The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Oxford AstraZeneca Covid Vaccine Covishield all set to get emergency approval in India

नए साल पर देश को मिला कोविड वैक्सीन का तोहफा!

एक्सपर्ट कमेटी ने दी मंज़ूरी. अब बस DCGI की हां बाकी.

Advertisement
pic
1 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 1 जनवरी 2021, 02:15 PM IST)
Img The Lallantop
मोदी सरकार ने कोरोना की जिन दो वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी है, उनमें सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड भी है. (सांकेतिक फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
देश को जल्द ही पहली कोविड वैक्सीन मिल सकती है. भारत में कोविड-19 वैक्सीन के अप्रूवल को लेकर एक जनवरी को सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की अहम बैठक हुई. सबसे बड़ा अपडेट ये है कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की तैयार की वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ को देश में इमरजेंसी अप्रूवल मिलना करीब-करीब तय हो चुका है. एक्सपर्ट कमेटी ने इस वैक्सीन के इस्तेमाल को लेकर मंज़ूरी दे दी है. अब बस ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) का अप्रूवल आना बाकी है. आते ही वैक्सीनेशन की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी. भारत में ही हो रहा है प्रोडक्शन कोविशील्ड वैक्सीन डेवलप भले विदेश में हुई हो, लेकिन इसका प्रोडक्शन भारत में ही हो रहा है. पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) में वैक्सीन की डोज़ तैयार की जा रही हैं. एक्सपर्ट कमेटी की बैठक में SII ने कोविशील्ड का अप्रूवल पाने के लिए प्रजेंटेशन दिया. वहीं फाइज़र-बायोएनटेक कंपनी ने भी वैक्सीन के अप्रूवल के लिए अप्लाई किया. इसके अलावा स्वदेशी वैक्सीन बना रही भारत बायोटेक भी दौड़ में है. लेकिन फिलहाल कोविशील्ड को ही अप्रूवल दिए जाने पर एकराय है. इसी महीने से वैक्सीनेशन शुरू हो सकता है सरकार जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू करना चाह रही है. इस लिहाज से कोविशील्ड को जल्द अप्रूवल देने की कोशिशें जारी हैं. कल यानी दो जनवरी को पूरे देश में वैक्सीन का ड्राई रन भी होना है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने तो साफ बताया भी है कि राज्य में तीन लाख से ज़्यादा लोग कोविड वैक्सीन के लिए रजिस्टर करा चुके हैं. इससे पहले 31 दिसंबर को ड्रग कंट्रोलर जनरल डॉ. वीजी सोमानी ने कहा भी था कि नया साल हमारे लिए हैप्पी होगा, क्योंकि तब हमारे हाथ में कुछ होगा. इसके बाद से उम्मीद बंध गई थी कि नए साल पर वैक्सीन को अप्रूवल मिल सकता है. इससे पहले SII के CEO आदर पूनावाला ने बताया था कि फिलहाल SII में पांच हज़ार कोविड डोज़ पर मिनट तैयार की जा रही हैं. उनका दावा है कि फरवरी तक ये रफ्तार दोगुनी हो जाएगी. वैक्सीन की एक शीशी में 10 डोज़ होती हैं. एक आदमी को दो डोज़ की ज़रूरत होती है. इस हिसाब से एक शीशी से पांच लोगों को वैक्सीनेट किया जा सकता है. लेकिन शीशी खुलने के बाद चार से पांच  4-5 घंटे में ही इस्तेमाल कर लेना होता है. क्योंकि एक बार खुलने के ब 4-5 घंटे में वैक्सीन ख़राब हो सकती है.

Advertisement

Advertisement

()