प्रभास की 'फौजी' की हिस्टॉरिकल फ्रैंचाइज़ बनेगी, 700 करोड़ है बजट!
मैत्री मूवी मेकर्स के CEO ने कहा- "कहानी में कई लेयर्स हैं, इन्हें एक फिल्म में समेटना मुश्किल."

क्या Prabhas की Fauzi का Prequel और Franchice प्लानिंग में है? Ranbir Kapoor और Yash स्टारर Ramayana के बारे कौन सी सीक्रेट खुद मेकर्स से लीक हो गया? केप टाउन में Shahrukh Khan की King के सेट से फोटो-वीडियो लीक होने के बाद Siddharth Anand ने पब्लिक से क्या अपील की? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
# 700 करोड़ की फ्रैंचाइज़ बनेगी 'फौजी', प्रीक्वल की तैयारी शुरू
प्रभास की अपकमिंग पीरियड वॉर ड्रामा फिल्म 'फौजी' के प्रीक्वल की ख़बरें आ रही हैं. 123 तेलुगु के मुताबिक मेकर्स इसे फ्रैंचाइज़ में तब्दील करना चाहते हैं. मैत्री मूवी मेकर्स के CEO चेरी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इसके प्रीक्वल का हिंट दिया. उन्होंने बताया कि फिल्म के लीड की एक इमोशनल रोमैंटिक स्टोरी है. इसमें कई लेयर्स हैं. स्टोरी में बड़ा गैप है जो हीरो की कहानी की जड़ों की तरफ़ ले जाता है. इस रिपोर्ट के मुताबिक 'फौजी' के प्रीक्वल का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है. इस प्रोजेक्ट का बजट 700 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म में जया प्रदा, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और इमानवी ने भी काम किया है. हनु राघवपुड़ी इसके डायरेक्टर हैं.
# स्टीवन स्पीलबर्ग बनाएंगे 'कैस्पर' की लाइव एक्शन सीरीज़
साल 1995 की सुपर नेचुरल फैंटसी कॉमेडी फिल्म 'कैस्पर' पर लाइव एक्शन सीरीज़ बनने जा रही है. फिल्म की तरह डिज़्नी की इस सीरीज़ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी स्टीवन स्पीलबर्ग हैं. इसे रॉब लेटरमैन डायरेक्ट करेंगे. जल्द ही मेकर्स इसकी कास्टिंग शुरू करेंगे.
# मेकर्स ने ही लीक कर दिया 'रामायण' का सबसे ज़रूरी एसेट
टीम 'रामायण' ने 29 मार्च को अपनी फिल्म का नया टीज़र अमेरिका में हुए सिनेमाकॉन में दिखाया. यहां फिल्म के पात्रों के कॉस्ट्यूम भी एग्जीबिट किए गए थे. हाल ही में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की कंपनी DNEG के कॉन्टेन्ट हेड पलक पटेल ने एक वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट किया. इसमें 'रामायण' के किरदारों के कॉस्ट्यूम वाला वो कमरा दिख रहा है. और बैकग्राउंड में एक धुन सुनाई दे रही है. हथियारों के टकराने की आवाज़ आ रही है. एक जगह 'जय श्री राम' सुनाई पड़ रहा है. संभावना जताई जा रही है कि ये आवाज़ जटायु की होगी, जो रावण से युद्ध करते हुए घायल हो जाते हैं. खुद यश ने भी सिनेमा कॉन में बताया था कि फिल्म का सबसे जबरदस्त युद्ध रावण और जटायु के बीच होने वाला है. रिपोर्ट्स हैं कि जटायु के पात्र को अमिताभ बच्चन ने आवाज़ दी है. इसलिए लोग इस वीडियो वाली आवाज़ को अमिताभ की ही आवाज़ मान रहे हैं.
# 'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट करेंगी कैमियो!
'तुम्बाड 2' का स्केल बढ़ता नज़र आ रहा है. मिड-डे के मुताबिक आलिया भट्ट इस फिल्म में कैमियो करने वाली हैं. मुंबई में बने फिल्म के ग्रैंड सेट पर वो 3 मई को अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करेंगी. फिल्म में उनका रोल छोटा, मगर असरदार बताया जा रहा है. सोहम शाह फिल्म के हीरो और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी विलन हैं. आदेश प्रसाद के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 3 दिसंबर 2027 को रिलीज़ होगी.
# 'किंग' की कहानी लीक, मेकर्स को करनी पड़ी अपील
शाहरुख खान स्टारर 'किंग' की शूटिंग इन दिनों साउथ अफ्रीका के केप टाउन में चल रही है. आउटडोर लोकेशन पर चल रहे शूट से कुछ वीडियो-फोटो लीक हुए हैं. इनमें शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण भी हैं. तस्वीरों में शाहरुख दो लुक्स में नज़र आ रहे हैं. पहले में वो स्ट्राइप्ड शर्ट और ट्राउज़र्स में दीपिका के साथ सड़क पर दिख रहे हैं. और दूसरे वीडियो में शाहरुख कार में बैठे हैं. उन्होंने हॉट ऑरेंज कलर की शर्ट पहनी है. बैकग्राउंड में एक इंग्लिश सॉन्ग बज रहा है, जो एड शीरन का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि ये 'किंग' का क्लाइमैक्स सीन है. और एड शीरन के इसी गाने पर शाहरुख इंटेंस एक्शन मोड में नज़र आने वाले हैं. इस सीक्वेंस में कार चेज़, गन फाइट और हैंड टु हैंड कॉम्बैट भी देखने को मिलेगा. इंटरनेट पर 'किंग' की कहानी और क्लाइमैक्स से जुड़ी और भी थ्योरीज़ वायरल हैं. इस वीडियो के बाद जो सबसे ज्यादा पॉपुलर थ्योरी है उसके मुताबिक किंग की कहानी दो टाइमलाइन में घटेगी. और दोनों फेज़ में शाहरुख अलग-अलग अवतारों में दिखेंगे. सेट से फोटो-वीडियो और कहानी की डिटेल्स बाहर आईं तो मेकर्स फौरन हरक़त में आए. डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली और अपील की, कि लीक्ड फोटो-वीडियो पोस्ट न करें.
# कंगना रनौत ने शुरू की 'क्वीन 2' की शूटिंग
कंगना रनौत स्टारर 'क्वीन 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. मिड-डे के मुताबिक फिलहाल इसकी शूटिंग साउथ मुंबई में हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक सीक्वल पिछली फिल्म का कंटिन्यूएशन नहीं है. बल्कि इस बार कंगना शहरी लड़की का रोल करेंगी. हालांकि किरदार का नाम रानी ही है. और फिल्म का नाम 'क्वीन फॉरेवर' बताया जा रहा है. इस बार रानी भारत के कई शहरों में घूमती नज़र आएगी. तीन महीने स्टार्ट टु एंड शेड्यूल में इसकी शूटिंग होगी. सीक्वल भी विकास बहल ही डायरेक्ट कर रहे हैं.
वीडियो: सलमान-प्रभास क्लैश पर जनता बोली- "अब महायुद्ध तय"

