The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • pathaan box office collection/Shahrukh film crossed 550 crore worldwide in just five days

'पठान' ने सिर्फ पांच दिन में 542 करोड़ का पहाड़ खड़ा कर दिया

'पठान' ने अमेरिका में जितने पैसे कमाए, उतनी उम्मीद तो मेकर्स को भी नहीं रही होगी.

Advertisement
pic
30 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 30 जनवरी 2023, 05:15 PM IST)
shahrukh-pathaan-collection-day 5
'पठान' की सफलता अभूतपूर्व है
Quick AI Highlights
Click here to view more

हमारे यहां एक कहावत है, लात लगाकर खींचना. ये कहावत शाहरुख खान की 'पठान' पर फिट बैठ रही है. उनकी फिल्म लात लगाकर पैसा खींच रही है. फिल्म ने इतवार यानी 29 जनवरी तक दुनियाभर में कुल 550 करोड़ कमा लिए. भारत में ‘पठान’ 29 जनवरी तक कुल 280 करोड़ का बिज़नेस फिल्म कर चुकी है.

भारत में ‘पठान’ का कलेक्शन: 

# डे वन: 50 करोड़ का अनुमान था, पर फिल्म ने 57 करोड़ बटोर लिए. हिंदी सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म. 

# डे टू : 71 करोड़ कमाकर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजा फाड़ दिया. अब तक दूसरे दिन सबसे ज़्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड KGF 2 के नाम था. जिसने 53.95 करोड़ रुपए की ओपनिंग लेने के बाद, दूसरे दिन 46.79 करोड़ रुपए कमाए थे. 

# डे थ्री: 39 करोड़ की कमाई. ये 26 जनवरी के बाद एक नॉन हॉलिडे वाला दिन था. फिल्म की कमाई का ग्राफ थोड़ा-सा नीचे गिरा, लेकिन बाकियों के मुकाबले फिर भी बेहतर प्रदर्शन.

# डे फोर: शनिवार को फ़िल्म ने फिर रफ्तार पकड़ी और 52 करोड़ कमाए. साथ ही भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा छूने के मामले में सबसे तेज़ साबित हुई. इससे पहले KGF 2 और ‘बाहुबली 2’ के हिंदी वर्जन ने क्रमशः पांचवें और छठे दिन ये 200 करोड़ का आंकड़ा छुआ था. 

# डे फाइव: रविवार का दिन था और जनता 26 जनवरी के बाद फिर से एक बार फिल्म पर टूट पड़ी. भारत में इसका कलेक्शन 65 से 70 करोड़ के आसपास रहा. यानी भारत में पांचवे दिन तक 'पठान' की कमाई 285 करोड़ के पार पहुंच चुकी है. फिल्म बहुत जल्द ‘दंगल’ की भारत में 387 करोड़ की कमाई को पीछे छोड़ सकती है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार पूरी दुनिया में फिल्म ने 542 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर लिया है.

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक़ इससे पहले 'बाहुबली 2' ने रिलीज के पांचवें दिन कुल 59 करोड़ कमाए थे. KGF 2 ने 50 करोड़ का बिजनेस किया था. यानी 'पठान' भारतीय इतिहास में पांचवे दिन सबसे ज़्यादा कमाने फिल्म बन गई है. साथ ही 'पठान' के हिंदी वर्जन ने सिर्फ पांच दिनों में ही 'बाहुबली 2' और KGF 2 के पहले सप्ताह के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म के हिंदी वर्जन ने करीब 270 करोड़ के आसपास पांचवे दिन ही कमा लिए हैं.

फर्स्ट वीक कलेक्शन (हिंदी वर्जन)

बाहुबली 2 : 247 करोड़
KGF 2: 268 करोड़

'पठान' विदेश में भी बढ़िया कमाई कर रही है. नॉर्थ अमेरिका में इस वीकेंड पांचवें नंबर पर रही. पहले नंबर पर अवतार: द वे ऑफ वॉटर रही. 'पठान' ने सिर्फ 695 स्क्रीन्स पर लगने के बावजूद पहले वीकेंड में कुल 48 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया. साथ ही फिल्म न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में 'अवतार-2' के बाद दूसरे नंबर पर रही. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक 'पठान' 27 से 29 जनवरी की बीच कमाई के लिहाज से विश्व में चौथे नंबर पर रही. इस दौरान फिल्म ने कुल 440 करोड़ कमाए.

'पठान' में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं. फिल्म में डिम्पल कपाड़िया और आशुतोष राणा जैसे कलाकार भी हैं. सलमान खान के कैमियो ने तो जनता का दिल जीत लिया. फिल्म को डायरेक्ट किया है सिद्धार्थ आनंद ने. 

वीडियो: 'पठान' की सफलता पर, शाहरुख ने सलमान खान के फैंस को खुश कर दिया

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()