The Lallantop
Advertisement

जूनियर एनटीआर ने बताया, 'नाटू-नाटू' गाने के लिए राजामौली ने कितना 'टॉर्चर' किया

जूनियर एनटीआर ने बताया कि सात दिनों की रिहर्सल के बाद ये गाना शूट किया गया.

Advertisement
pic
9 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2023, 06:50 PM IST)
RRR
राजामौली की फिल्म RRR ने नेटफ्लिक्स ग्लोबल की मोस्ट पॉपुलर फिल्म ऑफ इंडिया की लिस्ट में जगह बनाई है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

बॉक्स ऑफिस पर झामफाड़ कमाई करने के बाद RRR अब विदेशों में भी तालियां बटोर रही हैं. कई अवॉर्ड्स जीत चुकी इस फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' को एकेडमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन भी मिला है. हाल ही में अमेरिका में हुई इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर जूनियर एनटीआर ने 'नाटू नाटू' गाना बनने के पीछे की पूरी कहानी बताई है.

न्यूयॉर्क के द गिल्ड थिएटर में RRR की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. जिसमें राजामौली के साथ-साथ जूनियर एनटीआर भी पहुंचे थे. फिल्म के बाद जब एक्टर और डायरेक्टर स्टेज पर पहुंचे तो लोगों ने पूरी टीम के लिए खूब तालियां बजाईं. इसी के बाद हुई बातचीत में जूनियर एनटीआर ने 'नाटू नाटू' गाने पर बात की. कहा,

''हमने इस गाने को फिल्म के बिल्कुल आखिरी चरण में शूट किया है. इसके लिए हमें 65 दिनों तक 'टॉर्चर' किया गया. हम दोनों एक-दूसरे को पीट रहे थे. मैं और रामचरण. हम एक-दूसरे को मार रहे थे. फिर हमने एक-दूसरे से माफी भी मांगी. राजामौली चाहते थे कि हम सच में एक-दूसरे से नफरत करने लगें. फाइनली 21वें या 22वें दिन हमनें डिसाइड किया कि अब इसे करते हैं. इसी के बाद इस गाने को शुरू किया गया. हमने पहले भी बहुत सारे कॉम्प्लीकेटेड स्टेप्स किए हैं. लेकिन 'नाटू-नाटू' कॉम्प्लीकेटेड ही नहीं है. बल्कि इसके लिए सिंक्रोनाइज़ेशन होना ज़रूरी था. जिसके लिए राजामौली बहुत टेंशन में थे.''

एनटीआर ने आगे कहा,

''बहुत कम गानों में इंट्रोडक्शन, मिडिल और एंडिंग होती है. जब दो दोस्त एक-दूसरे के बहुत क्लोज़ होते हैं तो उन्हें एक-दूसरे को देखने की ज़रूरत नहीं होती. आप ये अनुमान लगा लेते हो कि वो क्या करने वाला है. ये उन दो दोस्तों के क्लोज़ होने पर निर्भर करता है. हमने उस गाने को पूरे 12 दिनों तक शूट किया. और इस आदमी ने (राजामौली) हमे 8-8 घंटे ‘टॉर्चर’ किया. हम रात 11.30 बजे सोते और सुबह 5.30 बजे उठ जाया करते थे. ये गाना सात दिनों की रिहर्सल के बाद बना. ये सिंक्रोनाइज़िंग को लेकर इतना सीरियस थे कि मॉनिटर पर देखने के बाद अगर हमारा कोई हाथ या पैर एक साथ सिंक नहीं होता था तो मैं मन में कहता था, 'जीज़स, आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?' मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि ये आदमी सिंक्रोनाइज़ेशन को लेकर इतना स्ट्रेस क्यों ले रहा है?''

जूनियर एनटीआर ने एनिमल वाले सीन पर भी बात की. कहा,

''मेरे लिए बेस्ट चीज़ तब थी जब भीम को सभी जानवरों के साथ जंप करना था. मुझे नहीं पता था मुझे कैसे जंप करना है. राजामौली ने मुझे बताया भी नहीं था कि मुझे सारे जानवरों के साथ गाड़ी से बाहर कैसे आना है. ना ही ये बताया था कि इसे कैसे शूट करना है. मैंने उस शॉट को तब देखा जब फिल्म रिलीज़ हुई और मुझे वो सीन बहुत पसंद आया.''

राजामौली ने भी फिल्म को डायरेक्ट करने का अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा,

''Komuram Bheemudo गाना बेस्ट गाना है जो मैंने अभी तक डायरेक्ट किया है. ये मेरा अभी तक की फिल्मों में से फेवरेट है क्योंकि जूनियर एनटीआर ग्रेट परफॉर्मर हैं. अगर आप इनकी भौंहों पर भी कैमरा लगा देंगे ना, तो वो सिर्फ अपनी आईब्रो से एक्टिंग कर सकते हैं. वो इतने अच्छे हैं.''

RRR फिल्म की बात करें तो फिल्म को देश ही नहीं विदेश में भी खूब पसंद किया गया. इस बात का अंदाज़ सिर्फ इस चीज़ से लगाया जा सकता है कि बीते दिनों Beyond Festival इवेंट में सिर्फ 98 सेकंड्स में RRR के सारे टिकट्स बिक गए.

देशों के बाहर में RRR का धमाल जारी, सिर्फ 98 सेकंड्स में बिक गए फिल्म के सभी टिकट

Advertisement

Advertisement

()