नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी ऑस्कर शॉर्टलिस्टेड फिल्म 'अनुजा'
गुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं.

Jonas Brothers के साथ फिल्म में दिखेंगी Priyanka Chopra, Varun Dhawan ने शुरू की Border 2 की तैयारी, Dabang का Munni Badnam गाना Salman Khan ने Sonu Sood से क्यों छीना? Cinema से जुड़ी सभी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
1. जोनस ब्रदर्स के साथ फिल्म में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ाहिन्दुस्तान टाइम्स की एक खबर में बताया गया है कि प्रियंका चोपड़ा और जोनस ब्रदर्स साथ में एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं. ये एक हॉलिडे फिल्म होगी. फिल्म का शूट 13 जनवरी से टोरंटो में शुरू हो गया है. E-न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान प्रियंका भी सेट पर मौजूद थीं.
2. वरुण धवन ने शुरू की 'बॉर्डर 2' की तैयारीवरुण धवन ने अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' की तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक सेल्फी पोस्ट की. जिसमें वो कई सैनिकों के साथ नज़र आ रहे हैं. फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं. उनके साथ दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम रोल्स में नज़र आएंगे. 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
3. थिएटर्स और जेल में साथ रिलीज़ होगी ये फिल्म'सिंग सिंग' नाम की एक अमेरिकन फिल्म है. जो दुनिया की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसे थिएटर्स के साथ-साथ जेल में भी रिलीज़ किया जा रहा है. फिल्म की कहानी जेल के अंदर मौजूद कुछ कैदियों की है. जो जेल में हो रहे थिएटर प्रोग्राम का हिस्सा बनते हैं. ड्रामा, थिएटर और स्टोरीटेलिंग के माध्यम से खुद में सुधार करने की कोशिश करते हैं. फिल्म 17 फरवरी को कैलीफोर्निया, न्यू यॉर्क और टेक्सास जैसे 43 स्टेट्स में रिलीज़ होगी.
4. रजनीकांत की 'जेलर 2' का अनाउंसमेंट टीज़र आया14 जनवरी की शाम को 'जेलर 2' का अनाउंसमेंट टीज़र रिलीज़ किया गया. चार मिनट के इस टीज़र को तमिल के साथ तेलुगु और हिन्दी में रिलीज़ किया गया है. मेकर्स ने इस टीज़र के ज़रिए अभी फिल्म अनाउंस की है. ये नहीं बताया कि ये कब रिलीज़ होने वाली है. बस अंत में इतना बताया कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है. इस फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार डायरक्ट करेंगे.
5. "दबंग का 'मुन्नी बदनाम' गाना सलमान ने छीन लिया''शुभांकर मिश्रा के यू-ट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में सोनू सूद ने कहा, "'दबंग के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने मुझे बताया कि वो एक पुलिसवाले पर स्टोरी लिख रहे हैं. जिसका नाम चुलबुल है. उन्होंने कहा हम दोनों साथ में फिल्म करेंगे. मैंने भी हां कह दी. बाद में सलमान खान को ये रोल पसंद आ गया और अभिनव मुझे छेदी लाल का रोल करने के लिए कहने लगे. मैंने इसके लिए मना कर दिया. लेकिन उन्हें इस रोल के लिए कोई और नहीं मिल रहा था. मैंने अभिनव को कहा कि मुझे फिल्म में एक आइटम सॉन्ग चाहिए. लेकिन बाद में पता चला कि सलमान ने ये गाना भी छीन लिया था." ये गाना था 'मुन्नी बदनाम'.
6. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी ऑस्कर शॉर्टलिस्टेड 'अनुजा'इस साल लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर्स के लिए 'अनुजा' को शॉर्टलिस्ट किया गया है. ये फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है. हालांकि अभी इसकी स्ट्रीमिंग डेट अनाउंस नहीं की गई है. ये 9 साल की अनुजा की कहानी है. फिल्म को एडम जे ग्रेव्स ने डायरेक्ट किया है. गुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं.
वीडियो: कंगुवा के ऑस्कर्स में जाने पर लोग हैरान, बोले - सबसे खराब फिल्मों की कैटेगरी में पहुंची

.webp?width=60)

