The Lallantop
Advertisement

आमिर खान के खिलाफ कोलकाता हाई कोर्ट में क्यों दर्ज हुई PIL?

अमेज़न की फेमस फ्रेंचाइज़ सीरीज़ 'द बॉयज़' के चौथे सीज़न की शूटिंग शुरू हो चुकी है.

Advertisement
pic
23 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 23 अगस्त 2022, 07:10 PM IST)
Aamir Khan
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के एक सीन में आमिर और करीना कपूर खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

सिनेमा से जुड़ी बड़ी खबरों का फुल अपडेट आपको नीचे पढ़ने को मिल जाएगा. फिर खबरें चाहे नेशनल सिनेमा से जुड़ी हो, इंटरनेशनल सिनेमा से या रीजनल सिनेमा से. पढ़िए नीचे आज की बड़ी खबरें.

# थिएटर में फिर से रिलीज़ होगी 'स्पाइडर मैन नो वे होम'

मार्वल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्पाइडर मैन: नो वे होम' इंडिया में 200 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर चुकी है. मगर इसे नए फुटेज के साथ फिर से रिलीज़ किया जाएगा. 

सोनी पिक्चर्स ने अनाउंस किया कि टॉम हॉलैंड की ये मूवी न्यू एडिशनल फुटेज के साथ 02 सितंबर को रिलीज़ होगी.

# HOTD को पहले दिन मिले 10 मिलियन व्यूज़

HBO की सीरीज़ HOTD यानी 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' के पहले एपिसोड ने इतिहास रच दिया. शो को पहले ही दिन यू. एस. में करीब 10 मिलियन व्यूज़ मिले. ये पहले  दिन सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली सीरीज़ बन गई है.

# चाइना में बदलाव के साथ रिलीज़ हुई 'मिनियंस: राइज ऑफ ग्रू'

हॉलीवुड की एनिमेटेड फिल्म 'मिनियंस: राइज ऑफ ग्रू' चाइना में रिलीज़ हुई है. बताया जा रहा है कि चाइनीज़ सेंसर बोर्ड ने फिल्म की एंडिंग पूरी तरह से बदल दी है. जिससे फैन्स नाखुश हैं. इसे लेकर मेकर्स या चाइना के फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है.

# अमेज़न की 'द बॉयज़' के चौथे सीज़न की शूटिंग शुरू हुई

अमेज़न की फेमस फ्रेंचाइज़ सीरीज़ 'द बॉयज़' के चौथे सीज़न की शूटिंग शुरू हो चुकी है. शो में 'होमलैंडर' बने एक्टर एंटोनी स्टार ने इस बात को कंफर्म किया. इसके पहले तीनों सीज़न्स आप अमेज़न पर देख सकते हैं. हमने 'द बॉयज़' पर एक झामफाड़ वीडियो भी बनाया है. उसे चेकआउट कर सकते हैं.

# कोर्ट ने सपना चौधरी के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वॉरंट

मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया गया है. उन्हें लखनऊ की एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. सपना पर एक डांस शो के लिए पैसा लेने के बाद कार्यक्रम में न आने का आरोप लगा था.

# 07 सितंबर को रिलीज़ होगी 'इंडियन प्रेडेटर सीज़न 2'

नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'इंडियन प्रेडेट' के दूसरे सीज़न की रिलीज़ डेट आ गई. इसे 07 सितंबर से देखा जा सकेगा. इस सीज़न में कहानी होगी रानिरंजन उर्फ राजा कोलंदर की. जिसने पत्रकार धीरेन्द्र सिंह की बेरहमी से हत्या की थी.

# आमिर के खिलाफ कोलकाता हाई कोर्ट में दर्ज हुई PIL

कोलकाता में आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का विरोध जारी है. इस फिल्म को बैन करने के लिए कोलकाता हाईकोर्ट में एक पीआईएल भी दायर की गई है. पीआईएल दर्ज करवाने वाली एडवोकेट ने मांग की है कि अगर फिल्म बैन ना की जाए तो हर थिएटर के बाहर पुलिस फोर्स लगाई जाए. क्योंकि फिल्म में आर्मी की गलत छवि को दिखाया गया है इसलिए जनता भड़क सकती है.

# फिल्म प्रड्यूसर अब्दुल गफ्फार नाडियाडवाला का निधन

अक्षय-सुनील-परेश रावल की 'हेरा-फेरी', अक्षय की 'वेलकम' जैसी दर्जनों फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले अब्दुल गफ्फार नाडियाडवाला का निधन हो गया. उन्हें हार्ट अटैक आया था. इलाज के लिए उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

वीडियो: आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को बहुत खराब ओपनिंग मिली है

Advertisement

Advertisement

()