The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Prabhas calls his co star in Kalki 2898 AD deepika padukone the biggest superstar

"दीपिका पादुकोण सबसे बड़ी सुपरस्टार हैं"

प्रभास ने ये कहा कि दीपिका पहले से ही दुनियाभर में फेमस हैं.

Advertisement
pic
4 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 4 अगस्त 2023, 11:31 AM IST)
Kalki 2898 AD deepika padukone prabhas
Kalki 2898 AD में प्रभास और दीपिका
Quick AI Highlights
Click here to view more

'प्रोजेक्ट के' को अब Kalki 2898 AD कहा जा रहा है. हालांकि लोग अभी भी इसे Project K ही बुला रहे हैं. इसका ठीकठाक बज़ बन गया है. फिल्म का पहला टीजर भी जनता ने पसंद किया था. लेकिन इस पर 'ड्यून' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स से इंस्पायर होने के भी आरोप लगे. खैर, इन सब पर बाद में बात करेंगे. यहां असली मुद्दा कुछ और है. प्रभास ने अपनी को-स्टार दीपिका पादुकोण की काफी तारीफ की है. उन्हें सबसे बड़ा स्टार बताया है.

ये पहला मौका है, जब प्रभास और दीपिका एक साथ किसी फिल्म में काम कर रहे हैं. ऐसे में दोनों से एक-दूसरे के बारे में सवाल पूछे ही जाते हैं. इसी परम्परा का पालन करते हुए प्रभास से दीपिका के बारे में पूछा गया. उन्होंने स्क्रीन रैंट से बात करते हुए दीपिका को सुपरस्टार कहा. ये भी बताया कि वो पहले से ही ग्लोबल स्टार हैं. उनके शब्द थे:

वो (दीपिका) सबसे खूबसूरत महिला हैं. वो सबसे बड़ी सुपरस्टार हैं. वो पहले से ही पूरी दुनिया में फेमस में हैं. दीपिका Louis Vuitton जैसे ब्रांड्स के बड़े कमर्शियल्स कर रही हैं.

प्रभास से आगे बात करते हुए कहा:

जब दीपिका सेट पर आती हैं, वो जीवंत रहती हैं. मैं उनके साथ हमेशा से काम करना चाहता था. ये पहली बार है, जब मैं उनके साथ काम कर रहा हूं.

इसी इंटरव्यू के दौरान नाग अश्विन से दीपिका को कास्ट करने के बारे में भी सवाल हुआ. सवाल था कि दीपिका को कास्ट करने की क्या वजह थी? वो रोल में कैसे फिट हो रही थीं? इस सवाल को अश्विन टाल गए. उन्होंने जवाब दिया:

हमें अभी दीपिका के कैरेक्टर को पूरी तरह देखना है. तब शायद हमें वो वजह समझ आए, जिसके लिए हमने उन्हें कास्ट किया है. क्योंकि वो बहुत ज़रूरी किरदार है.

कुछ समय पहले ही प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज़ हुई थी. इसमें उन्होंने भगवान राम का रोल किया था. ऐसा कहा जा रहा है कि प्रभास 'प्रोजेक्ट के' में विष्णु भगवान का रोल करेंगे. अब जब इसका नाम बदलकर Kalki 2898 AD कर दिया गया है, तो इस बात की सम्भावना बढ़ गई है. क्योंकि हिंदू मायथोलॉजी के अनुसार कल्कि को विष्णु का दसवां अवतार माना जाता है.

बहरहाल, 'कल्कि 2898 एडी' साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. फिल्म को बहुत बड़े स्केल पर माउंट किया गया है. प्रभास और दीपिका के अलावा इसमें अमिताभ बच्चन भी मेजर रोल में हैं. कमल हासन फिल्म के विलेन बने हैं. नाग आश्विन के निर्देशन में बनी ये फिल्म 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

वीडियो: प्रभास 'प्रोजेक्ट के' में भगवान विष्णु का रोल करने की खबरें हैं

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()