"शाहरुख-सलमान इज़्ज़त करते हैं, लेकिन इमरान हाशमी...", पाकिस्तानी एक्टर को इमरान पर गुस्सा क्यों आया?
Javed Sheikh ने बताया कि Jannat के सेट पर वो Emraan Hashmi की किस हरकत पर नाराज़ हो गए थे.

साल 2008 में Emraan Hashmi की फिल्म Jannat रिलीज़ हुई थी. ये इमरान के करियर की कल्ट फिल्मों में शुमार हुई. फिल्म के गाने खूब पसंद किए गए. हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर Javed Sheikh ने ‘जन्नत’ से जुड़ा एक किस्सा बताया है. उन्होंने बताया कि इमरान हाशमी के साथ उनकी पहली मुलाकात अच्छी नहीं गई. उन्हें इमरान पर गुस्सा आ रहा था. Ramadan Transmission with Omer Shahzad and Arsala नाम के शो पर जावेद से पूछा गया कि इमरान के साथ काम करने का अनुभव कैसा था. जावेद ने कहा,
जावेद ने आगे बताया कि सेट पर उनकी और इमरान की रीहर्सल होनी थी. वो तैयार थे. लेकिन वो इमरान के पास नहीं गए. दोनों एक्टर रीहर्सल करते लेकिन जावेद बताते हैं कि वो इमरान से बात तक नहीं करते थे. जावेद ने ‘जन्नत’ में डॉन अबू इब्राहिम का रोल किया था. ये वही शख्स होता है जो इमरान के किरदार को अपना मेन फिक्सर बनाता है. बता दें कि जावेद ने सिर्फ ‘जन्नत’ में ही नहीं किया. वो ‘ओम शांति ओम’, ‘नमस्ते लंडन’ और ‘जानेमन’ जैसी पॉपुलर हिंदी फिल्मों का हिस्सा भी रहे. ‘ओम शांति ओम’ में उन्होंने शाहरुख के किरदार ओम कपूर के पिता का रोल किया था. जावेद ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने जितने भी बॉलीवुड एक्टर्स के साथ काम किया है, उसमें अक्षय कुमार सबसे शरारती हैं. जावेद ने फिल्म 'जानेमन' की शूट का एक वाकया बताया. जब एक घड़ी को लेकर अक्षय ने प्रैंक कर दिया था. जावेद की घड़ी को अक्षय कुमार अपनी घड़ी बताने लगे थे.
बाकी इमरान की बात करें तो वो शाह बानो केस पर बननेवाली फिल्म में नज़र आएंगे. फिल्म में इमरान हाशमी, शाह बानो के पति मोहम्मद अहमद खान के रोल में नज़र आएंगे.
वीडियो: शाह बानो केस पर बन रही फिल्म से जुड़ेंगे इमरान हाशमी!

.webp?width=60)

