The Lallantop
Advertisement

Jr. NTR ऐसी फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसे देख पारा हाई हो जाएगा!

Jr. NTR, Hi Nanna के डायरेक्टर Shouryuv के साथ अगली फिल्म करने जा रहे हैं. जिसकी शूटिंग 2026 के मिड से ही शुरू की जाएगी.

Advertisement
Devara, Jr. NTR
जूनियर एनटीआर की 'देवरा' इस साल 27 सितंबर को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.
pic
मेघना
31 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 31 जुलाई 2024, 12:35 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Jr. NTR. साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने नाम हैं. हिंदी पट्टी में उन्हें SS Rajamouli की RRR के बाद और ज़्यादा पॉपुलैरिटी मिल गई. बॉलीवुड से भी उन्हें भयंकर ऑफर आने लगे. तभी तो वो  YRF Spy Universe का हिस्सा बन गए. उनके हाथ में इस वक्त तीन फिल्में हैं. War 2, Devara और Dragon. अब खबर है कि जूनियर एनटीआर एक हाई-ऑक्टेन फिल्म में काम करने जा रहे हैं.

जूनियर एनटीआर ने Hrithik Roshan के साथ War 2 की शूटिंग पूरी कर ली है. 'देवरा' भी बनकर लगभग तैयार है. खबर है कि 'ड्रैगन' की शूटिंग भी वो 2025 तक पूरी कर लेंगे. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक जूनियर एनटीआर अब Hi Nanna के डायरेक्टर Shouryuv के साथ अगली फिल्म करने जा रहे हैं. जिसकी शूटिंग 2026 के मिड से ही शुरू की जाएगी. पिंकविला ने सोर्स के हवाले से खबर छापी. जसमें बताया गया,

Image embed

सोर्स ने आगे बताया,

Image embed

Image embed

सोर्स ने पोर्टल से बात करते हुए ये भी बताया,

Image embed

ख़ैर, जूनियर एनटीआर इस वक्त हर तरह की स्क्रिप्ट्स पढ़ रहे हैं. फिर चाहे वो तमिल इंडस्ट्री से हो, तेलेगु से, कन्नड़ा से या हिंदी से. वो सभी इंडस्ट्री में रज के काम करना चाहते हैं. अपने काम के बीच वो भाषा को बैरियर नहीं बनने देना चाहते. बाकी उनकी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट का इंतज़ार है. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' से जूनियर एनटीआर ऐसे ही जुड़ेंगे जैसे शाहरुख, 'पठान' से जुड़े थे

Advertisement

Advertisement

()