The Lallantop
Advertisement

ऑस्कर्स 2025 को भारत में कब, कहां और कैसे देखना है, पूरा जुगाड़ समझ लीजिए!

भारत को Academy Awards 2025 में सिर्फ एक शॉर्ट फिल्म से उम्मीद है. Guneet Monga की Anuja को लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है.

Advertisement
pic
28 फ़रवरी 2025 (पब्लिश्ड: 08:14 PM IST)
oscars 2025, academy awards
गुनीत मोंगा की शॉर्ट फिल्म पहले भी ऑस्कर जीत चुकी है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

97th Academy Awards (Oscars 2025) में बस अब कुछ घंटे ही हैं. पूरी दुनिया की नज़र इस अवॉर्ड पर रहती है. ऑस्कर्स को सिर्फ सिनेमा के लिए ही नहीं देखा जाता. उस स्टेज से मज़बूत पॉलिटिकल स्टैंड लिए गए हैं. इस बार के ऑस्कर अवॉर्ड्स की अलग-अलग कारणों से चर्चा में हैं. Emilia Perez को सबसे ज़्यादा 13 नॉमिनेशन मिले हैं. उसके बाद The Brutalist और Wicked को दस-दस नॉमिनेशन मिले हैं. इन फिल्मों में से कौन कितने अवॉर्ड घर लेकर जाएगी, ये देखना दिलचस्प होगा. मगर इस इवेंट को कब, कहां और कैसे देखें, उसका गणित समझने के लिए आप आगे पढ़ते जाइए -

# कब देख सकते हैं?

ऑस्कर 2025 का इवेंट लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में होगा. अमेरिकी समयानुसार ये 02 मार्च को रात 8 बजे से शुरू होगा. पर भारत में ये इवेंट 03 मार्च को लाइव रहेगा. इंडिया में आप इसे सुबह 05:30 बजे से लाइव देख पाएंगे.

# कहां देख सकते हैं?

97वें अकैडमी अवॉर्ड्स को आप जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे. मगर इसे सब नहीं देख सकते. जियो हॉटस्टार का प्रीमियम सब्स्क्रिप्शन रखने वाले यूज़र ही ऑस्कर की सेरेमनी देख सकते हैं. अगर आप टीवी पर ऑस्कर्स देखना चाहते हैं तो स्टार मूवीज़ उसका पता है.

दूसरी ओर भारत से बाहर के लोग Hulu के ऐप पर ऑस्कर्स को स्ट्रीम कर सकते हैं.

# होस्ट कौन करेगा?

पिछली दो बार के ऑस्कर अवॉर्ड्स को जिमी किमल ने होस्ट किया था. हालांकि अकैडमी ने अनाउंस किया कि 97वें अवॉर्ड्स को एमी अवॉर्ड विनिंग होस्ट, कॉमेडियन, राइटर और प्रोड्यूसर कॉनन ओ’ब्रायन होस्ट करेंगे. ये अनाउंस करते हुए अकैडमी ने एक फनी वीडियो भी डाला था जहां कॉनन के हाथ में ऑस्कर की ट्रॉफी है. यहां ये दर्शाया जा रहा था कि ये बतौर होस्ट कॉनन का पहला ऑस्कर है.

# ऑस्कर्स 2025 में भारत कहां हैं?

पायल कपाड़िया की फिल्म All We Imagine As Light को दुनियाभर के फिल्म फेस्टिवल्स से भरपूर प्यार मिला. फिल्म ने ऐसे अवॉर्ड्स तक जीते जिनकी ज़्यादा चर्चा नहीं होती थी. ऐसे में जब पायल की फिल्म को इंडिया की ऑस्कर एंट्री बनाकर नहीं भेजा गया तो लोगों को बड़ी हैरानी हुई. यहां से ‘लापता लेडीज़’ को एंट्री बनाकर भेजा गया था जो आगे नॉमिनेट नहीं हो सकी. हालांकि ‘ऑल वी इमैजिन एज़ लाइट’ के मेकर्स ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के अलावा बाकी कैटेगरीज़ में भी अपनी फिल्म को सबमिट किया. लेकिन ये नॉमिनेट नहीं हो सकी. इस बार के ऑस्कर्स में इंडिया की तरफ से सिर्फ एक फिल्म पहुंची है. वो ‘अनुजा’ नाम की एक शॉर्ट फिल्म है. इस फिल्म को अकैडमी अवॉर्ड की बेस्ट शॉर्ट फिल्म (लाइव एक्शन) कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है. गुनीत मोंगा इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं और ये नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है.           
 

वीडियो: द सब्स्टेंस और द ब्रूटलिस्ट... ऑस्कर 2025 के लिए नॉमिनेट हुई फिल्मों को इस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं

Advertisement

Advertisement

()