The Lallantop
Advertisement

प्रभास की नई फिल्म का टीज़र आया, जिसे देख फैन्स घबरा जाएंगे

Prabhas की The RajaSaab की रिलीज़ डेट भी अनाउंस हुई है. इसका क्लैश KGF वाले Yash की अगली फिल्म Toxic से होने जा रहा है.

Advertisement
The Rajasaab teaser prabhas
'द राजासाब' के टीज़र में प्रभास.
pic
मेघना
29 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 30 जुलाई 2024, 09:36 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Prabhas की पिछली रिलीज़ फिल्म Kalki 2898 AD का एक महीने बाद भी क्रेज़ कम नहीं हुआ है. नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी इस पिक्चर ने देश ही नहीं दुनिया में भी गदर काट रखा है. तभी तो पिक्चर 1000 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर चुकी है. इतनी बड़ी सफलता के बाद प्रभास की अगली फिल्म का टीज़र भी आ गया है. जिसका नाम है The RajaSaab.

Maruthi के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म की अनाउंसमेंट पिछले साल की गई थी. उस वक्त फिल्म का एक पोस्टर रिलीज़ हुआ था. जिसमें प्रभास लुंगी पहने नज़र आ रहे थे. मेकर्स ने 29 जुलाई को 'द राजासाब' का टीज़र रिलीज़ कर दिया. जिसे देखकर जनता भौचक्की रह गई है. कैसे और क्यों आइए बताते हैं.

सबसे पहले बात टीज़र की. वीडियो खुलता है और प्रभास बुलेट से नीचे उतरते दिखाई देते हैं. उनके हाथ में फूलों का गुलदस्ता है. कोट-पैंट पहने प्रभास बाइक से उतर कर बगल में खड़ी कार के शीशे में अपनी शक्ल देखते हैं. इसके बाद फूल से पत्तियां नोंच कर खुद की ही नज़र उतार लेते हैं. वैसे रील नहीं रियल कॉन्टैक्स्ट में भी ये ज़रूरी है. क्योंकि 'सलार' और 'कल्कि' को छोड़ दिया जाए तो प्रभास की उससे पहले रिलीज़ कुछ फिल्मों की बहुत फजीहत हुई थी. ऐसे में दो हिट देने के बाद प्रभास खुद की ही नज़र उतार रहे हैं.

Image embed

ख़ैर, 'द राजासाब' के टीज़र को देखकर आपको उन्हीं की फिल्म 'राधे-श्याम' की याद आ जाएगी. पूजा हेगड़े के साथ उनकी 'राधे-श्याम' की टोन, फिल्म का कलर पैलेट यहां तक की प्रभास का लुक भी कुछ-कुछ 'द राजासाब' जैसा था. 'राधे-श्याम' एक रोमांटिक एक्शन फिल्म थी. जिसमें प्रभास हाथ पढ़ने वाले बने थे.

मगर 'द राजासाब' के मेकर्स क्लेम कर रहे हैं कि ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. ये ऐसा जॉनर है जिसपर प्रभास ने पहले कभी काम नहीं किया है. हालांकि 'राधे-श्याम' से मिलता-जुलता टोन देखकर जनता घबरा गई है कि ऐसा ना हो ये भी 'राधे श्याम' जैसी फ्लॉप हो जाए. मसला ये है कि 'बाहुबली' और अब 'कल्कि' के बाद जनता प्रभास को लार्जर देन लाइफ रोल में देखना चाहती है. ऐसे में ये फिल्म कितनी पसंद की जाती है ये तो वक्त बताएगा.

एक समस्या की बात और है. आप पूछेंगे वो क्या? वो है फिल्म की रिलीज़ डेट. दरअसल मेकर्स ने अनाउंस कर दिया है कि 'द राजासाब' अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज़ होगी. इसी दिन यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की भी रिलीज़ के लिए शेड्यूल है. अगर ऐसा होता है तो ये बॉक्स ऑफिस पर बहुत-बहुत बड़ा क्लैश होगा. दोनों ही स्टार बहुत तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं. ऐसे में दो ही चीज़ें होंगी. या तो दोनों ही पिक्चर भयंकर कमाई करेंगी या दोनों की ही कमाई में बहुत कमी आएगी. क्योंकि जनता दो हिस्सों में बंट जाएगी.

बहरहाल, हो ये भी सकता है कि रिलीज़ का समय नज़दीक आते-आते कोई एक स्टार अपनी फिल्म प्री-पोन्ड या पोस्टपोन्ड कर दे. क्योंकि प्रभास या यश, दोनों ही नहीं चाहेंगे कि उनकी फिल्म के साथ कोई बड़ी फिल्म का क्लैश हो. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: 'कल्की 2898 AD' के बाद प्रभास अब किस फिल्म में नज़र आएंगे?

Advertisement

Advertisement

()