The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • pathaan director siddharth anand has given a big hint about John Abraham character jim

जॉन फैन्स के लिए खुशखबरी, 'पठान' के डायरेक्टर ने कहा: "ऐसा हो सकता कि जिम मरा ही न हो!"

शाहरुख ने भी कहा था: "जॉन का किरदार 'पठान' के रीढ़ की हड्डी है."

Advertisement
shahrukh-khan-pathaan-john-abraham
जॉन अब्राहम ने 'पठान' में गर्दा उड़ाया है
pic
अनुभव बाजपेयी
2 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 2 फ़रवरी 2023, 01:24 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

शाहरुख खान को जनता ने 'पठान' में ऐक्शन करते हुए खूब पसंद किया. उन्हीं के बराबर लोगों ने जॉन अब्राहम को भी पसंद किया. हमारी साथी ज़ीशा का तो कहना था कि जिम(जॉन का किरदार) बॉलीवुड के पिछले पांच-छह सालों में सबसे तगड़ा विलेन साबित हुआ. जिसने फिल्म नहीं देखी आगे उसके लिए स्पॉइलर आने वाले हैं, संभालिएगा. फिल्म के एंड में ऐसा दिखाया गया है कि जॉन को शाहरुख पहाड़ से नीचे फेंक देते हैं. पब्लिक ने सोचा जिम का काम तमाम हो गया. उसका किरदार यहीं खत्म हो गया. पर पिक्चर अभी बाक़ी हो सकती है मेरे दोस्त.

पहले शाहरुख ने कहा था: 

Image embed

अब पठान-2 की बात हवा में उड़ रही है. तो क्या हमें लगता है कि जिम का किरदार जो फिल्म के रीढ़ की हड्डी है, ऐसे अचानक खत्म हो जाएगा. फैन्स के मन में सवाल था कि क्या जॉन का किरदार पठान के सीक्वल का हिस्सा होगा या नहीं. या फिर YRF स्पाई यूनिवर्स में उसे आगे शामिल किया जाएगा या नहीं?

इस पर फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने जवाब दिया है. उनका कहना है कि हो सकता है जिम सीक्वल का हिस्सा हो. या फिर ये भी कहना गलत नहीं होगा कि जिम का किरदार एक प्रीक्वल डिजर्व करता है. ये बात उन्होंने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कही.

Image embed

पर सिद्धार्थ ने इसके बात एक और दिलचस्प बात कही.

Image embed

अब सिद्धार्थ ने जॉन के कैरेक्टर को लेकर एक बहुत बड़ा हिंट दे दिया है. आगे आप खुद इतने समझदार हैं. जॉन ने फिल्म में जिम नाम का किरदार निभाया है. जिम पहले RAW का एजेंट था. मगर ट्रैजिक बैकस्टोरी की वजह से उसने एजेंसी छोड़ दी. अब वो बिज़नेस करता है. उसकी कंपनी जो दुनियाभर के आतंकवादी संगठनों से पैसे लेकर अलग-अलग जगहों पर अटैक करती है. 'पठान' में उसको इंडिया पर एक अटैक करने के लिए किसी ने हायर किया है. इसलिए वो ‘पठान’ का दुश्मन और फिल्म का विलेन बन जाता है.

ऐसा पावरफुल, कूल, स्ट्रॉंग और स्टाइलिश विलेन, जो हीरो की वाट लगा रहा है. हालांकि वो बहुत अतार्किक चीजें भी करता है. जैसे: रस्सी से बंधे दो हेलिकाप्टर्स को ट्रक में बांध देना. खास बात ये है कि वो आदमी अपने बल्की और उभरी हुई नसों वाले शरीर से इसे भी जस्टीफ़ाई कर ले जाता है. ऐसा लगता है कि यही आदमी है, जो 'पठान' को सही मायनों में हरा सकता है. कई जगहों पर तो उसकी चालें हीरो से भी दो कदम आगे पड़ती हैं. कई मौकों पर जॉन शाहरुख पर हावी नज़र आते हैं. जैसे एक घूंसा मारके अभी काम तमाम कर देंगे.

वीडियो: जॉन अब्राहम ने शाहरुख खान और पठान में अपने एक्शन सीन्स पर खुलकर बात की

Advertisement

Advertisement

()