'हेरा फेरी' हिट हुई, परेश रावल बोले - "मुझे बाबूराव से छुटकारा दिलाओ"
Hera Pheri 3 आने वाली है, लेकिन Paresh Rawal उससे खुश नहीं हैं. क्या है पूरा मामला?

Paresh Rawal अपने करियर में अब तक 250 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं. वो सरदार पटेल बने. दर्जनों फिल्मों में क्रूर खलनायक बने. खुराफ़ाती पुलिसवाले और किन्नर भी बने. इन किरदारों ने उन्हें सफल अभिनेता की तरह स्थापित किया, मगर जिस किरदार ने उन्हें दर्शकों के दिलों तक पहुंचाया, वो है Hera Pheri का किरदार बाबूराव गणपतराव आप्टे. मोटे से चश्मे के पार नज़र आती बड़ी-मोटी आंखें. प्योर मुंबइया लहजा और एक खांटी बुजुर्ग की देहभाषा. परेश ने इस किरदार की नब्ज़ क्या खूब पकड़ी. लोगों की ज़ुबां पर बाबूराव के डायलॉग आज भी चढ़े हुए हैं. Akshay Kumar स्टारर इस फिल्म की तीसरी किश्त Hera Pheri 3 आने वाली है. फिल्म अभी से सुर्खियों में है. मगर परेश रावल का कहना है कि वो ये रोल फिर से निभाकर बिल्कुल खुश नहीं हैं. बकौल परेश 'हेरा फेरी' उनके गले का फंदा बन चुकी है और अब उनका दम घुटने लगा है.
इस फिल्म में बाबूराव के अपने किरदार की इमेज से मुक्ति पाने के लिए वो सालों तक परेशान रहे. वे कई डायरेक्टर्स से भी मिले और उनसे इस इमेज को तोड़ने वाले रोल देने का अनुरोध भी किया. The Lallantop के शो ‘गेस्ट इन द न्यूज़रूम' में परेश ने पूरी कहानी बताई. उनसे पूछा गया था कि 'हेरा फेरी' के लिए कितनी दफ़ा लोग कहते हैं कि क्या कमाल फिल्म है? इस पर वो बोले -
अपनी इमेज बदलने की यही कोशिश उन्होंने आर बाल्की से मिलकर भी की. परेश ने बताया,
लोगों को ‘हेरा फेरी’ और उसके सीक्वल बेहद पसंद हैं लेकिन परेश को नहीं. उनके मुताबिक सीक्वल्स में आप एक ही एक चीज़ बार-बार पकाते रहते हो. इस मामले में सिर्फ राजू हीरानी की ‘मुन्नाभाई सीरीज़' ही अपवाद है. उन्होंने कहा -
बाकी 'हेरा फेरी 3' की बात करें तो इस साल फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है. मेकर्स का प्लान है कि उसे 2026 में रिलीज़ कर दिया जाए.
वीडियो: परेश रावल ने 'फिर हेरा फेरी' में बता दी कमी, बोले- 'माफ कर देना बराबर नहीं बनी...'

.webp?width=60)

