'घायल' के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ
प्रोड्यूसर का कहना है कि राजकुमार ने जिस फिल्म के लिए पैसा लिया, वो बंद हो गई.

दिल्ली की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. कोर्ट ने अपने आदेश में लिखा कि उन्हें पहले कई मौकों पर कोर्ट में हाज़िर होने को कहा गया. लेकिन उन्होंने कभी कोरोना का हवाला दिया तो कभी अपने हाई ब्लड प्रेशर का. लेकिन वो कोर्ट में पेश नहीं हुए. नतीजतन कोर्ट को उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करना पड़ा. प्रशांत मलिक नाम के शख्स ने राजकुमार संतोषी के खिलाफ केस किया था. पेशे से वो एक प्रोड्यूसर हैं. 2019 में रणवीर शौरी की एक फिल्म आई थी, ‘ऑन द रैम्प’. प्रशांत उस फिल्म के एसोसिएट प्रोड्यूसर थे.
राजकुमार संतोषी और उनके बीच का पूरा मामला जानने के लिए हमने प्रशांत से बात की. उन्होंने बताया कि ‘चाइना गेट’ और ‘अंदाज़ अपना अपना’ के डायरेक्टर से उनकी पहली मुलाकात 2018 में हुई थी. वो अपने एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिए उनसे मिले थे. प्रशांत बताते हैं कि उस दौरान राजकुमार संतोषी ’21: बैटल ऑफ सारागढ़ी’ पर काम कर रहे थे. ये वही फिल्म थी जिसकी तैयारी के लिए रणदीप हुड्डा ने अपने दो-तीन साल दे दिए. ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई. प्रशांत इस बारे में बताते हैं,
प्रशांत ने आगे कहा कि फिल्म शुरू या बंद होने से उनका कोई ताल्लुक नहीं था. उन्होंने राजकुमार संतोषी को लोन दिया था जिसकी अवधि खत्म होती जा रही थी. प्रशांत के मुताबिक उन्होंने कई बार राजकुमार संतोषी को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की. उनके घर पर भी गए. फिर उन्हें पता चला कि राजकुमार दो नई फिल्मों पर काम कर रहे हैं. पहली आधारित थी नाथुराम गोडसे और गांधी पर. दूसरी फिल्म का टाइटल था ‘बैड बॉय’. 2021 में ये फिल्म अनाउंस की गई थी. मिथुन चक्रवर्ती के छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती इस फिल्म से अपना डेब्यू करने वाले थे.
प्रशांत के मुताबिक उन्होंने फिल्म के लिए उस वक्त करीब 70-75 लाख रुपये का लोन दिया था. जो अब इंट्रेस्ट मिलाकर एक करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच चुका है. उनकी शिकायत थी कि राजकुमार संतोषी के पास उन्हें लौटाने के लिए पैसा नहीं. फिर भी वो दो नई फिल्मों पर काम कर रहे हैं. पैसा मांगने पर टालमटोली करते. साथ ही ऑफर दिया कि शुरू की गई दो नई फिल्मों से प्रशांत जुड़ जाएं. उन्हें को-प्रोड्यूसर का क्रेडिट भी दिया जाएगा. प्रशांत ने कहा कि उनका पिछला अनुभव इतना बुरा था कि उन्होंने मना कर दिया. जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो वो कोर्ट पहुंचे.
कोर्ट ने राजकुमार संतोषी को पेश होने को कहा. लेकिन वो बीमारी का हवाला देकर हाज़िर नहीं हुए. फिर आखिरकार कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया. बता दें कि राजकुमार संतोषी का इस पूरे मामले पर कोई कमेंट नहीं आया है.
वीडियो: मूवी रिव्यू - दृश्यम 2

.webp?width=60)

