The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Pathaan composers Vishal Sheykhar said they were asked to make a sensual song, that's how they made Besharam Rang

'पठान' के कंपोज़र ने कहा- 'सेंशुअल सॉन्ग बनाने को कहा गया था, इसलिए 'बेशरम रंग' बना'

'बेशरम रंग' के विवादित विज़ुअल पर विशाल डडलानी ने कहा- 'हमको लिखना है. आप घर में शूट करो, हमको क्या'.

Advertisement
besharam rang, pathaan, vishal shekhar
'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' का एक सीन. दूसरी तरफ विशाल-शेखर की जोड़ी.
pic
श्वेतांक
9 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 9 फ़रवरी 2023, 08:59 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Pathaan के गाने Besharam Rang को लेकर भारी कॉन्ट्रोवर्सी हुई. पहले तो ये कहा गया कि Deepika Padukone ने गाने में भगवा रंग की बिकिनी पहनी है. जिससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं. फिर कहा गया कि बड़ा अश्लील टाइप का गाना है. दीपिका ने बड़े 'छोटे साइज़' के कपड़े पहने हुए हैं. अब इस गाने को कंपोज़ करने वाली Vishal-Sheykhar की जोड़ी ने इसकी मेकिंग पर बात की है. उन्होंने बताया, उन्हें ये ब्रीफ दिया गया था कि गाना 'सेंशुअल' होना चाहिए.

'बेशरम रंग' गाने पर जो भी विवाद हुआ, फिल्म पर तो उसका कुछ खास फर्क नहीं पड़ा. बल्कि फायदा ही पहुंचा. फिल्म की कमाई 850 करोड़ रुपए के ऊपर जा चुकी है. अब इस गाने की मेकिंग के बारे में विशाल-शेखर की जोड़ी ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत की है. बात ये हो रही थी कि सिद्धार्थ आनंद के लिए विशाल-शेखर ने कौन-कौन से गाने बनाए हैं. मामला आकर ठहरा 'वॉर' के गाने 'घूंघरू' पर. पूछा गया कि क्या 'बेशरम रंग' बनाने के लिए 'घूंघरू' को टेंप्लेट की तरह इस्तेमाल करने की कोई बात हुई थी क्या. इस पर विशाल ने कहा- 'नहीं'.

Image embed

विशाल ने इस प्रोसेस पर बात करते हुए बताया कि 'बेशरम रंग' गाने को बनाने के लिए मेकर्स ने उन्हें क्या ब्रीफ दिया था. विशाल कहते हैं-

Image embed

शेखर ने बताया कि वो लोग एक हफ्ते तक कोशिश करने के बावजूद गाना क्रैक नहीं कर पा रहे थे. इसलिए उन्होंने स्टूडियो में जाकर कोशिश करनी बंद कर दी. उन्होंने कॉफी शॉप में बैठना शुरू कर दिया. वहीं से उन्हें इस गाने को बनाने का आइडिया आया.

'बेशरम रंग' गाने को लेकर जो कॉन्ट्रोवर्सी हुई, सो तो हुई. फिल्म के दूसरे गाने 'झूमे जो पठान' की भी लानत-मलानत होनी शुरू हो गई थी. सोशल मीडिया पर कहा जाने लगा कि क्या टिक-टॉक वीडियो टाइप का गाना बना दिया है. शाहरुख खान चिथड़ों में पठान बने झूम रहे हैं. कुल मिलाकर लोगों को शुरू में फील नहीं आई. और इस खबर के लिखे जाने तक उस गाने के 235 मिलियन यानी 23.50 करोड़ रुपए से ज़्यादा व्यूज़ हो चुके हैं.   

वीडियो: दीपिका पादुकोण ने बताया 'पठान' के बेशरम रंग' गाने की सच्चाई कुछ और ही थी

Advertisement

Advertisement

()