"मुझपे न गिराना..." नोरा फतेही के गाने ने बेशर्मी की हदें लांघीं, लोग बोले- "बैन करो"
नोरा फतेही के करियर का सबसे अश्लील गाना, जिसमें उनके साथ संजय दत्त भी नज़र आ रहे हैं.
.webp?width=210)
मौजूदा समय में देशभर की फिल्म इंडस्ट्रीज़ के बीच ये अनकहा कंपटीशन चल रहा है कि कौन कितने घटिया गाने बना सकता है. पिछले दिनों Badshah ने अपने Tateeree गाने में घटिया लिरिक्स लिखा, तो लोगों ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया. FIR हुआ सो अलग. ताजा मामला कन्नड़ा फिल्म KD: The Devil का है. फिल्म के एक स्पेशल नंबर Sarke Chunar Teri Sarke में Nora Fatehi और Sanjay Dutt फीचर हुए हैं. इस गाने के लिरिक्स इतने फूहड़ हैं कि सुनने वाले को शर्म आ जाए. इसलिए लोग इस गाने पर बैन लगाने की मांग करने लगे हैं.
नोरा फतेही देश की सबसे चर्चित डांसर-परफ़ॉर्मर में से एक हैं. यूट्यूब पर उनका हर गाना करोड़ों व्यूज़ बटोरता है. मगर इस बार वो KD के वल्गर गाने का हिस्सा बनने की वजह से ट्रोल हो रही हैं. 'सरके चुनर तेरी सरके' नाम के इस गाने के बोल हैं,
पहले उठाले, अंदर वो डाले
नीचे एक बूंद न गिराए
खाली कर के निकाले
मुझे पे न गिराना, मुझे लगता है डर
भेद खुल जाए ना, संभल के जाना घर
चूसेगा या चाटेगा, जो करना है कर
तेरी बोतल पर न पड़े किसी की भी नज़र।
हिंदी सिनेमा में बहुत सारे घटिया गाने बने हैं. मगर ये एक नया लो है. इस गाने को लिखने का क्रेडिट रकीब आलम को दिया गया है. इसे मंगली ने गाया है. अर्जुन जन्य ने इसका म्यूजिक तैयार किया है. इसलिए इस लिरिक्स का ठीकरा रकीब के सिर फूट रहा है. मगर वेराइटी इंडिया से हुई बातचीत में रकीब ने कहा कि उन्होंने ये गाना नहीं लिखा है. ये गाना ओरिजिनली कन्नड़ा भाषा में लिखा गया है. जो कि खुद फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने लिखा है. डायरेक्टर के कहने पर रकीब ने उस गाने को हिंदी में ट्रांसलेट किया है. रकीब का ये भी कहना है कि उन्हे अनुवाद करते हुए भी अहसास हुआ था कि ये गाना काफी भद्दा है. ये बात उन्होंने डायरेक्टर को भी बताई. मगर डायरेक्टर ने उनसे कहा कि वो बस इसे हिंदी में ट्रांसलेट कर दें, ताकि उसे मीटर पर बैठाया जा सके. रकीब ने ये भी कहा कि उन्होंने इस फिल्म के लिए पांच गाने लिखे हैं. मगर ये गाना उनका क्रिएशन नहीं है.
पब्लिक ये भी कह रही है कि लिखने वाले ने लिख दिया. कंपोज़ करने वालों ने कंपोज कर दिया. मगर उस गाने पर डांस करने वाले एक्टर्स ने भी तो वो गाना सुना होगा. वो इस गाने का हिस्सा बनने को कैसे तैयार हो गए! वहीं दूसरा तबका नोरा फतेही और संजय दत्त का बचाव कर रहा है. उनका कहना है कि ये गाना ओरिजनली कन्नड़ा में था. शायद इसलिए उस पर डांस करते वक्त दोनों एक्टर्स को पता नहीं था कि इसका मतलब क्या है. अगर ये हिंदी में होता, तो शायद वो खुद भी ऐसा करने से बचते. अब असलियत क्या है, ये तो नोरा, संजय या फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ही बता सकते हैं. मगर इसमें कोई दोराय नहीं है कि ये फूहड़ता की हद में जाकर लिखे गए लिरिक्स हैं.
इस पूरे विवाद के कारण लोग सेंसर बोर्ड पर भी सवाल उठा रहे हैं. लोगों का कहना है कि सेंसर बोर्ड ने इस गाने पर आपत्ति क्यों नहीं ली. मगर इसमें एक कैच है. वो ये कि यूट्यूब या सोशल मीडिया पर रिलीज़ हुए गाने सेंसर बोर्ड के दायरे में नहीं आते. इसलिए वो चाहकर भी इसमें कुछ नहीं कर सकते. हालांकि फिल्म का ये गाना अगर सिनेमाघरों में बजेगा, तब सेंसर बोर्ड पर सवाल उठाए जा सकते हैं. ये गाना इतना अश्लील है कि लोग इसे इंटरनेट से हटाने और बैन करने की मांग करने लगे हैं. हालांकि फिल्म के मेकर्स या इस गाने में फीचर हुए एक्टर्स में से किसी ने मसले पर अब कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
जहां तक 'KD- द डेविल' फिल्म की बात है, उसे प्रेम ने लिखा और डायरेक्ट किया है. संजय दत्त और नोरा के अलावा इसमें ध्रुव सर्जा और शिल्पा शेट्टी ने भी ज़रूरी रोल्स किए हैं. ये फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
वीडियो: Nora Fatehi ने Jacqueline Fernandez पर लगाया उनका करियर खत्म करने की कोशिश का आरोप

.webp?width=60)

