The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Nikkhil Advani said he did not want to work with Salman Khan, Shah Rukh Khan anymore

''मैं अब शाहरुख-सलमान खान के साथ काम नहीं करना चाहता''

Nikkhil Advani ने क्यों कहा कि अब वो प्रेशर में काम नहीं कर सकते.

Advertisement
pic
13 फ़रवरी 2025 (अपडेटेड: 13 फ़रवरी 2025, 12:44 PM IST)
salman khan, nikhil advani
निखिल ने शाहरुख-सलमान की कई फिल्मों को डायरेक्ट किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

डायरेक्टर Nikkhil Advani ने Shahrukh Khan, Salman Khan, Akshay Kumar के साथ कई फिल्में की हैं. मगर हाल ही में एक इंटरव्यू में निखिल ने कहा कि वो अब इन सुपरस्टार्स के साथ काम नहीं करना चाहते. उन्होंने कहा कि अब वो इतना प्रेशर लेकर काम नहीं कर सकते. शाहरुख, सलमान, अक्षय की फिल्में वो प्रोड्यूस ज़रूर कर सकते हैं लेकिन डायरेक्ट नहीं करना चाहते. इसके पीछे की क्या वजह बताई, आइए जानते हैं.

निखिल ने शाहरुख खान के साथ 'कल हो ना हो', सलमान के साथ 'सलाम-ए इश्क' और अक्षय कुमार के साथ 'चांदनी चौक टू चाइना' जैसी फिल्में बनाई हैं. हाल ही में Lehren Retro को दिए इंटरव्यू में निखिल ने कहा,

''मैं उन लोगों को चुनता हूं जिनके साथ मुझे फिल्म बनानी हैं. मैं जॉन, अक्षय सभी से यही कहता हूं कि मैं 600-800 करोड़ की फिल्म नहीं बनाना चाहता. मुझे पता ही नहीं कि इतने बजट में मैं क्या बनाऊंगा. मुझे नहीं पता 600-800 करोड़ की फिल्में कैसे बनाते हैं. मुझे नहीं पता लोग 600-800 करोड़ का बजट लेकर करते क्या हैं.''

जब निखिल से पूछा गया कि क्या 'सलाम-ए इश्क के फ्लॉप होने के बाद उनके और सलमान खान के रिश्ते के बीच खटास आ गई? इस पर निखिल ने कहा,

''मैंने सलमान के साथ 'सलाम-ए इश्क' के बाद 'हीरो' भी बनाई मगर वो फिल्म नहीं चली. फिर भी हम बहुत अच्छे दोस्त हैं. वो अभी भी मुझे अपने घर बुलाते हैं, अपने फॉर्म हाउस पर बुलाते हैं. ड्रिंक तक तो ठीक है लेकिन अब मैं सलमान के साथ फिल्म नहीं बनाना चाहता.''

इसी इंटरव्यू में निखिल ने बताया कि शाहरुख, सलमान, अक्षय और अजय देवगन इतने बड़े स्टार्स हो गए हैं कि उनके फैन्स अब बहुत ज़्यादा की उम्मीद करते हैं. निखिल ने कहा वो इतने फैन प्रेशर में काम नहीं कर सकते. निखिल ने ये भी बताया कि उन्होंने अक्षय कुमार को एक स्क्रिप्ट भी भेजी है. लेकिन वो उस पिक्चर को प्रोड्यूस करना चाहते हैं डायरेक्ट नहीं.उन्होंने कहा,

''हां, मैं उन लोगों की फिल्में प्रोड्यूस कर सकता हूं मगर उन्हें डायरेक्ट नहीं करना चाहता. मैं कर ही नहीं सकता.''

जब उनसे पूछा गया कि क्या 'कल हो ना हो' के बाद कभी उन्होंने शाहरुख खान को कोई स्क्रिप्ट ऑफर की तो बोले,

''मेरे पास फिलहाल उनके लिए कोई सब्जेक्ट नहीं है. मैं तब तक उनके पास नहीं जाऊंगा जब तक मुझे 'कुछ कुछ होता है', 'कल हो ना हो' और 'कभी खुशी कभी गम' को पछाड़ने वाला सब्जेक्ट नहीं मिल जाता.''

निखिल अडवाणी ने धर्मा प्रोडक्शन से अलग होने पर भी बात की. करण जौहर और उनके काम करने के तरीके पर भी खुलकर चर्चा की. निखिल ने करण के धर्मा प्रोडक्शन के लिए ही 'कल हो ना हो' बनाई थी.जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में थे.

वीडियो: जॉन अब्राहम की वेदा को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं, भड़के निखिल अडवाणी ने क्या लिखा?

Advertisement

Advertisement

()