The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Prabhas kalki 2898 AD record breaking ticket sales on third sunday at the indian box office

तीसरे संडे को 'कल्कि' की रिकॉर्ड तोड़ टिकटें बिकीं

Prabhas की Kalki 2898 AD की तीसरे संडे इतनी टिकटें बिकीं कि Sunny Deol की Gadar 2 का रिकॉर्ड टूट गया.

Advertisement
kalki 2898 ad
कल्कि का वर्ड ऑफ माउथ अच्छा है, इसलिए जनता भर-भर कर थिएटर पहुंच रही है.
pic
मेघना
16 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 12:02 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Prabhas की Kalki 2898 AD को रिलीज़ हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं. मगर इसका बज़ कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. तभी तो तीसरे संडे भी इसकी ताबड़तोड़ टिकटें बिकी हैं. तीसरे संडे को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कल्कि ने करीब 16.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. जिससे फिल्म का टोटल कलेक्शन इंडिया में 584.27 करोड़ रुपए हो गया है. तीसरे हफ्ते ऑन लाइन बुकिंग वेबसाइट बुक माई शो पर 'कल्कि' ने नया रिकॉर्ड बना दिया है.

नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी 'कल्कि' 27 जून को थिएटर्स में रिलीज़ हुई थी. पॉज़िटिव रिव्यूज़ के साथ इसे ग्लोबली भी खूब पसंद किया जा रहा है. करीब 95 करोड़ के आस-पास की ओपनिंग पाने वाली इस फिल्म की तीसरे संडे को करीब 2.79 लाख टिकटें बिकीं. 'कल्कि' ने सनी देओल की 'गदर 2' के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. 'गदर 2' की तीसरे संडे को 2.15 लाख टिकटें बिकी थीं. ये दोनों आंकड़ें ऑनलाइन बुकिंग ऐप बुक माई शो के हैं. जिसमें 'कल्कि' की तगड़ी बुकिंग चल रही है.

थिएटर्स में इन दिनों कमल हासन की 'इंडियन 2' और अक्षय कुमार की 'सरफिरा' भी रिलीज़ हुई है. मगर इन दोनों ही बड़े बजट की पिक्चर को छोड़कर जनता 'कल्कि' की ओर खिंच रही है. इसकी कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक 20 दिनों में इसका इंडिया में नेट कलेक्शन 584 करोड़ रुपए हो चुका है. वहीं वर्ल्ड वाइड इसने करीब 960 करोड़ के आस-पास की कमाई कर डाली है.

Embed

हालांकि तीसरे मंडे यानी 15 जुलाई को 'कल्कि' की कमाई में 76 प्रतिशत की गिरावट आई है. इसने तीसरे सोमवार को इंडिया में सिर्फ 3.85 करोड़ रुपए कमाए हैं. 'कल्कि' की सबसे ज़्यादा कमाई इसके तेलुगु वर्जन से हुई है. जिसने 266.75 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं इसके हिंदी वर्जन ने 257 करोड़ रुपए, तमिल ने 33.3 करोड़ रुपए, कन्नड़ा वर्जन ने 5.05 करोड़ रुपए और मलयालम वर्जन ने 21.9 करोड़ रुपए कमाए हैं.  

इंडियन बॉक्स ऑफिस में 'कल्कि' को तीन करोड़ फुटफॉल मिल चुके हैं. अगर इसका क्रेज़ इसी तरह बरकरार रहा तो ये तय है कि फिल्म शाहरुख खान की 'जवान' और 'पठान' का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती हैं. कमाई के मामले में रणबीर की 'एनिमल' और सनी देओल की 'गदर 2' से तो ये आगे निकल ही गई है. अब देखना होगा ये और कितनी बड़ी फिल्मों को पछाड़ पाती है.

ख़ैर, हमने 'कल्कि' के डायरेक्टर नाग अश्विन का लल्लनटॉप इंटरव्यू किया है. उनसे फिल्म के कई पहलुओं पर बात की है. हमने इस फिल्म का रिव्यू भी किया है. दोनों ही वीडियोज़ को आप हमारे यू-ट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. 
 

वीडियो: 15 ही दिनों में 1000 करोड़ पार कर गई 'कल्कि'

Advertisement

Advertisement

()