सिनेमा की खबरों का एक पता, द सिनेमा शो 1) शाहरुख की 'पठान' ने यश की 'KGF 2' को पछाड़ाशाहरुख खान की 'पठान' ने एडवांस बुकिंग में बवाल काट दिया. इसने KGF 2 के हिंदीवर्जन की एडवांस बुकिंग को पीछे छोड़ दिया. KGF 2 के पहले दिन 5.15 लाख टिकट एडवांसमें बिके थे. जबकि 'पठान' के 5.56 लाख टिकट बिक गए. हालांकि पहले नंबर पर अब भी6.50 लाख टिकट्स के साथ 'बाहुबली 2' पहले नंबर पर है.2) आमिर से मिले सलमान, हुई 'अंदाज़ अपना-अपना 2' की डिमांडसलमान खान आमिर से मिलने उनके घर पहुंचे. जनता को जैसे ही पता चला, उनसे 'अंदाजअपना-अपना 2' की मांग कर डाली. ये एक तरह से राजकुमार संतोषी की कल्ट कॉमेडी फिल्महै. सलमान के आमिर से मिलने पर लोगों ने ये भी कहा कि दो खान हैं तो तीसरे खान कहांहैं? यानि शाहरुख खान कहां हैं?3) शाहरुख इतना हसीन पहले कभी नहीं लगा: अनुराग कश्यपशाहरुख खान की फिल्म को उनके तमाम फैन्स की तरह अनुराग कश्यप ने भी पहले ही दिन देखलिया. उन्होंने इस पर रीऐक्शन देते हुए कहा: शाहरुख खान इतना हसीन, इतना सुंदर पहलेकभी नहीं लगा. हम तो उसको देखने आए थे और दिल खुश हो गया. इतना खतरनाक ऐक्शन है, येशाहरुख के लिए पहली बार ऐसा रोल है. मुझे नहीं लगता उन्होंने इससे पहले ऐसा कोई रोलकिया है.4) एक ही फिल्म में दिखेंगे साउथ के तीन बड़े सुपरस्टार्सविजय की अगली फिल्म लोकेश कनगराज के साथ 'थलपति 67' होने वाली है. माना जा रहा हैये लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स की बहुत बड़ी फिल्म होने वाली है. अब एक और बड़ी खबर आरही है, इस फिल्म में कमल हसन और चियाँ विक्रम भी काम करेंगे. फिल्म में उनकाकैमियो हो सकता है.5) तगड़ी ओपनिंग के बाद बढ़ाए गए 'पठान' के 300 शोशाहरुख की फिल्म को तगड़ी ओपनिंग मिलनी तय मानी जा रही है. अभी खबर आई थी कि एडवांसबुकिंग के चलते पैंडमिक के दौरान बंद हुए 25 थिएटर दोबारा खोले गए. ऐसे ही एक औरखबर आई है. इसमें ये कहा जा रहा है कि 'पठान' के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के रिस्पॉन्सको देखते हुए पूरे भारत में 300 शो बढ़ाए गए.