलैबरेशन होने वाला है. इसमें प्रभास एक पुलिस वाले के रोल में होंगे. अब इसकी शूटिंग अपडेट्स को लेकर खबरें आई हैं. पता चला है कि 'स्पिरिट' की शूटिंग इस साल मई 2025 से शुरू हो सकती है.
जब से संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' आई उनका नाम हिंदी पट्टी ऑडियंस के बीच छा गया. भले ही 'एनिमल' को पोलराइज़िंग रिव्यूज़ मिले, इसमें दिखाई गई मार-धाड़ को लोगों ने पसंद नहीं किया लेकिन कुछ जनता ऐसी थी जिन्हें संदीप का डायरेक्शन बहुत अच्छा लगा. अब वो देखना चाहते हैं कि संदीप, प्रभास को स्क्रीन पर कैसे प्रेजे़ट करते हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'स्पिरिट' के प्री-प्रोडक्शन पर ज़ोरों से काम चालू हो चुका है. सूत्रों के हवाले से पिंकविला ने रिपोर्ट छापी, जिसमें बताया गया,
सूत्र ने आगे कहा कि इस फिल्म के लिए प्रभास ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.
खबर ये भी है कि 'स्पिरिट' की शूटिंग हैदराबाद से शुरू होगी. मगर इंडिया के कई हिस्सों में इसकी शूटिंग होगी. इसके अलावा देश से बाहर भी इसके कुछ हिस्से शूट किए जाएंगे. फिर 2026 के दूसरे हाफ में इसे रिलीज़ किया जा सकता है. ये संदीप रेड्डी वांगा की डायरेक्ट की हुई तीसरी फिल्म होगी. इससे फारिग होने के बाद संदीप, 'एनिमल पार्क' पर काम शुरू करेंगे. उधर प्रभास, 'स्पिरिट' पर काम कर लेने के बाद 'सलार 2' पर काम शुरू कर सकते हैं.
वीडियो: प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा वाली 'स्पिरिट' की कास्ट में कौन-कौन हैं?

.webp?width=60)

