The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Prabhas Threatened To Kill Vishnu Manchu for Offering Money for Kannappa Role?

"प्रभास को पैसे ऑफर किए, तो जान से मारने की धमकी देने लगे"

विष्णु मंचू ने बताया कि इस फिल्म के लिए प्रभास और मोहनलाल ने उनसे एक रुपया भी नहीं लिया. अक्षय ने कितने पैसे चार्ज किए?

Advertisement
mohanlal, vishnu manchu, prabhas, kannappa,
इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने भी अपनी नॉर्मल फीस से कम पैसे लिए हैं.
pic
शुभांजल
29 मई 2025 (पब्लिश्ड: 03:50 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Vishnu Manchu स्टारर Kannappa अपनी कहानी से भी ज्यादा अन्य चीज़ों की वजह से चर्चा में बनी हुई है. पिछले दिनों खबर आई कि फिल्म की फुटेज, जिस हार्ड ड्राइव में थी, वो चोरी हो गया. इसके अलावा फिल्म अपनी भारी-भरकम स्टारकास्ट की वजह से खबरों में बनी हुई है. विष्णु के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में Akshay Kumar, Mohanlal और Prabhas सुपरस्टार्स काम कर रहे हैं. हाल ही में विष्णु ने बताया कि प्रभास और मोहनलाल ने इस फिल्म में काम करने के लिए उनसे एक भी रुपया नहीं लिया. विष्णु ने जब प्रभास को पैसे ऑफर किए, तो उन्होंने जान से मारने की धमकी तक दे डाली.

इंडियन एक्सप्रेस से हुई बातचीत में विष्णु ने बताया कि उनकी फैनबेस सीमित है. इसलिए इस फिल्म का बज़ बनाने के लिए उन्हें बड़े नामों की जरूरत थी. जहां तक मोहनलाल और प्रभास की बात है, इन दोनों मेगास्टार्स की फीस करोड़ों में है. फिर भी उन्होंने 'कन्नप्पा' के लिए एक पैसा नहीं लिया. विष्णु बताते हैं,

Image embed

Image embed

विष्णु ने बताया कि वो जब उन दोनों एक्टर्स से फीस की बात करने गए, तो वो लोग नाराज़ हो गए. बकौल विष्णु,

Image embed

'कन्नप्पा' में प्रभास, रुद्र नाम का किरदार निभा रहे हैं. अगर रिपोर्ट्स की मानें, तो फिल्म में उनका स्क्रीनटाइम 30 मिनट के आसपास है. वहीं, मोहनलाल इस फिल्म में किराटा नाम का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं. इन दोनों एक्टर्स के अलावा अक्षय कुमार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. वो फिल्म में भगवान शिव का रोल कर रहे हैं. उन्होंने भी इस फिल्म के लिए अपनी नॉर्मल फीस से कम पैसे चार्ज किए हैं. मोहनलाल ने तो शूटिंग के लिए न्यूजीलैंड आने-जाने की टिकट भी खुद ही बुक की. 

जहां तक इस फिल्म की बात है, तो एक ये मायथोलॉजिकल-फैंटसी ड्रामा फिल्म है. साउथ इंडिया में कन्नप्पा को भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त माना जाता है. बताया जाता है कि कन्नप्पा ने भगवान शिव को अपनी एक आंख दे दी थी. जैसे ही वो दूसरी आंख की ओर बढ़े, भगवान शिव ने खुद प्रकट होकर उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. फिल्म में कन्नप्पा का रोल विष्णु मंचू ने किया है.

‘कन्नप्पा’ को मुकेश कुमार सिंह ने डायरेक्ट किया है. विष्णु मंचू ने फिल्म में लीड रोल करने के साथ-साथ इसकी कहानी भी लिखी है. विष्णु के मुताबिक उन्होंने 10 साल पहले ही इस फिल्म की कहानी लिख ली थी. मगर उस फिल्म बनाने में उन्हें काफी वक्त लग गया. ख़ैर, ‘कन्नप्पा’ में इन चारों लोगों के अलावा मोहन बाबू, आर. सरथकुमार, मुकेश ऋषि, प्रीति मुकुंदन, मधु, काजल अग्रवाल और ब्रह्मानंदम भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. ये फिल्म 27 जून को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. मगर फिल्म की ज़रूरी फुटेज खो जाने की वजह से इसकी रिलीज़ आगे खिसक सकती है. 

वीडियो: 'कन्नप्पा' का टीजर आया, अक्षय कुमार, प्रभास और मोहनलाल साथ नजर आए

Advertisement

Advertisement

()