The Lallantop
Advertisement

साउथ में सबसे ज़्यादा पैसा कमाने वाली हिंदी फिल्म बनी 'पठान'

फिल्म 110 करोड़ के आसपास साउथ में कमा चुकी है.

Advertisement
pic
10 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 10 फ़रवरी 2023, 05:13 PM IST)
Shahrukh-khan-pathaan
पठान ने अलग रौला काट रखा है
Quick AI Highlights
Click here to view more

सिनेमाई खबरों का एक पता, सिनेमा शो:  

1) शुक्रवार से एक हफ्ते तक पूरे भारत में दिखाई जाएगी DDLJ

शाहरुख खान और काजोल की फिल्म DDLJ शुक्रवार को दोबारा PVR सिनेमा चेन में रिलीज की गई. इसके साथ ही दो और हिंदी फिल्मों, 'जब वी मेट' और 'तमाशा' को भी वैलेंटाइन वीक में रिलीज किया गया है. 'टाइटैनिक' समेत कई अन्य भाषाओं की फिल्मों को दोबारा सिनेमा में दिखाया जा रहा है. ये फिल्में 10 फरवरी से 16 फरवरी तक दिखाई जाएंगी.

2) अनुपम खेर ने ट्विटर पर वीडियो डाला, लोगों ने क्लास लगा दी

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे ऑटो रिक्शा में बैठ अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे हैं. उन्होंने ट्वीट किया: "कुछ भी हो सकता है. कल दिल्ली में मेरी फ़िल्म शिव शास्त्री बेलबोआ की स्पेशल स्क्रीनिंग थी. ड्राइवर ने ग़लत थिएटर में उतार दिया! तो वक़्त पर पहुंचने के लिए मुझे सूट बूट में ऑटो में जाना पड़ा! बहुत मज़ा आया ज़मीन पे उतरकर." इस पर कई लोग 'सूट-बूट पहनकर' रिक्शे में बैठने वाली बात पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

3) दिग्गज पॉप कम्पोजर बूर्ट बैकरैक का 94 की उम्र में निधन

दिग्गज कम्पोजर बूर्ट बैकरैक का 94 की उम्र में निधन हो गया. उन्हें पॉप गाने कम्पोज करने के लिए जाना जाता है. बैकरैक को आठ बार ग्रैमी और तीन बार ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है.

4) मार्वल की पॉडकास्ट सीरीज में सैफ अली खान बनेंगे सुपरहीरो

ऑडिबल ने मार्वल की पॉडकास्ट सीरीज 'वेस्टलैन्डर्स' हिंदी में अनाउंस की है. इसमें कई बॉलीवुड ऐक्टर सुपर हीरोज की आवाज़ बनेंगे. इसी लिस्ट में सैफ अली खान का नाम भी शामिल है. वो पीटर क्विल को आवाज देंगे.

5) राजस्थान की पुलिस अकादमी में होगी 'पठान' फिल्म की स्क्रीनिंग

ट्विटर पर एक सर्क्युलर घूम रहा है. उसके मुताबिक पुलिसवालों को ‘पठान’ दिखाई जाएगी. राजस्थान पुलिस अकैडमी में 11 और 12 फरवरी को ‘पठान’ की स्क्रीनिंग रखी जाएगी. सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें कई बार चलती हैं. लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है, यही जानने के लिए हमने राजस्थान पुलिस अकैडमी से बात की. उन्होंने इस खबर की पुष्टि की. पुलिस अकैडमी के अधिकारी ने बताया कि ‘पठान’ की  11 और 12 फरवरी को तीन स्क्रीनिंग रखी गई हैं.  

6) साउथ में सबसे ज़्यादा पैसा कमाने वाली हिंदी फिल्म बनी 'पठान'

शाहरुख खान की 'पठान' हर दिन कुछ न कुछ रिकॉर्ड बनाती रहती है. पिछले दिनों फिल्म ने KGF 2 के हिंदी वर्जन की कमाई को पीछे छोड़ा था. अब बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 'पठान' 110 करोड़ की कमाई के साथ साउथ इंडिया में सबसे ज़्यादा पैसा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. हालांकि यहां गौर करने जैसा ये है कि ये साउथ की भाषाओं में हुए 'पठान' के डब वर्जन का कलेक्शन न होकर, ओवरऑल साउथ का कलेक्शन बताया जा रहा है.

वीडियो: 'पठान' के कलेक्शन पर रॉनी स्क्रूवाला ने ट्वीट किया, कहा 'दंगल' सबसे कमाऊ फिल्म है और रहेगी

Advertisement

Advertisement

()