The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Prabhas speculated to do a KVN Pruductions film helmed by Lokesh Kanagaraj

इस तोप डायरेक्टर की एक्शन फिल्म से धांसू कमबैक करेंगे प्रभास, नया यूनिवर्स बनेगा?

अपने कम्फर्ट ज़ोन यानी एक्शन जॉनर की तरफ़ लौटे प्रभास. वांगा की 'स्पिरिट' के बाद वो एक और मेगाबजट एक्शन फिल्म करने जा रहे हैं.

Advertisement
pic
19 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 07:22 PM IST)
Prabhas, KVN productions
प्रभास की पिछली फिल्म 'दी राजा साब' पिट गई. अब वो बड़े तमिल डायरेक्टर की सॉलिड एक्शन फिल्म करने जा रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या Prabhas Lokesh Kanagaraj के डायरेक्शन में बनने वाली KVN Productions की एक्शन फिल्म करने वाले हैं? Jaideep Ahlawat और Huma Qureshi को किस जॉनर की फिल्म में कास्ट किया गया है? Anurag Kashyap की Kennedy से CBFC ने क्या-क्या डिलीट करवा दिया? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
 
# एक्शन फिल्म से धांसू कमबैक करेंगे प्रभास, नया यूनिवर्स बनेगा?

प्रभास की एक्शन फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं. मगर हॉरर कॉमेडी जॉनर में उन्हें सफलता नहीं मिली. उनकी पिछली फिल्म 'दी राजा साब' पिट गई. अब प्रभास एक बार फिर एक्शन फिल्म से ही धांसू कमबैक करेंगे. संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' तो उनके फिल्म लाइन अप में है ही. मगर वो एक और मेगाबजट एक्शन फिल्म करने जा रहे हैं. लेट्स OTT नाम के न्यूज़ पोर्टल के मुताबिक प्रभास ने KVN प्रोडक्शंस की एक फिल्म के लिए डेट्स दी हैं. KVN प्रोडक्शंस वही कंपनी है, जिसने थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' बनाई है. RRR, 'एनिमल', 'कल्कि' और 'देवरा' जैसी कमाऊ फिल्मों का डिस्ट्रीब्यूशन कर चुकी है. लोकेश कनगराज के भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की ख़बरें हैं. यदि सब कुछ ठीक रहा, तो ये प्रभास की नेक्स्ट फिल्म बड़ी पैन इंडिया एक्शन फिल्म होगी. ये संभावना भी जताई जा रही है कि लोकेश प्रभास के साथ एक अलग यूनिवर्स की शुरुआत करेंगे.

# 'दी ममी' का ट्रेलर आया, रिलीज़ 17 अप्रैल को

क्लासिक हॉरर फ्रैंचाइज 'दी ममी' की रीबूट फिल्म बन रही है. इसका ट्रेलर रिलीज़ किया गया है. इसके मुताबिक केटी नाम की एक बच्ची गायब हो जाती है. रेगिस्तान में खोने के 8 साल बाद वो लौट आती है. मगर उसमें अजीब से बदलाव देखने को मिलते हैं. घर में विचित्र घटनाएं घटने लगती हैं. जैक रेनर, लाया कोस्टा और नैटली ग्रेस इसमें लीड रोल में हैं. ली क्रोनिन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# जयदीप और हुमा क़ुरैशी करेंगे स्लाइस ऑफ लाइफ फिल्म

जयदीप अहलावत और हुमा क़ुरैशी साथ में एक फिल्म करने जा रहे हैं. वैरायटी इंडिया के मुताबिक ये एक हल्की-फुल्की स्लाइस ऑफ लाइफ फिल्म होगी. इसे 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और 'सिंगल पापा' वाले हितेश कैवल्य डायरेक्ट करेंगे. जून में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.

# ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री

'बॉर्डर 2' के बाद टी-सीरीज़ एक और देशभक्ति फिल्म बनाने जा रही है. पिंकविला के मुताबिक भूषण कुमार ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म की तैयारी कर रहे हैं. ये फिल्म विवेक अग्निहोत्री डायरेक्ट करेंगे.

# CBFC ने 'कैनेडी' से ट्रम्प और दाऊद का नाम हटवाया

तीन साल से अटकी हुई अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी' कल भारत में रिलीज़ होने वाली है. CBFC ने इसे A सर्टिफिकेट दिया है. साथ ही फिल्म में कुछ बदलाव भी करवाए हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म के डायलॉग्स में अपशब्द म्यूट करवाए हैं. और सबटाइटल्स में भी उन्हें ब्लर करवाया है. गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम का नाम बदलवा कर पाकिस्तानी डॉन करवाया गया है. डॉनल्ड ट्रम्प का नाम भी पम्प ट्रम्प करवा दिया गया है. ये फिल्म 20 फरवरी को Zee 5 पर प्रीमियर होगी.

# मार्च में शुरू होगा सौरव गांगुली की बायोपिक का शूट

डायरेक्टर लव रंजन सौरव गांगुली की बायोपिक बनाने जा रहे हैं. पिंकविला के मुताबिक मार्च में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी. इस फ़िल्म के लिए राजकुमार राव एक्सटेंसिव क्रिकेट ट्रेनिंग ले रहे हैं. लेफ्ट हैंडेड बैटिंग से लेकर गांगुली का पूरा मैनरिज्म अपना रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग दो आइकॉनिक क्रिकेट ग्राउंड्स पर होगी. ये हैं लंदन का लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड और कोलकाता का ईडन गार्डन्स. मेकर्स यहां गांगुली के करियर के आइकॉनिक मोमेंट्स शूट करेंगे.

वीडियो: 'सलार 2’ की अचानक टीज़िंग, प्रभास का कमबैक या ‘दी राजा साब’ फ्लॉप के बाद PR गेम?

Advertisement

Advertisement

()