The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Not only die hard fans, even Salman Khan critics and trolls will also love Sikandar

"सलमान के डाय हार्ड फैंस क्या, उनके आलोचकों को भी पसंद आएगी सिकंदर"

AR Murugadoss का दावा, एक्शन और इमोशन का जबरदस्त पैकेज है Salman Khan की Sikandar.

Advertisement
Rashmika Mandana, Salman Khan, sikandar,
'सिकंदर' में पति-पत्नी के रिश्ते की खूबसूरती दिखाएंगे डायरेक्टर एआर मुरुगादास.
pic
अंकिता जोशी
24 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 08:01 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Salman Khan स्टारर मेगाबजट फिल्म Sikandar रिलीज़ के लिए तैयार है. फिल्म के बारे में आम हो चुका है कि इसमें सलमान सॉलिड एक्शन करते नज़र आएंगे. मगर मेकर्स की मानें तो ये फिल्म सिर्फ मास एंटरटेनर नहीं है. इसमें सारे धूम-धड़ाके के साथ एक इमोशनल स्टोरी भी चलेगी. ये फिल्म को मोनोटोनस होने से बचाएगी. डायरेक्टर AR Murugadoss ने इसे हर तरह की ऑडियंस के लिए तैयार किया है. उनके मुताबिक ये एक बुफे है जिसमें हर किसी के लिए कुछ न कुछ ख़ास है. हाल ही में एक इंटरव्यू में मुरुगादास ने कहा,

Embed

इससे पहले मुरुगादास ने फिल्म 'गजनी' में ग़रीब गर्लफ्रेंड और बेहद रईस बॉयफ्रेंड की कहानी को एक्शन के साथ दिखाया था. इस बार वो दिखाएंगे कि पति-पत्नी अपने रिश्ते में क्या मिस करते हैं. मुरुगादास ने ये भी बताया कि आजकल कपल्स एक-दूसरे के साथ किस तरह बर्ताव करते हैं. आज परिवार किस तरह बदल गए हैं. बकौल मुरुगादास ये फिल्म का हाइलाइट होगा.

Embed

हाल ही में दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में मुरुगादास ने बताया कि इससे पहले आई 'गजनी' को लोगों ने सायको थ्रिलर समझा था. मगर आमिर और असिन की लव स्टोरी ने सबको सरप्राइज़ दिया. 'सिकंदर' में भी ऐसे ही सरप्राइज़ मिलेंगे. इस इंटरव्यू में मुरुगादास ने कहा,

Embed

सिकंदर सलमान खान के लिए सबसे ज़रूरी फिल्म बन गई है. उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई हैं. न ही उन्होंने सलमान की लेगेसी के साथ न्याय किया. अब उनके स्टारडम को मेंटेन करना है तो ये बहुत ज़रूरी है कि 'सिकंदर' कुछ बहुत बड़ा कमाल कर जाए. ये वो फिल्म है जिसे बनाने में मेकर्स तो क्या सलमान ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी. फिल्म 30 मार्च को रिलीज़ होगी. इसमें रश्मिका मंदन्ना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज और प्रतीक बब्बर भी नज़र आएंगे. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: सलमान खान की 'सिकंदर' के ट्रेलर ने शाहरुख खान की 'जवान' को पीछे छोड़ इतिहास रचा

Advertisement

Advertisement

()