The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Paresh Rawal speaks on Kartik Aaryan role in Hera Pheri 3, clarifies he wasn't playing Akshay's character

'हेरा फेरी 3' में कार्तिक आर्यन क्या रोल करने वाले थे, खुद परेश रावल ने बता दिया

परेश ने ही साल 2022 में कंफर्म किया था कि कार्तिक 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा होंगे.

Advertisement
pic
24 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 24 अगस्त 2023, 04:26 PM IST)
paresh rawal kartik aaryan hera pheri 3
बीते फरवरी में अक्षय , सुनील शेट्टी और परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' के लिए एक प्रोमो भी शूट किया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Akshay Kumar अपनी कई बड़ी फिल्मों के सीक्वल पर काम कर रहे हैं. ‘हेरा फेरी 3’, ‘वेलकम 3’, ‘आवारा पागल दीवाना 2’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ उनकी आनेवाली फिल्मों में शामिल हैं. सभी ऐसी फिल्में जिनकी भारी-भरकम फैन फॉलोइंग है. खासतौर पर ‘हेरा फेरी 3’ की जिसका इंतज़ार दशक भर से हो रहा है. बीच में फिल्म को रीबूट भी किया गया था. जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन जैसे एक्टर्स के साथ. लेकिन वो फिल्म भी पूरी नहीं हो सकी. फिर साल 2022 में खबर आई कि फिर से फिल्म पर काम शुरू होने वाला है. इस बार सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ कार्तिक आर्यन होंगे. इस न्यूज़ पर जनता बौरा गई. लोगों को लगा कि कार्तिक फिल्म में अक्षय का रोल करेंगे. 

बैकलैश इतना बढ़ा कि मेकर्स ने फिर से ओरिजनल कास्ट को लाने का फैसला किया. बीते फरवरी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ एक प्रोमो भी शूट किया गया. बताया जा रहा है कि इसी प्रोमो के साथ फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया जाएगा. कार्तिक आर्यन भले ही अब ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं हैं. लेकिन वो फिल्म में राजू नहीं बनने वाले थे. ऐसा खुद परेश रावल ने कंफर्म किया है. परेश ने हाल ही में न्यूज़18 से हुई बातचीत में बताया,            

कार्तिक आर्यन का फिल्म में अलग रोल था. वो राजू का रोल नहीं करने वाले थे, जिसे पिछली दो फिल्मों में अक्षय ने निभाया था. कार्तिक के कैरेक्टर को उसी कपड़े से नहीं काटा गया था जिससे राजू निकला था. कार्तिक का रोल अलग था और उसकी एनर्जी राजू से बिल्कुल अलग थी. उसके किरदार की कहानी भी अलग थी. किसी को भी बैकलैश से नहीं डरना चाहिए. एक बार फिल्म देखने के बाद लोग तमाम बैकलैश भूल जाते हैं. 

बता दें कि परेश रावल ने ही नवंबर 2022 में एक ट्वीट के ज़रिए कंफर्म किया था कि कार्तिक ‘हेरा फेरी 3’ में नज़र आएंगे. बाकी बीते कुछ समय में सुनील शेट्टी भी ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर बात करते रहे हैं. वो ‘वेलकम 3’ में भी काम कर रहे हैं. उन्होंने दोनों फिल्मों को लेकर ETimes को बताया था,

मैं दोनों फिल्मों पर एक्टिव तौर पर काम कर रहा हूं. मैंने ‘वेलकम 3’ के कैरेक्टर के बारे में नहीं सुना लेकिन अक्षय कुमार, संजय दत्त और अरशद वारसी जैसी कास्ट के साथ ये मज़ेदार लग रही है. मुझे यकीन है कि मज़ा आएगा. मैंने हाल ही में पढ़ा कि दलेर मेहंदी और मीका भी फिल्म का हिस्सा होंगे.

सुनील शेट्टी ने बताया कि इसी साल सितंबर-अक्टूबर में दोनों फिल्मों की शूटिंग शुरू होने वाली है. जुलाई 2023 में उन्होंने DNA को दिए इंटरव्यू में ‘वेलकम 3’ से जुड़ा एक इंट्रेस्टिंग अपडेट शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि ‘आवारा पागल दीवाना’ के सीक्वल की कहानी लॉक हो चुकी है. लेकिन ‘वेलकम 3’ की शूटिंग उससे पहले शुरू होने वाली है. उन्होंने बताया कि ‘आवारा पागल दीवाना’ से उनका कैरेक्टर येडा अन्ना ‘वेलकम 3’ में नज़र आएगा. उनके साथ ही जॉनी लीवर का कैरेक्टर छोटा छतरी भी फिल्म का हिस्सा होगा. मेकर्स ‘वेलकम’ और ‘आवारा पागल दीवाना’ के यूनिवर्स को मिलाने की प्लानिंग कर रहे हैं.
 
 

वीडियो: सुनील शेट्टी ने हेरा फेरी 3 की न्यूज़ शेयर करते हुए बताया कि फिल्में पैसा कैसे कमाती हैं

Advertisement

Advertisement

()