The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Prabhas, Allu Arjun, Mahesh Babu, Jr NTR has Pan India Films lined up for 2027, who will win?

2027 में पर्दे पर होगा अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, प्रभास और NTR में क्लैश, कौन मारेगा बाज़ी?

'राका', 'स्पिरिट', 'वाराणसी' और 'ड्रैगन' में कौन सी फिल्म बनेगी 2027 की सबसे बड़ी पैन इंडिया हिट?

Advertisement
pic
20 मई 2026 (पब्लिश्ड: 06:21 PM IST)
Spirit, Raaka, Varanasi, Dragon
चार टॉप तेलुगु सुपरस्टार्स की ये पैन इंडिया फिल्म्स साल 2027 में रिलीज़ होंगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

साल 2027 में Prabhas Allu Arjun Mahesh Babu Jr NTR ? Salman Khan पैपराज़ी पर भड़क क्यों गए? Bobby Deol की Bandar Trailer ? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 2027 में पर्दे पर होगा टॉलीवुड का दबदबा, कौन मारेगा बाज़ी?

साल 2027 में तेलुगु एक्टर्स की बड़ी पैन इंडिया फिल्म्स आ रही हैं. ये हैं प्रभास की 'स्पिरिट'. महेश बाबू की 'वाराणसी', Jr NTR की 'ड्रैगन' और अल्लू अर्जुन की 'राका'. चारों की हाइप तगड़ी है. मगर अल्लू अर्जुन के सितारे प्री-कोविड फेज़ से ही बुलंदी पर हैं. साल 2020 में आई उनकी 'अला वैकुंठपुरामुलू' हिट रही. फिर 'पुष्पा' ने उन्हें और बड़ा स्टार बना दिया. इसके सीक्वल 'पुष्पा 2' ने कमाई के नये इतिहास रच दिए. वहीं, प्रभास की बात करें तो साल 2023 में आई उनकी 'सलार' सुपरहिट रही. अगले साल आई 'कल्कि' भी कमाऊ साबित हुई. मगर 'दी राजा साब' बुरी तरह पिट गई. अब आते हैं महेश बाबू पर. साल 2020 में आई उनकी एक्शन कॉमेडी फिल्म 'सरिलेरू नीकिवरू' हिट रही. दो साल बाद आई 'सरकारू वारी पाता' भी कमाऊ साबित हुई. मगर 'गुंटूर कारम' घाटे में रही. वहीं Jr NTR का ट्रैक रिकॉर्ड देखें, तो RRR के बाद उन्होंने कोई बड़ी हिट नहीं दी है. कमाई के आंकड़ों के आधार पर तो पोस्ट कोविड एरा में अल्लू अर्जुन ही 100 परसेंट सक्सेस रेट के चल रहे हैं. उनके बाद प्रभास, फिर महेश बाबू और फिर Jr NTR का नंबर आता है. अब देखना ये है, इनमें से किसकी फिल्म 2027 की सबसे बड़ी पैन इंडिया हिट साबित होती है.

# क्लासिक एक्शन फिल्म 'दी गेटअवे' का रीमेक बनेगा

साल 1972 की क्लासिक एक्शन फिल्म 'दी गेटअवे' का रीमेक बनने जा रहा है. दी हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक नेटफ्लिक्स के लिए ये फिल्म 'एडॉलसेंस' के डायरेक्टर फिलिप बारंतीनी बनाएंगे. ओरिजनल फिल्म में स्टीव मैकक्वीन और अली मैकग्रॉ लीड रोल में थे. रीमेक की कास्टिंग अभी चल रही है.

# Jr NTR की फिल्म 'ड्रैगन' का टीज़र रिलीज़

Jr NTR की 'ड्रैगन' का टीज़र आया है. ये डार्क, वायलेंट और ग्रिपिंग है. कहानी ड्रग्स के धंधे से जुड़ी है. पहले एक मिनट में डायरेक्टर ने कहानी की भूमिका बांधी. अफ़ीम जो अंग्रेज़ों का भी बड़ा लालच थी, उसके कारोबार का ब्रिटिश इतिहास बताया. कहानी के हर ज़रूरी किरदार को दिखाया. और फिर सामने आए Jr NTR, जो ग्रे कैरेक्टर में हैं. वो लाशों से पटी एक पहाड़ी की चोटी पर ख़ून से सनी तलवार लिए खड़े दिखते हैं. अनिल कपूर नारकोटिक्स ब्यूरो चीफ़ रघुवीर राठौड़ के रोल में हैं. उनके अलावा फिल्म में आशुतोष राणा, रुक्मिणी वसंत, अंशुमान पुष्कर, बिमल जीत ओबेरॉय और कुछ ब्रिटिश व रशियन एक्टर्स भी हैं. प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही है ये फिल्म 11 जून 2027 को रिलीज़ होगी.

# "60 साल का हो गया हूं, पर लड़ना नहीं भूला"

सलमान खान का एक वीडियो इंटरनेट पर महावायरल है. इसमें वो पैपराज़ी पर भड़कते नजर आ रहे हैं. दरआल हुआ ये, कि 19 मई की रात वो अपने किसी परिचित का हालचाल जानने मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल पहुंचे. उनकी एक झलक के लिए ढेरों फोटोग्राफर्स का जमावड़ा लग गया. जैसे ही सलमान हॉस्पिटल से बाहर आए, पैप्स उन्हें फोटो और ‘मातृभूमि’ फिल्म के लिए आवाज़ लगाने लगे. सलमान इस रवैये पर बुरी तरह नाराज़ हो गए. मौके पर तो उन्होंने नाराज़गी जताई ही, बाद में रात 3 बजे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट्स डालीं. उन्होंने लिखा,

"यदि मैंने किसी प्रेस को हॉस्पिटल में मेरे दुख को एंजॉय करते देखा...वो प्रेस, जिसके लिए मैं खड़ा रहा, बात की और ध्यान रखा. ये भी ख्याल रखा कि उनकी रोज़ी-रोटी चलती रहे. पर यदि वो मेरे नुकसान से पैसे कमाना चाहते हैं...चुप बैठो, एंजॉय मत करो. भाई-भाई-भाई मातृभूमि. पिक्चर की...पिक्चर जरूरी है या लाइफ़. ऐसे मैं सौ जला दूंगा. भाई के एक भाई के दुख पर अगली बार ट्राय कर लेना मेरे साथ. बस ट्राय कर लेना. जब भी तुम्हारा कोई हॉस्पिटल में होगा, क्या मैं ऐसे रिएक्ट करूंगा?"साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला. ये याद रख लेना. जेल में डालोगे? हा हा!"

# जॉनी लीवर की फिल्म में शाहरुख भी करेंगे कैमियो!

फ़रहाद सामजी एक कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं. और जॉनी लिवर इसमें लीड रोल करेंगे. सलमान खान और अक्षय कुमार इसमें कैमियो करने वाले हैं. इन दोनों के बाद अब शाहरुख खान के भी इस फिल्म से जुड़ने की ख़बरें हैं. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक शाहरुख इस फिल्म के ओपनिंग सीक्वेंस में कैमियो करेंगे. ये सीक्वेंस जॉनी लीवर की लेगेसी के लिए ट्रिब्यूट के तौर पर बनाया जाएगा. शाहरुख जून में अपने हिस्से की शूटिंग करेंगे. शिल्पा शिरोडकर इसमें जॉनी के किरदार की पत्नी का रोल निभाएंगी. मनोज पाहवा भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे.

# 21 मई को आएगा बॉबी की 'बंदर' का ट्रेलर

बॉबी देओल स्टारर 'बंदर' का ट्रेलर आने वाला है. मेकर्स के अनाउंसमेंट के मुताबिक ये कल 21 मई को रिलीज़ किया जाएगा. 'बंदर' में बॉबी रॉकस्टार समर मेहरा के रोल में हैं. सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, इंद्रजीत सुकुमारन और राज बी. शेट्टी भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 

वीडियो: संदीप रेड्डी वांगा ‘स्पिरिट’ में दिखाएंगे प्रभास का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार!

Advertisement

Advertisement

()