The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • No train service at Anand Vihar railway station from 15th june all trains will now operate from Old Delhi Railway Station

आज से दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से ट्रेन नहीं चलेगी, ये है वजह

यहां से चलने वाली पांच ट्रेनें अब पुरानी दिल्ली से चलेंगी.

Advertisement
pic
15 जून 2020 (अपडेटेड: 14 जून 2020, 03:35 AM IST)
Img The Lallantop
केरल से बुर्दवान स्टेशन लौटे प्रवासी मज़दूर. प्रतीकात्मक तस्वीर. क्रेडिट- PTI.
Quick AI Highlights
Click here to view more

15 जून, 2020. इस दिन से दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से कोई ट्रेन नहीं चलेगी. अभी पांच जोड़ी ट्रेन यहां से ऑपरेट हो रही थीं, लेकिन अब पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से उन्हें ऑपरेट किया जाएगा.

दरअसल, देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अस्पतालों में मरीज़ों के लिए बिस्तर की कमी हो रही है. इस कमी को पूरा करने के लिए ट्रेन के कोचेस को आइसोलेशन वॉर्ड में बदला जा रहा है. दिल्ली में भी आइसोलेशन कोच बनाए गए हैं. इन्हें आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया जाएगा. यही वजह है कि वहां से अब कुछ दिनों के लिए ट्रेनों का संचालन नहीं होगा. न तो कोई ट्रेन रवाना होगी, न आएगी.

कौन-सी पांच जोड़ी ट्रेनें आ-जा रही थीं?

- ट्रेन नंबर 02558/02557. संपर्क क्रांति सुपरफास्ट कोविड-19 स्पेशल ट्रेन दिल्ली से मुज़फ्फरपुर के बीच चलती है. - ट्रेन नंबर 05274/05273. सत्याग्रह कोविड-19 स्पेशल ट्रेन. दिल्ली से रक्सौल के बीच चलती है. - ट्रेन नंबर 02220/02219. सुहेलदेव कोविड-19 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन. दिल्ली और गाज़ीपुर सिटी स्टेशन के बीच चल रही है. ये लखनऊ होकर जाती है. - ट्रेन नंबर 02234/02233. सुहेलदेव कोविड-19 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन. ये भी दिल्ली और गाज़ीपुर सिटी स्टेशन के बीच चलती है. प्रयागराज होकर जाती है. - ट्रेन नंबर 04010/04009. ये स्पेशल ट्रेन दिल्ली से बापूधाम मोतिहारी के बीच चल रही है.


Train 2
ट्रेनों की लिस्ट और टाइमिंग.

अब से सभी पांच जोड़ी ट्रेनें पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी, और वापसी में वहीं आएंगी भी.

देखिये भारत में कोरोना कहां-कहां और कितना फैल गया है.



वीडियो देखें: श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के चलने के बाद क्या-क्या हुआ जिसके लिए रेलवे और पीयूष गोयल सफ़ाई दे रहे हैं?

Advertisement

Advertisement

()