The Lallantop
Advertisement

पहले वीकेंड में ही 350 करोड़ कमाएगी 'पठान'!

'पठान' का भारत में शुरू के पांच दिन का कलेक्शन 175 से 200 करोड़ हो सकता है.

Advertisement
pic
23 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 23 जनवरी 2023, 03:49 PM IST)
pathaan-shahrukh-khan
पठान गदर मचा देगी
Quick AI Highlights
Click here to view more

सिनेमाई खबरों का एक ठिकाना, लल्लनटॉप का ‘द सिनेमा शो’: 

1) श्रुति हसन ने 'वॉल्टर वीरैया' के लिए चार्ज किए ढाई करोड़!

श्रुति हसन के लिए 2023 की शुरुआत बढ़िया रही है. उनकी फिल्म 'वॉल्टर वीरैया' और 'वीर सिम्हा रेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया बिजनेस कर रही है. खबर है कि 'वॉल्टर वीरैया' के लिए श्रुति हसन ने 2.5 करोड़ फीस चार्ज की है. इसके बाद वो एक बार फिर टॉप पेड टॉलीवुड हीरोइन्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं.

2) आखिरकार 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' से बाहर हुए विकी कौशल

'उरी' फ़ेम डायरेक्टर आदित्य धर का ड्रीम प्रोजेक्ट 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' लंबे समय से अटका हुआ था. इसके दो कारण बताए जा रहे थे, पहले विकी कौशल और दूसरे रॉनी स्क्रूवाला. दरअसल पहले इस फिल्म को रॉनी प्रोड्यूस कर रहे थे. उनके हटने के बाद अब इसे जीवनदान मिला है. इसमें जियो स्टूडियोज की एंट्री हुई है. पर बात यहां आकर फंसी हुई थी कि जिओ स्टूडियोज विकी के नाम को लेकर सहमत नहीं था. पर आदित्य लीड रोल में उन्हीं को लेना चाहते थे. अब खबर है, आखिरकार फिल्म से विकी हट गए हैं. उनके रिप्लेसमेंट की तलाश की जा रही है.

3) शाहरुख़ को पहले से पता था, वो स्टार बनने वाले हैं: SRK के दोस्त

शाहरुख के बचपन के दोस्त पलाश ने कर्लीटेल्स से बात करते हुए, उनके कई किस्से सुनाए हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या आप दोनों को पता था कि आप आगे क्या करने वाले हैं? इस पर सिंगर पलाश का जवाब था कि शाहरुख जानते थे, मैं नहीं जानता था. वो हमेशा से ऐक्टर बनना चाहते थे और बड़े स्टार बनना चाहते थे. और वो इसके बारे में बहुत श्योर थे.

4) 'इमरजेंसी' बनाने में कंगना को अपनी संपत्तियां गिरवी रखनी पड़ी

कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' का  शेड्यूल रैप कर चुकी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक फोटो डालते हुए लंबा नोट साझा किया. इसमें उन्होंने बताया है कि 'इमरजेंसी' बनाने के लिए उन्हें अपनी संपत्तियां गिरवी रखनी पड़ी. साथ ही पहले शूटिंग शेड्यूल के दौरान उन्हें डेंगू भी हो गया था. फिल्म को खुद कंगना डायरेक्ट कर रही हैं. इसमें वो इंदिरा गांधी की भूमिका में होंगी.

5) पहले वीकेंड में ही 350 करोड़ कमाएगी 'पठान'!

'पठान' के लिए अनुमान लगाए जा रहे हैं कि फिल्म पहले दिन 40 करोड़ के आसपास की ओपनिंग करेगी. ये अनुमान इसकी एडवांस बुकिंग के आधार पर लगाए जा रहे हैं. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए फिल्म प्रोड्यूसर और ट्रेड एनलिस्ट गिरीश गौहर ने एक और अनुमान लगाया है. उनके अनुसार 'पठान' का भारत में शुरू के पांच दिन का कलेक्शन 175 से 200 करोड़ हो सकता है. साथ ही फिल्म वर्ल्डवाइड 350 करोड़ का बिजनेस कर सकती है.

6) जुबिन नौटियाल का नया गाना 25 जनवरी को रिलीज़

जुबिन नौटियाल और अमित त्रिवेदी के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है. टी-सीरीज़ 25 जनवरी को 'चौधरी' का फोक फ्यूजन रिलीज़ कर रहा है. इसे जुबिन के साथ योहानी और मामे खान ने गाया है. इसके म्यूजिक वीडियो में भाविन भानुशाली और आयुषी वर्मा नज़र आएंगे.

वीडियो: शाहरुख खान की पठान की टिकटें 55 और 88 रुपए में मिल रही हैं, कहीं-कहीं इनकी कीमत 2100 रुपए है

Advertisement

Advertisement

()