The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Paresh Rawal is hero of hera pheri 3, user comments and actor responds

"परेश रावल हेरा फेरी 3 के हीरो हैं, एक्टर बोले - "नहीं..."

इंटरनेट पर एक शख्स ने परेश रावल से 'हेरा फेरी 3' में लौटने की दरख्वास्त की. उसके जवाब में परेश ने कुछ ऐसा कहा कि लोग अनुमान लगाने लगे कि वो फ्रैंचाइज़ में लौट सकते हैं.

Advertisement
Hera Pheri, Paresh Rawal, hera pheri 3
'हेरा फेरी 3' का प्रोमो भी शूट हो चुका था. ये IPL फाइनल में लॉन्च होने वाला था.
pic
अंकिता जोशी
9 जून 2025 (Published: 05:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Hera Pheri 3 और इससे Paresh Rawal के एग्जिट बाद से ही फिल्म और ये पूरा मामला सुर्खियों में है. कभी इसे मार्केटिंग का नया पैंतरा बताया गया तो कभी लगा कि वाकई विवाद बढ़ गया है. हफ्ते-डेढ़ हफ्ते में कयासों का दौर थमा ही था कि परेश रावल के हालिया ट्वीट ने एक बार फिर माहौल बना दिया है. परेश रावल ने X पर लिखा है कि फिल्म में तीन हीरो हैं. चूंकि इस पोस्ट में उनका रुख सकारात्मक सा लग रहा है, इसलिए अटकलें लगाई जा रही हैं कि शायद परेश ‘हेरा फेरी 3’ में लौट आएंगे. दरअसल आशीष सिंह नाम के एक X यूज़र ने पोस्ट किया,

“सर 'हेरा फेरी’ फिल्म जॉइन करने के बारे में एक बार फिर सोचिए प्लीज़. आप फिल्म के हीरो हैं.”

परेश ने जवाब में लिखा,

“नहीं... हेरा फेरी में तीन हीरो हैं.”

उनके इस ट्ववीट पर भी ऐसे रिएक्शन आ रहे हैं कि ये सब प्रमोशन के लिए किया जा रहा है. और अंतत: परेश रावल फिल्म में वापसी कर ही लेंगे. बहरहाल, जिस तरह के कानूनी दांव पेंच अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच लगे, उसे देखते हुए ये महज़ मार्केटिंग गिमिक तो नहीं लग रहा. जैसे ही परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ी, सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. पहले तो लगा कि ये सब प्रमोशन का तरीका है. मगर फिर अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ ने परेश को लीगल नोटिस भेज दिया. यहां तक भी फैन्स की उम्मीदें बंधी हुई थीं कि दो-चार दिन में खुलासा हो जाएगा कि ये मार्केटिंग गिमिक था. मगर परेश रावल के लॉयर्स की तरफ से आए जवाब के बाद कन्फर्म हो गया कि मामला वाकई गंभीर है. परेश की लीगल टीम ने 6-7 कारण बताते हुए परेश के ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने के फैसले को जस्टिफाय किया. परेश के लिखित जवाब में बताया गया है कि अब तक फिल्म की स्क्रिप्ट ही रेडी नहीं है. दूसरा, फिल्म और इसके सारे कैरेक्टर्स के राइट्स फिरोज़ नाडियाडवाला के पास हैं. वो पूरी कास्ट को नोटिस भेज कर कह रहे हैं कि इस फिल्म से जुड़ी कोई भी एक्टिविटी कानून का उल्लंघन मानी जाएगी. दो दिन बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कहा कि अक्षय 10 करोड़ में फिल्म के राइट्स ख़रीद चुके हैं.

बहरहाल, साल 2000 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘हेरा फेरी’ ने बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों के लिए नया बेंचमार्क सेट किया. तीनों एक्टर्स को भी इस फिल्म ने अलग ढंग से स्थापित किया. ‘हेरा फेरी’ के बाद अक्षय कुमार ने इस जॉनर में अपनी संभावनाओं की नई शिनाख्त की. और इसके बाद एक के बाद एक सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दीं. कुछ साल बाद ‘फिर हेरा फेरी’ आई. कमर्शियली ये फिल्म पहले पार्ट से कम सफल रही, मगर मीम कल्चर में फिल्म का माहौल ऐसा बना कि सीक्वल के बाद से ही फैन्स ‘हेरा फेरी 3’ की डिमांड करने लगे. फिल्म की रूपरेखा बनी और प्रोमो भी शूट हो गया. मगर फिर एक दिन अचानक परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी. परेश के इस फैसले के बाद प्रियदर्शन ने मिड डे से कहा कि परेश ने किसी से चर्चा ही नहीं की. न ही इस फैसले के बारे में बताया. 

बहरहाल फैन्स अब भी पुर-उम्मीद हैं कि ‘हेरा फेरी 3’ में परेश वापसी करेंगे. फिल्म और परेश रावल के मुरीद ये भी स्पष्ट कर चुके हैं कि बाबू भैया के बिना उन्हें ‘हेरा फेरी 3’ नहीं चाहिए. हालांकि परेश के फिल्म छोड़ने के बाद इस बात पर भी सवालिया निशान लग चुका है कि ‘हेरा फेरी 3’ अब बनेगी भी या नहीं. 

वीडियो: हेरा फेरी 3 को लेकर दावा, अक्षय कुमार और परेश रावल ने सुलझा लिया आपसी विवाद

Advertisement

Advertisement

()