The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Pathaan records 2.62 Crore footfalls, Salman Khan film still at top

अब तक 'पठान' की कितनी करोड़ टिकटें बिकी?

पठान' को बचाने वाले सलमान खान की फिल्म फुटफॉल के मामले में 'अभी भी टॉप पर है.

Advertisement
shah rukh khan pathaan footfalls collection
'पठान' फुटफॉल्स के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने वाली है, लेकिन फुटफॉल्स खुद थोड़ी झोल वाली चीज़ है.
pic
यमन
6 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 6 फ़रवरी 2023, 04:41 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Pathaan बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ले रही है. ज्यादातर फिल्मों के केस में ऐसा होता है कि रिलीज़ होने के कुछ दिनों तक खूब हल्ला मचता है. लेकिन फिर समय के साथ माहौल ठंडा पड़ने लगता है. ‘पठान’ के केस में ऐसा होता नहीं लग रहा. फिल्म को रिलीज़ हुए 12 दिन हो चुके हैं, आज 13वां दिन है. फिल्म को अपने पहले 12 दिनों में करीब 2.62 करोड़ का फुटफॉल मिला. फुटफॉल यानी फिल्म की कितनी टिकट बिकी. उसे कितने लोगों ने देखा. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक 05 फरवरी तक ‘पठान’ की 2.62 करोड़ टिकटें बिकी. रिपोर्ट के मुताबिक ‘पठान’ की रोज़ कितनी टिकटें बिकी, उसका हिसाब बताते हैं. 

पहले दिन – 33.01 लाख

दूसरे दिन – 40.62 लाख 

तीसरे दिन – 23.58 लाख

चौथे दिन – 30.05 लाख

पांचवें दिन – 34.5 लाख 

छठे दिन – 15.25 लाख 

सातवें दिन – 13.05 लाख

आठवें दिन - 11.25 लाख

नौवें दिन – 9.64 लाख 

दसवें दिन – 8.26 लाख

ग्यारहवें दिन – 13.03 लाख

बारहवें दिन – 18.1 लाख 

pathaan footfalls
‘पठान’ का फुटफॉल जल्द ही तीन करोड़ पार चला जाएगा.    

फिल्म के हिंदी वर्जन को 2.54 करोड़ का फुटफॉल मिला. दूसरी भाषाओं के वर्ज़न को मिला लें तो ये नंबर 2.62 करोड़ तक जाता है. ‘पठान’ की टिकटें भले ही धड़ाधड़ बिक रही हैं, मगर टॉप पर पहुंचने का सफर अभी बहुत लंबा है. ‘पठान’ को बचाने वाले सलमान खान की फिल्म वहां कई सालों से कब्ज़ा जमाए बैठी है. इंडिया में फुटफॉल के मामले में कौन सी फिल्में सबसे ऊपर हैं, उनमें से टॉप 5 के बारे में बताते हैं. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक,

#1. हम आपके हैं कौन! – 7.39 करोड़ 

#2. बाहुबली 2 – 5.25 करोड़ 

#3. गदर – 5.05 करोड़ 

#4. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे – 4.79 करोड़ 

#5. राजा हिंदुस्तानी – 4.09 करोड़ 

फुटफॉल्स को लेकर शोर भले ही मच रहा है, लेकिन उनके साथ एक खेल है, उन पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता. फुटफॉल्स को लेकर एक पुरानी रिपोर्ट के लिए हमारे साथी श्वेतांक ने ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा से बात की थी. उन्होंने बताया था,

Embed

यही वजह है कि ज्यादातर मौकों पर फिल्मों की कमाई गिनी जाती है. क्योंकि उसके अनुमानित आंकड़े तक पहुंचना मुश्किल नहीं. मुश्किल काम ये पता करने में है कि किसी फिल्म की कितने टिकटें बिकी, या उसे सिनेमाघरों में कितने लोगों ने देखा. 

वीडियो: पठान की 11 दिनों की कमाई ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए!

Advertisement

Advertisement

()