The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Pahalgam terror attack: Akshay Kumar, Vicky Kaushal, Sanjay Dutt condemn this attack

पहलगाम हमले पर दुखी सेलेब्स: संजय दत्त बोले- चुप नहीं बैठेंगे, अमिताभ की पोस्ट का बन रहा मज़ाक

Pahalgam Terrorist Attack के बाद Actors ने सोशल मीडिया पर कहा इसे माफ नहीं किया जाना चाहिए.

Advertisement
Sanjay Dutt, Vicky Kaushal, Amitabh Bachchan
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेलेब्स ने योशल मीडिया पर इसकी कड़ी निंदा की.
pic
अंकिता जोशी
23 अप्रैल 2025 (अपडेटेड: 23 अप्रैल 2025, 04:06 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्ट्स को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई. 22 अप्रैल को दोपहर में हुए इस भीषण आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है. इस घटना ने हर किसी को सकते में डाल दिया है. बैसरन मैदान में वर्दी पहने कुछ आतंकियों ने सैलानियों पर जो गोलियां बरसाईं, उसे लेकर हर तरफ़ से प्रतिक्रिया आ रही है. फिल्म इंडस्ट्री से भी इस गंभीर मसले पर लगातार सोशल मीडिया पोस्ट की जा रही हैं. अमिताभ बच्चन, अजय देवगन से लेकर कमल हासन समेत कई हस्तियों ने इस पर नाराज़गी जताई है. 

संजय दत्त ने नरेंद्र मोदी को टैग कर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है कि अब हम चुप नहीं रहेंगे. वहीं इस हमले के बाद अमिताभ बच्चन की देर रात की हुई एक पोस्ट मज़ाक का मुद्दा बन गई है.

संजय दत्त ने लिखा,

Image embed
Image embed

अजय देवगन ने लिखा,

Image embed
Image embed

# अमिताभ बच्चन की पोस्ट का क्यों बन रहा मज़ाक?

आतंकी हमले की खबर आने के बाद अमिताभ बच्चन ने देर रात अपने ऑफिशियल X अकाउंट से सिर्फ ट्वीट का नंबर डाला और कुछ भी नहीं लिखा. कुछ लोग इस पोस्ट को ख़ामोशी कह रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि जया बच्चन के पॉलिटिकल करियर के चलते अमिताभ बच्चन ने आतंकी हमले पर चुप्पी साधी हुई है. 

Image embed

अक्षय कुमार ने निर्दोषों की जघन्य हत्या की निंदा के साथ उनके परिजन के लिए प्रार्थना करते हुए लिखा - 

Image embed

विकी कौशल ने इंस्टाग्राम पर मृतकों के परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई. उन्होंने लिखा -

Image embed

Image embed
विकी कौशल ने इसे अमानवीय कृत्य बताते हुए इसकी निंदा की. 

 

करीना कपूर ने इंस्टग्राम पर स्टोरी पोस्ट की.

Image embed
इंस्टग्राम पर करीना कपूर की पोस्ट. 


रणदीप हुड्डा ने इस हमले को कायराना हरकत बताते हुए लिखा -

Image embed
Image embed

बॉलीवुड के साथ ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर इस हमले की निंदा की. सीनियर एक्टर मोहनलाल ने इसे क्रूरता बताते हुए मृतकों के परिजन को संबोधित करते हुए लिखा कि पूरा देश आपके साथ है. 

Image embed

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने पहलगाम की खूबसूरती और वहां के नागरिकों की नेकदिली का जिक्र करते हुए ट्वीट किया. 

Image embed

पहलगाम में हुए इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है. फायरिंग के बाद आतंकी भाग निकले. इंटेलिजेंस ने बताया कि पहलगाम अटैक में दो विदेशी आतंकी और दो लोकल टेररिस्ट शामिल थे. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पर्यटकों को गोली मारने से पहले आतंकियों ने उनके नाम पूछे और कलमा भी पढ़ने को कहा. इनमें एक यूपी के शुभम द्विवेदी थे. जिनका नाम पूछने के बाद आतंकियों ने उनके सिर में गोली मार दी. मृतकों में यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं. नेपाल और दुबई के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी हमले में मारे गए.  

वीडियो: पहलगाम हमला: क्या अपडेट सामने आए? आतंकियों ने चिन्हित कर हमला किया?

Advertisement

Advertisement

()