The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Nora Fatehi Vulgar Song Sarke Chunar Teri Sarke Faces Backlash, Makers Quietly Delete Hindi Version

नोरा फतेही के अश्लील गाने को मेकर्स ने डिलीट कर दिया, और पब्लिक को बेवकूफ भी बना दिया

'KD- द डेविल' फिल्म के गाने Sarke Chunar Teri Sarke को हटाया तो मगर इसमें भी एक तगड़ा खेल कर दिया.

Advertisement
pic
17 मार्च 2026 (अपडेटेड: 17 मार्च 2026, 04:57 PM IST)
nora fatehi, sanjay dutt, kd, sarke chunar teri sarke,
KD में संजय दत्त और नोरा फतेही के अलावा ध्रुव सर्जा और शिल्पा शेट्टी भी काम कर रही हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Nora Fatehi और Sanjay Dutt के स्पेशल नंबर Sarke Chunar Teri Sarke को फूहड़ लिरिक्स के लिए काफी बैकलैश झेलना पड़ रहा है. कन्नड़ा फिल्म KD- The Devil के इस गाने के खिलाफ़ सेंसर बोर्ड में ऑफिशियल कंप्लेन्ट फ़ाइल कर दी गई है. साथ ही National Human Rights Commission (NHRC) ने भी मेकर्स को वल्गर लिरिक्स और सीन्स के लिए नोटिस चिपका दिया है. नतीजतन उन्होंने यूट्यूब से गाने के हिंदी वर्जन को डिलीट कर दिया है. मगर खेल ये है कि कन्नड़ा यानी ओरिजिनल वर्जन अब भी यूट्यूब समेत सभी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर अवेलेबल है. जानकारी के लिए बता दें कि कन्नड़ा भाषा में गाने के लिरिक्स सेम हैं. बस भाषा अलग है.

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, एडवोकेट और सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल ने सेंसर बोर्ड में मेकर्स के खिलाफ़ शिकायत की है. उन्होंने नोरा फतेही के इस गाने पर फौरन बैन लगाने की मांग की है. शिकायत में उन्होंने गाने के लिरिक्स और विजुअल्स, दोनों पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि इस तरह के गानों का पब्लिकली उपलब्ध होना बच्चों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. शिकायतकर्ता के मुताबिक, 'सरके चुनर तेरी सरके' गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें बेहद अश्लील बातें हैं. शिकायत में गाने के डांस और वीडियो को भी पब्लिक के लिए हानिकारक बताया गया है.

इस मामले को अब मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग के पास भेज दिया गया है. दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में एक अलग क्रिमिनल कंप्लेन फाइल की गई है. ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी मेकर्स के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है. विनीत जिंदल ने अपनी कंप्लेन्ट में गाने के लिरिक्स राइटर रकीब आलम, डायरेक्टर प्रेम, म्यूजिक कम्पोज़र अर्जुन जन्या और सिंगर मंगली को आरोपी बनाया है. साथ ही ये भी कहा है कि ये गाना BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 294, POCSO एक्ट और IT एक्ट 2000 के तहत कानूनी अपराध में गिना जा सकता है.

अगर आपको लग रहा है कि एक गाने पर इतनी हाय-तौबा क्यों मची है, तो आपको ‘सरके चुनर तेरी सरके’ के हिंदी वर्जन की कुछ लाइनें पढ़िए,  

पहले उठाले, अंदर वो डाले
नीचे एक बूंद न गिराए
खाली कर के निकाले
मुझे पे न गिराना, मुझे लगता है डर
भेद खुल जाए ना, संभल के जाना घर
चूसेगा या चाटेगा, जो करना है कर
तेरी बोतल पर न पड़े किसी की भी नज़र

ये गाना तेलुगु में Sarse Ninna Seraga Sarse नाम से रिलीज़ किया गया है. लिरिक्स उसके भी भद्दे ही हैं. मगर लोगों के विरोध के बावजूद मेकर्स ने यूट्यूब से केवल इसका हिंदी वर्जन ही डिलीट किया है. कन्नड़ा वर्जन खबर लिखे जाने तक जस-का-तस यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर मौजूद है. इस गाने के हिंदी वर्जन का लिरिक्स लिखने का क्रेडिट रकीब आलम को दिया गया है. इसलिए इस पूरे विवाद का ठीकरा उनके सिर फूट रहा है. मगर वैरायटी इंडिया से हुई बातचीत में उन्होंने अपना पल्ला झाड़ लिया है. उन्होंने जानकारी दी कि ये गाना ओरिजिनली कन्नड़ा वर्जन में डायरेक्टर प्रेम ने ही लिखा था.

रकीब ने तो प्रेम के कहने पर केवल हिंदी में उसे ट्रांसलेट किया है. अपना पक्ष रखते हुए उन्होंने बताया कि अनुवाद करते हुए उन्हें एहसास हो रहा था कि ये गाना काफ़ी घटिया बना है. ये बात उन्होंने डायरेक्टर को बताई थी. मगर वो नहीं माने और इसे हिंदी में ट्रांसलेट करवाकर ही दम लिया. रकीब के मुताबिक, उन्होंने 30 अप्रैल को रिलीज़ हो रही KD फिल्म के लिए टोटल पांच गाने लिखे हैं. लेकिन 'सरके चुनर तेरी सरके' उनका लिखा गाना नहीं है. 

वीडियो: अच्छा सिला दिया रीक्रिएटेड वर्जन में राजकुमार राव, नोरा फतेही और टी-सीरीज़ दोनों के हाथों धोखा खा गए

Advertisement

Advertisement

()