The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Pathaan becomes the first Hindi film of 2023 to earn 100 percent profit

'पठान' ने सिर्फ इंडिया कलेक्शन से प्रोड्यूसर को 100 परसेंट मुनाफा कमा के दे दिया

अगर विदेशों से आई कमाई मिला लें, तो यशराज फिल्म्स की बल्ले बल्ले हो जाएगी. मगर 'दंगल' को पछाड़ना मुश्किल है.

Advertisement
shahrukh khan, pathaan,
फिल्म 'पठान' के एक सीन में शाहरुख खान.
pic
श्वेतांक
20 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 20 फ़रवरी 2023, 02:15 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Pathaan के बारे में इतनी खबरें लिख चुके हैं कि नया इंट्रो ही नहीं सूझ रहा. Shahrukh Khan की फिल्म ने ये कर दिया. वो कर दिया. वो बात ठीक है कि जो बताया जा रहा है, वो सब 'पठान' ने कर दिया है. अब इस फिल्म ने एक और नया खेला कर दिया है. 100 परसेंट से ज़्यादा मुनाफा कमाने वाली 2023 की पहली फिल्म बन गई है. 100 परसेंट का प्रॉफिट कमाना यानी अपने बजट से डबल कमाई कर जाना. और ये हम सिर्फ फिल्म के इंडिया कलेक्शन की बात कर रहे हैं. वर्ल्डवाइड गए, तो मामला 400 परसेंट पहुंच जाएगा.

'पठान' चार साल के ब्रेक के बाद आई शाहरुख खान फिल्म थी. मेकर्स ने दिल खोलकर पैसा बहाया था. फिल्म को 250 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था. जो कि अब तक की यशराज फिल्म्स की सबसे महंगी फिल्म है. हालांकि 'टाइगर 3' के साथ ये रिकॉर्ड टूटने जा रहा है. क्योंकि उस फिल्म को 350 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया है. हिंदी सिनेमा इतिहास की दूसरी सबसे महंगी फिल्म. पहले नंबर पर 'ब्रह्मास्त्र' है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'पठान' का डोमेस्टिक कलेक्शन 511.42 करोड़ रुपए पहुंच चुका है.

अगर 'पठान' की कमाई में से उसका बजट निकाल देंगे, तो बचेगा 261.42 करोड़ रुपए. इस कहते हैं ROI यानी रिटर्न ऑफ इनवेस्टमेंट. इसलिए इसे साल की पहली पूरी तरह सफल फिल्म माना जा रहा है. जो कि ज़ाहिर तौर पर एक अच्छी शुरुआत है.

Embed

मगर ये सारा गणित सिर्फ देसी टिकट खिड़की से आई कमाई के बारे में है. दुनियाभर से शाहरुख खान की इस फिल्म ने 995 करोड़ रुपए के आसपास कलेक्ट कर लिए हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ रुपए का मैजिक फिगर छू लेगी. वो भी बिना चाइना में रिलीज़ हुए. 'दंगल' इकलौती ओरिजिनल हिंदी फिल्म है, जिसने दुनियाभर से एक हज़ार करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई की है. 'दंगल' का लाइफटाइम कलेक्शन है 1900 करोड़ रुपए से ऊपर. इसमें से 1300 करोड़ रुपए चाइनीज़ बॉक्स ऑफिस से आए हैं. मगर 'पठान' को चाइना में रिलीज़ नहीं किया गया है.

अगर 'पठान' चीन में रिलीज़ होती भी है, तो 'दंगल' को पछाड़ने की उम्मीद बेहद कम है. क्योंकि 'दंगल' और 'पठान' की क्वॉलिटी में बहुत फर्क है. 'दंगल' एक अच्छी कहानी थी. जबकि 'पठान' सिर्फ शाहरुख खान के स्टार पावर के बदौलत चलने वाली फिल्म है. वो भी इसलिए क्योंकि वो 4 चाल के बाद लौटे हैं. प्लस इस फिल्म की सफलता के कई अन्य आयाम भी हैं.

'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने लीड रोल्स किए हैं. इसके अलावा फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नज़र आते हैं. 'पठान' को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है.

वीडियो: शाहरुख खान की पठान पर पब्लिक की डिमांड, तो चौथा वीकेंड भी बढ़े शोज

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()