आपने ऐसा पहले सुना होगा कि फिल्मों में आने के बाद लोग अपने नाम बदल लेते हैं. कोईसुनने-देखने में अच्छा लगने वाला नाम रख लिया जाता है. जैसे 'रीमा', मल्लिका शेरावतहो गईं. 'फरहान' जॉन अब्राहम हो गए. ठीक उसी तरह इन स्टार्स के सिर्फ पर्दे वालेनाम ही नहीं होते. एक नाम ऐसा भी होता है, जिससे उनके घरवाले या करीबी लोग उन्हेंपुकारते हैं. ऐसे ही कुछ सितारों का 'निकनेम' हम आपको बता रहे हैं: #1. रितिक रोशनरितिक के पापा का नाम 'गुड्डु' है. उसी तर्ज पर उन्होंने अपने बेटे यानी रितिक कानाम 'डुग्गु' रख दिया. एक दम बाप-बेटे वाली फील. #2. रणबीर कपूर एक ओर अर्जुन कपूरहैं जिनका पूरा दिन (अगर बाहर न जाना हो तो) बॉक्सर में निकल जाता है. रनबीर ठहरेअनुशासनप्रिय आदमी. सुबह उठते ही नहा-धोकर तैयार हो जाते हैं. इसी आदत से परेशानहोकर उनकी मां नीतू कपूर ने उन्हें 'रेमंड' बुलाना शुरू कर दिया. रेमंड कपड़े बनानेवाली कंपनी का नाम है. #3. अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के लोग अक्षय को अक्की केनाम से बुलाते हैं. अक्षय का ओरिजनल नाम है राजीव हरिओम भाटिया. उनके करीबी लोग इसीनाम से रेफरेंस लेकर उन्हें 'राजू' बुलाते हैं. #4. प्रियंका चोपड़ा बचपन मेंप्रियंका बहुत से लोगों की नकल करती थीं. इसी चलते उनके घर वालों ने उन्हें 'मीमी'बुलाना शुरू कर दिया. अंग्रेजी में नकल करने को मिमिक्री कहते हैं. प्रियंका के इसनाम का जन्म वहीं से हुआ था. कुछ लोग ये भी मानते हैं कि फ्रेंच हीरोइन मीमी रोजर्सके नाम पर मीमी बुलाया जाता है. #5. शाहिद कपूर शाहिद को उनके घरवाले 'साशा' के नामसे बुलाते हैं. इस नाम के पीछे कोई साइंटिफिक या लॉजिकल रीज़न नहीं है. पापा-मम्मीको क्यूट लगा तो प्यार से बुलाने लगे. #6. करीना कपूर करीना को उनके घरवालों सेलेकर फैंस तक 'बेबो' बुलाते हैं. इस नाम के पीछे भी कोई खास वजह नहीं है. बड़ी बहनकरिश्मा का नाम 'लोलो' था तो इनका भी वैसा ही कुछ मैचिंग सा रख दिया गया. #7. सोनमकपूर सोनम के पापा अनिल कपूर हैं. अपनी बेटी की लंबाई को देखते हुए उन्होंने सोनमको 'जिराफ' बुलाना शुरू कर दिया. उनकी देखा-देखी आसपास वाले भी उन्हें उसी नाम सेपुकारने लगे. #8. आलिया भट्ट आलिया भट्ट को सब्ज़ी में सबसे ज़्यादा पसंद आलू है.ऊपर से उनका नाम भी आलिया है. लिहाज़ा उनके मम्मी-पापा ने उन्हें 'आलू' कहना शुरूकर दिया.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: ‘पद्मावत’ की शूटिंग के दौरान उल्टियां कर देते थे रणवीर सिंह‘पद्मावत’ ने दीपिका पादुकोण को वो रिकॉर्ड दिया है, जहां कोई नहीं पहुंचा रणवीरसिंह की आने वाली फिल्म ‘गली बॉय’ की 9 बातें, जिसमें वो रैपर बने हैं शाहिद कपूरके भाई ने बॉलीवुड नहीं, इंटरनेशनल फिल्म से एंट्री की है, वो भी लीड रोल!--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें: ये 8 फिल्में हमारे देश में बैन हो गई थीं