JR NTR की 'देवरा' से फोटो लीक, फैन्स ने कहा तुरंत डिलीट करो
पिछले दिनों फिल्म का एक इम्पॉर्टेन्ट डायलॉग लीक हो गया था. जिसके बाद सेट पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी.

Devara से Jr NTR का look लीक, KD से Sanjay Dutt का फर्स्ट लुक आउट, Anurag Kashyap एमेजॉन प्राइम के लिए फिल्म बनाएंगे. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
1. 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' ने दुनियाभर से कमाए 3650 करोड़रायन रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की फिल्म 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' ने अपने पहले वीकेंड पर दुनियाभर से 3650 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसके साथ ही ये 2024 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. फिल्म ने भारत से अपने ओपनिंग वीकेंड पर 83.28 करोड़ रुपये कलेक्ट कर लिए हैं.
2. कॉलिन फेरेल की 'द पेंग्विन' का ट्रेलर आया'द बैटमैन' की स्पिन-ऑफ सीरीज़ 'द पेंग्विन' का ट्रेलर आ गया है. ये एक क्राइम ड्रामा सीरीज़ है. सीरीज़ में कॉलिन फेरेल, पेंग्विन के रोल में नज़र आएंगे. ये सीरीज़ 19 सितंबर से मैक्स पर स्ट्रीम होगी. इसकी कहानी 'द बैटमैन पार्ट 1' के बाद घटेगी और जहां ये सीरीज़ खत्म होगी, वहां से 'द बैटमैन 2' शुरू होगी.
3. KD से संजय दत्त का फर्स्ट लुक आउटध्रुव सरजा की पैन इंडिया फिल्म KD:The Devil से संजय दत्त का फर्स्ट लुक आ गया है. फिल्म में वो धक देवा का किरदार निभाएंगे. फिल्म इसी साल दिसंबर में कन्नड़ा, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज़ होगी. KD:The Devil को प्रेम एस ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रमेश अरविंद, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे.
4. एमेजॉन प्राइम के लिए फिल्म बनाएंगे अनुराग कश्यपपीपिंग मून में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अनुराग कश्यप प्राइम वीडियो के साथ मिलकर एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं. इस फिल्म से शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. ऐश्वर्य के साथ विनीत कुमार सिंह, ज़ीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे.
5. 'बिन्नी एंड फैमिली' का फर्स्ट लुक पोस्टर आउटफैमिली एंटरटेनर फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' का फर्स्ट लुक पोस्टर आ गया है. फिल्म को एकता कपूर का बालाजी टेलीफिल्म्स और महावीर जैन फिल्म मिल कर प्रेजेंट कर रहे हैं. वरुण धवन की भतीजी अंजिनी इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं. 'बिन्नी एंड फैमिली' 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
6. 'देवरा' से लीक हुआ जूनियर NTR का लुकजूनियर NTR की एक फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है. इसमें वो काले रंग की टीशर्ट पहने नज़र आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये उनकी फिल्म 'देवरा' के शूट की फोटो है, जो ऑनलाइन लीक हो गई है. लोग कमेंट सेक्शन में इसे डिलीट करने की मांग कर रहे हैं. पिछले दिनों फिल्म का एक इम्पॉर्टेन्ट डायलॉग लीक हो गया था. जिसके बाद सेट पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी. 'देवरा' 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.
वीडियो: एनिमल के बाद अब 'देवरा' में दिखेंगे बॉबी देओल, सैफ अली खान और Jr. NTR भी होंगे

