'राजा डीलक्स' में प्रभास का रोल क्या होगा, पता चल गया
टिस्का चोपड़ा की सीरीज़ 'दहन' का ट्रेलर आज आ गया. सीरीज़ में कई पैरानॉर्मल एक्टिविटीज़, भूत-प्रेत जैसी चीज़ें दिखाई दे रही हैं.

सिनेमा से जुड़ी बड़ी खबरें एक साथ एक जगह पर पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पर लैंड किए हैं. नीचे पढ़िए धनुष की तिरूचित्रमबलम ने कैसे विजय की बीस्ट को पछाड़ दिया? रणवीर ने न्यूड फोटोशूट पर क्या कहा और अगली फिल्म में प्रभास का रोल कैसा होगा?
# धनुष की 'तिरूचित्रमबलम' ने 'बीस्ट' को पछाड़ दिया
धनुष और नित्या मेनन की तमिल फिल्म 'तिरूचित्रमबलम' को बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है. मूवी ने 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. अपनी कमाई से फिल्म ने थलपति विजय की फिल्म 'बीस्ट' को पछाड़ दिया है.
'बीस्ट' का लाइफटाइम कलेक्शन 65.4 करोड़ रुपए का है.
# रणवीर ने न्यूड फोटोशूट को लेकर दिया बयान
रणवीर सिंह की न्यूड फोटो पर खूब बवाल हुआ था. उनके खिलाफ चेंबूर थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी. इसी मामले में रणवीर सिंह ने अपना बयान दर्ज करवाया है. ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि इस फोटोशूट के बाद इतना बवाल हो जाएगा.
# टिस्का चोपड़ा की सीरीज़ 'दहन' का ट्रेलर रिलीज़
टिस्का चोपड़ा की सीरीज़ 'दहन' का ट्रेलर आज आ गया. सीरीज़ में कई पैरानॉर्मल एक्टिविटीज़, भूत-प्रेत जैसी चीज़ें दिखाई दे रही हैं. इसकी शूटिंग राजस्थान में हुई है. सीरीज़ में टिस्का के साथ सौरभ शुक्ला भी नज़र आएंगे.
इसे 16 सितंबर से हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.
# शाहरुख ने फरहान की 'डॉन 3' रिजेक्ट कर दी?
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जवान' की शूटिंग कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शाहरुख ने 'डॉन 3' की स्क्रिप्ट रिजेक्ट कर दी क्योंकि वो आइडिया से पूरी तरह खुश नहीं थे. हालांकि, कुछ फिल्म जर्नलिस्ट्स का कहना है कि 'डॉन 3' की राइटिंग अभी चल ही रही है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख अपने रोल के लिए श्योर नहीं है. शाहरुख के स्क्रिप्ट को रिजेक्ट करने के बाद फरहान अख्तर ने स्क्रिप्ट पर दोबारा काम शुरू किया है. वैसे अभी तक इस पर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है.
# मारुती की 'राजा डीलक्स' में दो किरदार निभाएंगे प्रभास
प्रभास जल्द ही मारुती की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'राजा डीलक्स' में दिखाई देने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूवी में प्रभास दो अलग-अलग किरदारों को निभाएंगे. सिनेमा एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक वो फिल्म में दादा और पोते का रोल करेंगे. फिलहाल ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतज़ार है.
# चियां विक्रम ने बॉयकॉट बॉलीवुड पर बयान दिया
चियां विक्रम की फिल्म 'कोबरा' का ट्रेलर आ गया. रिसेंटली एक इंटरव्यू में विक्रम ने बॉयकॉट बॉलीवुड पर बयान दिया है. उन्होंने कहा,
''मुझे नहीं पता बॉयकॉट का क्या मतलब है? मुझे बॉय पता है, मुझे गर्ल पता है. मुझे कॉट पता है लेकिन मैं नहीं जानता कि ये बॉयकॉट क्या होता है.''
# बंगाली एक्टर प्रदीप मुखर्जी का निधन
बंगाली एक्टर प्रदीप मुखर्जी का निधन हो गया. वो 76 साल के थे. उन्हें लंग्स इंफेक्शन हो गया था. जिसकी वजह से कोलकाता के अस्पताल में वो भर्ती थे. प्रदीप मुखर्जी ने अपने करियर में करीब 40 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया है.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख, दीपिका की जवान के लिए विजय सेतुपति ने अपनी फीस छह करोड़ बढ़ा दी

