The Lallantop
Advertisement

सलमान-शाहरुख की बुराई करने की वजह से गोविंदा का करियर बर्बाद हो गया?

पहलाज निहलानी ने गोविंदा और डेविड धवन पर काफी बातें की. कहा कि डेविड धवन ने गोविंदा से उनकी बुराई करनी शुरू की थी. उनके बारे में बहुत कड़वाहट फैलाई. बाकी एक्टर्स उन्हें बताते थे कि डेविड ने गोविंदा से क्या कहा. इसी के बाद से गोविंदा और उनके बीच रिश्ते खराब हो गए.

Advertisement
pic
5 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 01:05 PM IST)
Govinda
सलमान खान और गोविंदा एक साथ 'पार्टनर' फिल्म में नज़र आए थे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

पहलाज निहलानी. प्रड्यूसर. डायरेक्टर और सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन. पहलाज ने रिसेंटली गोविंदा और उनके संग अपने रिश्तों पर बात की हैं. उन्होंने ये भी कहा कि डेविड धवन की वजह से उन्होंने काम करना बंद कर दिया. पहलाज ने कहा कि गोविंदा का करियर सलमान और शाहरुख की वजह से खत्म हो गया.

पहलाज इंडस्ट्री के जाने-माने प्रड्यूसर हैं. उन्होंने गोविंदा के साथ 'इल्ज़ाम', 'शोला और शबनम', 'आंखें' जैसी हिट फिल्में दीं. 'आंखें' के 26 साल बाद दोनों ने साल 2019 में ‘रंगीला राजा’ में भी साथ काम किया. उन्होंने कहा कि गोविंदा ने जब शाहरुख-सलमान को लेकर बयान देना शुरू किया, उसी के बाद से उनके रिश्ते खराब हुए. पहलाज ने बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू में कहा,

''गोविंदा के साथ मेरे रिश्ते तब खराब हुए, जब उन्होंने शाहरुख-सलमान का नाम लेकर रोना-धोना शुरू किया था. हमने 26 साल बाद साथ में 'रंगीला राजा' पर काम किया. यह रजनीकांत की एक फिल्म की रीमेक थी. गोविंदा ने इसमें रजनीकांत से भी बेहतर काम किया था, पर उन्होंने जब शाहरुख-सलमान को लेकर रोना-धोना शुरू किया, उसके चलते यह फिल्म फ्लॉप हो गई. अब उसे देखो, घर पर बैठा है.''

डेविड धवन पर भी लगाए गंभीर आरोप

पहलाज निहलानी ने डेविड धवन पर भी गंभीर आरोप लगाए. जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने सालों तक गोविंदा के साथ काम क्यों नहीं किया, वो बोले,

''डेविड धवन ने हमारे बीच गलतफहमियां पैदा कर दी थीं. उन्हें लगता था कि सिर्फ उन्हीं की वजह से मेरी फिल्में हिट होती हैं, लेकिन जब मैंने अनिल कपूर के साथ काम करना शुरू किया तो उन्हें लगने लगा कि मैंने धोखा दिया है.''

पहलाज ने कहा कि डेविड धवन ने गोविंदा से उनकी बुराई करनी शुरू की. उनके बारे में बहुत कड़वाहट फैलाई और बाकी एक्टर्स उन्हें बताते थे कि डेविड ने गोविंदा से क्या कहा. इसी के बाद से गोविंदा और उनके बीच रिश्ते खराब हो गए.

गोविंदा ने साल 2007 के बाद से सलमान और शाहरुख के बारे में बातें करनी शुरू की थी. उसी वक्त उन्होंने सलमान के साथ 'पार्टनर' में भी काम किया था. बॉलीवुड में चल रहे कैंपेन वगैरह को लेकर बयान दिया था. जिसके बाद उनको काफी ट्रोल भी किया गया था.  

Advertisement

Advertisement

()