The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Paresh Rawal set to return to Hera Pheri 3, legal trouble with Akshay Kumar resolved?

तमाम विवादों के बाद 'हेरा फेरी 3' में वापस आ रहे हैं परेश रावल?

परेश रावल के जन्मदिन पर 'हेरा फेरी 3' में बाबू भैया की वापसी पर तगड़ा अपडेट आया है.

Advertisement
Paresh Rawal Akshay Kumar, Hera Pheri 3
ख़बरें हैं कि परेश रावल 'हेरा फेरी 3' में वापसी कर रहे हैं.
pic
अंकिता जोशी
30 मई 2025 (अपडेटेड: 31 मई 2025, 08:25 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Hera Pheri 3 लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. Paresh Rawal के इस फिल्म छोड़ने की खबर ने मार्केट में खलबली मचाई हुई थी. फिर पता चला कि Akshay Kumar ने उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया है. परेश के लॉयर्स ने इसका जवाब देते हुए फिल्म छोड़ने के पीछे की वजहें बताईं. तब से ये बखेड़ा बड़ा ही होता जा रहा था. इतने सारे झमेले के बीच अब ख़बरें हैं कि परेश रावल ‘हेरा फेरी 3’ में वापस लौटने वाले हैं. हालांकि इसको लेकर अब मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.   

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स आई हैं, जिनमें ये दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार और परेश रावल ने ये मसला सुलझा लिया है. जिसके बाद परेश ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा बनने को तैयार हो गए हैं. पहले प्लानिंग ये थी कि IPL 2025 के फाइनल वाले दिन ‘हेरा फेरी 3’ का अनाउंसमेंट टीज़र रिलीज़ किया जाएगा. इसलिए अचानक से परेश के फिल्म में वापस लौटने की खबरों को लोग मार्केटिंग गिमिक बता रहे हैं. कि मेकर्स ने जानबूझकर फिल्म का बज़ बनाने के लिए परेश रावल वाला विवाद खड़ा किया था. 

Embed

दूसरी तरफ, 30 मई को परेश रावल का जन्मदिन होता है. इस मौके पर सुनील शेट्टी ने उन्हें ट्विटर पर विश किया. इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैन्स, सुनील शेट्टी से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वो परेश को मनाएं. और उन्हें ‘हेरा फेरी 3’ में वापस लाएं. 

Embed

इस पोस्ट के साथ जो तस्वीर सुनील शेट्टी ने डाली है, वो भी चर्चा में है. उस तस्वीर में अक्षय भी थे मगर सुनील शेट्टी ने उन्हें क्रॉप कर दिया है. यूज़र्स इस पर भी रिएक्ट कर रहे हैं. 

paresh
सुनील शेट्टी की पोस्ट पर लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. 


एक नज़र में जानिए पूरी ‘हेरा फेरी 3’ विवाद  

- 30 जनवरी को अपने 68वें जन्मदिन पर प्रियदर्शन ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे.

- कुछ दिन बाद ही ‘भूत बंगला’ के सेट पर ‘हेरा फेरी 3’ का प्रोमो शूट हुआ.

- 18 मई को परेश रावल ने ट्विटर पर अनाउंस किया कि उन्होंने फिल्म छोड़ दी है.

- 20 मई को अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने परेश रावल को लीगल नोटिस भेजा. और 25 करोड़ के नुकसान का दावा किया.  

- 25 मई को परेश रावल की लीगल टीम ने बताया कि अक्षय के पास फिल्म के राइट्स नहीं हैं. फिरोज़ न‍ाडियाडवाला सबको कानूनी नोटिस भेज रहे हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं होना भी एक कारण है.

- दो दिन बाद प्रियदर्शन का बयान आया कि अक्षय काफी पहले ही फिल्म के राइट्स खरीद चुके हैं. इसके लिए अक्षय ने 10 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. ये दावा वो इसलिए कर पा रहे हैं क्योंकि उन्हें कागज़ात देखे हैं. 

अब खबर आ रही है कि परेश रावल 'हेरा फेरी 3' में वापसी करने वाले हैं. अब परेश वापस आते हैं या नहीं, ये फिल्म बनेगी या नहीं, ये तो वक्त या मेकर्स ही बता पाएंगे. ‘हेरा फेरी 3’ का तो नहीं पता, मगर परेश और अक्षय 'भूत बंगला' और 'वेलकम टु द जंगल' में साथ नज़र आएंगे.

वीडियो: दी सिनेमा शो: परेश रावल ने अक्षय कुमार की 'हेरा फेरी 3' छोड़ने का जो कारण दिया, प्रियदर्शन ने उसे गलत बताया

Advertisement

Advertisement

()