प्रभास की 'कल्कि 2898 AD' ने शाहरुख़ की 'जवान' को पीछे छोड़ा
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, Kalki 2898 AD बुक माय शो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. पहले ये रिकॉर्ड Shah Rukh Khan की Jawan के नाम था.

Prabhas की Kalki 2898 AD ने Shah Rukh Khan की Jawan का रिकॉर्ड तोड़ा, Avengers 5 और Avengers: Secret Wars डायरेक्ट करने के लिए रूसो ब्रदर्स से बातचीत. Entertainment की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
1. 'सिटी ऑफ गॉड: द फाइट रेजेज़ ऑन' की रिलीज़ डेट आई'सिटी ऑफ गॉड: द फाइट रेजेज़ ऑन' 25 अगस्त से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मैक्स पर स्ट्रीम होगी. इस सीरीज़ में 6 एपिसोड्स होंगे और हर संडे को नया एपिसोड रिलीज़ किया जाएगा. ये 2002 में आई ब्राज़ीलियन फिल्म 'सिटी ऑफ गॉड' का सीक्वल है.
2. मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में रूसो ब्रदर्स की वापसी?हॉलीवुड रिपोर्टर में छपी रिपोर्ट में बताया गया है कि MCU यानी मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली दो फिल्में 'एवेंजर्स 5' और 'एवेंजेर्स: सीक्रेट वॉर्स' डायरेक्ट करने के लिए रूसो ब्रदर्स से बातचीत चल रही है. जो और एंथनी रूसो इस सिनेमैटिक यूनिवर्स की चार फिल्में 'कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर', 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर', 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' और 'एवेंजर्स: एंडगेम' डायरेक्ट कर चुके हैं.
3. 'द बियर' को एमी अवॉर्ड्स में रिकॉर्ड 23 नॉमिनेशंसहिस्टोरिकल ड्रामा 'शोगन' को इस बार के एमी अवॉर्ड्स की 25 अलग-अलग कैटेगरीज़ में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन्स मिले हैं. इसके बाद है 'द बियर', जिसे 23 कैटेगरीज़ में नॉमिनेट किया गया है. इसके साथ ही इसने सबसे ज्यादा एमी नॉमिनेशन पाने वाली कॉमेडी सीरीज़ का रिकॉर्ड भी बना लिया है.
4. शिवकार्तिकेयन की 'आमरण' की रिलीज डेट आईशिव कार्तिकेयन, साई पल्लवी और कमल हासन की फिल्म 'आमरण' 31 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. ये एक पैन-इंडिया फिल्म है. फिल्म मेजर मुकुंद वरदराजन की ज़िन्दगी पर आधारित है. मेजर मुकुंद 2014 के अप्रैल महीने में कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे. फिल्म को राजकुमार परियासामी ने डायरेक्ट किया है.
5. तेलुगु फिल्म 'बेबी' के रीमेक की तैयारीतेलुगु फिल्म 'बेबी' का हिंदी रीमेक बनने जा रहा है. श्रीनिवास कुमार नायडू, मधु मंटेना और अल्लू अरविंद की कंपनी के साथ मिल कर इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे. 'बेबी' 2023 में आई एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. फिल्म को साईं राजेश नीलम ने डायरेक्ट किया था. फिल्म ने दुनियाभर से 100 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया था.
6. प्रभास की 'कल्कि' ने शाहरुख़ की 'जवान' को पीछे छोड़ाप्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' ने टिकट्स बुकिंग के मामले में शाहरुख़ खान की 'जवान' को पीछे छोड़ दिया है. 123 तेलुगु में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक़, 'कल्कि' बुक माय शो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. पहले ये रिकॉर्ड शाहरुख़ की 'जवान' के नाम था. बुक माय शो पर 'जवान' के 12.01 मिलियन यानी 1 करोड़ 20 लाख टिकट्स बिके थे. 'कल्कि...' के अब तक 12.15 मिलियन यानी 1 करोड़ 21 लाख टिकट्स बिक गए हैं.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'डंकी' और 'जवान' IIFM के बेस्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट हुई हैं

.webp?width=60)

